राज्यसभा में बवाल पर सरकार-विपक्ष में जंग, सामने आया सांसदों-मार्शल की धक्कामुक्की का वीडियो

United States News News

राज्यसभा में बवाल पर सरकार-विपक्ष में जंग, सामने आया सांसदों-मार्शल की धक्कामुक्की का वीडियो
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

राज्यसभा में हुए बवाल का वीडियो सामने आया RajyaSabha

मार्शल और सांसदों के बीच हुई थी धक्कामुक्की संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से हंगामे में धुल गया. बुधवार को सत्र खत्म हो गया, लेकिन मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में जो हुआ, उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है.

विपक्ष का आरोप है कि बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई है. इस बीच अब राज्यसभा की वो फुटेज सामने आई है, जिसको लेकर ये हंगामा हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्ष के सांसद राज्यसभा के वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में मार्शल सांसदों को रोकने का प्रयास करने में जुटे थे. वीडियो फुटेज में दिखा है कि सांसदों और मार्शल के बीच लगातार धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान कुछ सांसद मेज पर भी चढ़ते दिखाई दिए तो कुछ महिला सांसदों और लेडी मार्शल के बीच भी धक्का-मुक्की हुई.बता दें कि विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया है कि राज्यसभा में जब इंश्योरेंस बिल जबरन पास किया जा रहा था, तब बाहर से कुछ मार्शल आए जिन्होंने सांसदों के साथ बदसलूकी की. इस दौरान महिला सांसदों को भी निशाना बनाया गया. गुरुवार को करीब डेढ़ दर्जन विपक्षी पार्टियों ने संसद से लेकर विजय चौक तक साझा मार्च निकाला, बाद में राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू से मुलाकात कर इस पूरी घटना की जांच करने की अपील की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई है. विपक्ष द्वारा लगातार सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है, तो सरकार का कहना है कि विपक्ष ने इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन करके सदन की मर्यादा को तोड़ा है. सरकार की ओर से भी विपक्षी सांसदों पर एक्शन की मांग की गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राज्‍यसभा में कृषि कानून रद करने के लिए विपक्षी सांसदों का जबरदस्‍त हंगामाराज्‍यसभा में कृषि कानून रद करने के लिए विपक्षी सांसदों का जबरदस्‍त हंगामासंसद में लगातार सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वो अपनी मांग से पीछे नहीं हटने वाला है। वहीं सरकार ने भी सत्र के बचे हुए कुछ दिनों के लिए कमर कस ली है।
Read more »

राज्यसभा: हंगामे का जिक्र कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे दुखीराज्यसभा: हंगामे का जिक्र कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे दुखीराज्यसभा: हंगामे का जिक्र कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे दुखी RajyaSabha MVenkaiahNaidu MVenkaiahNaidu narendramodi
Read more »

''जातिगत जनगणना का फिलहाल प्रस्‍ताव नहीं'' : सरकार ने राज्‍यसभा में दी जानकारी''जातिगत जनगणना का फिलहाल प्रस्‍ताव नहीं'' : सरकार ने राज्‍यसभा में दी जानकारीकेंद्रीय सामाजिक न्‍याय और सशक्‍तीकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC और ST) के बारे में जानकारी होती है. सरकार अभी जाति के आधार पर जनगणना के बारे में कोई विचार नहीं कर रही है.
Read more »

OBC Bill: राज्यसभा से भी ओबीसी आरक्षण संशोधन बिल पास, पूरे विपक्ष ने दिया साथOBC Bill: राज्यसभा से भी ओबीसी आरक्षण संशोधन बिल पास, पूरे विपक्ष ने दिया साथबुधवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने इस बिल का सदन में प्रस्ताव किया और चर्चा की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि ये संविधान संशोधन राज्यों को ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार देने के लिए लाया गया है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य की सूची को समाप्त कर दिया जाता तो लगभग 631 जातियों को शैक्षणिक संस्थान और नियुक्तियों में आरक्षण का लाभ नहीं मिलता.
Read more »

गले में फंदा डाल राज्यसभा में विरोध कर रही थीं टीएमसी सांसद, बाहर निकलीं तो बोलीं...गले में फंदा डाल राज्यसभा में विरोध कर रही थीं टीएमसी सांसद, बाहर निकलीं तो बोलीं...बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान टीएमसी सांसद शांता छेत्री गले में फंदा पहनकर सदन पहुंची थीं। कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी उनके गले में फंदा था। बाद में उन्होंने कहा, अभी इसे निकाल लूं? यह सुनकर वहां मौजूद सभी हँस पड़े।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:43:15