केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC और ST) के बारे में जानकारी होती है. सरकार अभी जाति के आधार पर जनगणना के बारे में कोई विचार नहीं कर रही है.
नई दिल्ली: देश में जातिगत जनगणना का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है. केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी. संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सांसद विशंभर प्रसाद निषाद की ओर से पूछे गए सवाल पर गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति आधार पर जनगणना की मांग की है.
ओबीसी बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने भी जाति आधार जनगणना कराए जाने की मांग की. ओबीसी बिल पर चर्चा में भाग लेने हुए टीएमसी सासंद ओ ब्रायन ने मौजूदा विधेयक का समर्थन किया और सरकार पर आरोप लगाया कि वह कानून बनाते समय जल्दबाजी में रहती है. यह भी पढ़ेंलोकसभा स्पीकर ने कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ने पर जताई पीड़ा, बोले-कोशिश थी, सब बात रखते उन्होंने इस क्रम में जीएसटी कानून का जिक्र किया और कहा कि संसद से विधेयक के पारित होने और उसके कानून बनने के बाद इसमें तीन सौ से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं. ओ ब्रायन ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक में भी ऐसा हुआ और यह सिर्फ दिखावा साबित हुआ.ब्रायन ने जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग करते हुए दावा किया कि अन्य समुदायों के आरक्षण में वृद्धि की गयी लेकिन एंग्लो-इंडियन समुदाय की सुविधाएं हटा दी गयीं जबकि इस समुदाय के सदस्यों की संख्या काफी कम है.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com तेलुगू देशम पार्टी के राम मोहन नायडू ने जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब 2021 में जनगणना हो रही है तब जाति आधारित गणना करायी जानी चाहिए. ऐसा होने पर ही कल्याण योजनाओं से संबंधित बेहतर नीति एवं योजनाएं बनायी जा सकेंगी.चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सरकार को अपनी गलतियों को सुधारने के लिए 1278वां संशोधन विधेयक लाना पड़ा. उन्होंने कहा कि ओबीसी के संबंध में 2018 में 102वां संविधान संशोधन लाया गया था वह राज्यों की शक्तियां छीनने वाला था. Cast Base CensusParliament Monsoon SessionParliament SessionUnion Minister Virendra Kumarटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी ने टाइम ही नहीं दिया : जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमारजातिगत जनगणना के मुद्दे पर बिहार विधान सभा में तय हुआ था कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलेगा और पिछले बुधवार को इस संबंध में मिलने का समय के आग्रह के साथ एक पत्र भी भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया.
Read more »
सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएगी सपा- अखिलेश यादवमहान दल के सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो जातीय जनगणना करवाएंगे। इसके साथ ही अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Read more »
जन्नत में जमीन की खरीदारी: आर्टिकल-370 हटने के दो साल में जम्मू-कश्मीर में सिर्फ दो बाहरी लोगों ने जमीन खरीदी, सरकार ने संसद में बतायाजम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल-370 को 5 अगस्त 2019 को हटाया गया था। तब इस मामले में बहुत विवाद हुआ था कि अब बाहरी राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने लगेंगे। दो साल बाद हकीकत इससे बहुत अलग है। | Jammu Kashmir| Article 370 abrogation| Two people purchased property in J&K since Aug 2019 आर्टिकल 370 हटने के दो साल में जम्मू-कश्मीर में सिर्फ दो बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन; राज्य गृह मंत्री ने संसद में दी जानकारी
Read more »
जातीय जनगणना: कई पार्टियों में दिखी जुगलबंदी, एनडीए के सहयोगी दलों ने भी किया समर्थनजातीय जनगणना: कई पार्टियों में दिखी जुगलबंदी, एनडीए के सहयोगी दलों ने भी किया समर्थन CastCensus NDA BJP BJP4India
Read more »
लालू यादव ने जातीय जनगणना पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा - BBC News हिंदीराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. एकाएक सक्रिय हुए लालू यादव ने पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव और शरद यादव से भी मुलाक़ात की थी.
Read more »
