सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएगी सपा- अखिलेश यादव

United States News News

सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएगी सपा- अखिलेश यादव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 63%

यूपी की लड़ाई खुलकर धर्म, जाति और आबादी पर आई!

उत्तप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां इस चुनाव में अपना बढ़त बनाने के लिए अभी से अपने मुद्दे तय करने में जुटी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिल यादव ने घोषणा की है कि यूपी में सपा के सत्ता में आते ही वो जातीय जनगणना कराएंगे। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में महान दल ने एक सम्मेलन किया था। जहां अखिलेश यादव ने कहा- "अगर समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है, तो वह ओबीसी समुदायों की जाति की जनगणना करेगी। बीजेपी कभी भी जातिगत जनगणना नहीं कराएगी क्योंकि वे जानते हैं कि संख्या में कौन अधिक है"। आगे सपा अध्यक्ष ने ओबीसी और दलितों के "सबसे बड़े शुभचिंतक" होने के भाजपा के दावों को भी खारिज कर दिया। बीजेपी पर अखिलेश ने ओबीसी और दलितों को उनके अधिकार और सम्मान को छीनने का भी आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जातिगत जनगणना के लिए 100-200 फोन लगेंगे। फिर लोगों को फोन करके उनसे जाति के आधार पर नंबर दबाने के लिए कहा जाएगा। जिससे ये काम असानी से हो जाएगा। समाजवादी पार्टी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने कहा कि उनकी लड़ाई मौर्य, कुशवाहा और सैनी जातियों को सत्ता में सम्मान और हिस्सा देने की है। उन्होंने दावा किया कि उनका संगठन प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को 15,000-20,000 मतों से नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए महान दल से गठबंधन किया है। सपा पर हमेशा से यादव जाति का समर्थन या सपोर्ट करने का आरोप लगते रहा है। शायद इसलिए पिछड़ी जाति मौर्य-शाक्य-कुशवाहा-सैनी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली महान दल के साथ अखिलेश ने गठबंधन किया है। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में, महान दल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, लेकिन उसका प्रदर्शन खराब रहा। 2019 में भी, इसने कांग्रेस का समर्थन किया, जिसने अंततः केवल एक सीट जीती। महान दल के अलावा समाजवादी पार्टी पश्चिम यूपी में पहले ही जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन का ऐलान कर चुकी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी ये संकेत दिया है कि गठबंधन के लिए उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता सपा होगी। हालांकि अभी तक राजभर ने इस पर कोई फाइनल फैसला नहीं किया है।.

उत्तप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां इस चुनाव में अपना बढ़त बनाने के लिए अभी से अपने मुद्दे तय करने में जुटी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिल यादव ने घोषणा की है कि यूपी में सपा के सत्ता में आते ही वो जातीय जनगणना कराएंगे। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में महान दल ने एक सम्मेलन किया था। जहां अखिलेश यादव ने कहा- "अगर समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है, तो वह ओबीसी समुदायों की जाति की जनगणना करेगी। बीजेपी कभी भी जातिगत जनगणना नहीं कराएगी क्योंकि वे जानते हैं कि संख्या में कौन अधिक है"। आगे सपा अध्यक्ष ने ओबीसी और दलितों के "सबसे बड़े शुभचिंतक" होने के भाजपा के दावों को भी खारिज कर दिया। बीजेपी पर अखिलेश ने ओबीसी और दलितों को उनके अधिकार और सम्मान को छीनने का भी आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जातिगत जनगणना के लिए 100-200 फोन लगेंगे। फिर लोगों को फोन करके उनसे जाति के आधार पर नंबर दबाने के लिए कहा जाएगा। जिससे ये काम असानी से हो जाएगा। समाजवादी पार्टी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने कहा कि उनकी लड़ाई मौर्य, कुशवाहा और सैनी जातियों को सत्ता में सम्मान और हिस्सा देने की है। उन्होंने दावा किया कि उनका संगठन प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को 15,000-20,000 मतों से नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए महान दल से गठबंधन किया है। सपा पर हमेशा से यादव जाति का समर्थन या सपोर्ट करने का आरोप लगते रहा है। शायद इसलिए पिछड़ी जाति मौर्य-शाक्य-कुशवाहा-सैनी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली महान दल के साथ अखिलेश ने गठबंधन किया है। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में, महान दल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, लेकिन उसका प्रदर्शन खराब रहा। 2019 में भी, इसने कांग्रेस का समर्थन किया, जिसने अंततः केवल एक सीट जीती। महान दल के अलावा समाजवादी पार्टी पश्चिम यूपी में पहले ही जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन का ऐलान कर चुकी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी ये संकेत दिया है कि गठबंधन के लिए उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता सपा होगी। हालांकि अभी तक राजभर ने इस पर कोई फाइनल फैसला नहीं किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश में आई बाढ़ पर सियासत, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बोला हमलामध्य प्रदेश में आई बाढ़ पर सियासत, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बोला हमलाशिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा कर रहे हैं और सभी प्रकार की मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमनलाथ मुश्किल की घड़ी में राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
Read more »

योगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादवयोगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादवमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब्बाजान वाले बयान पर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पर संतुलन रखना चाहिए।
Read more »

अखिलेश यादव का दावा 2022 में महान दल के साथ बनाएंगे सरकार, कराएंगे जातीय आधार पर जनगणनाअखिलेश यादव का दावा 2022 में महान दल के साथ बनाएंगे सरकार, कराएंगे जातीय आधार पर जनगणनाUP Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और महान दल की सरकार बनने जा रही है। हमारी सरकार बनने पर प्रदेश में सबसे पहले जातीय जनगणना कराई जाएगी।
Read more »

आतंकवाद पर मासूम बना पाकिस्तान, LoC पर आतंकियों की घुसपैठ के आरोपों पर दी ये सफाईआतंकवाद पर मासूम बना पाकिस्तान, LoC पर आतंकियों की घुसपैठ के आरोपों पर दी ये सफाईपाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता हाफिज चौधरी ने एक बयान में कहा कि हम उन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं कि पाकिस्तान एलओसी के जरिये तथाकथित आतंकवादियों की घुसपैठ कराना चाहता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लगाए गए ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं है।
Read more »

अखिलेश यादव के सामने क्यों सियासी तौर पर मजबूर नजर आ रहे हैं शिवपाल यादवअखिलेश यादव के सामने क्यों सियासी तौर पर मजबूर नजर आ रहे हैं शिवपाल यादवअखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रिश्ते पर जमीं बर्फ पिघलती नहीं दिख रही. शिवपाल खुले तौर पर अखिलेश को सीएम बनाने और सपा के साथ हाथ मिलाने के लिए बेताब हैं, लेकिन अखिलेश यादव न तो उन्हें राजनीतिक तवज्जो दे रहे हैं और न ही मिलने का समय. ऐसे में शिवपाल आखिर क्यों अखिलेश यादव के सामने सियासी तौर पर इतने मजबूर नजर आ रहे हैं?
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:04:53