मोदी सरकार के 8 मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस पर TMC सांसद ने पूछा 8 सवाल, बोले- एक का भी जवाब देकर दिखाओ
गुरुवार को केंद्र सरकार के आठ मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर संसद में हुए हंगामे को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान केंद्र सरकार के मंत्रियों ने विपक्षी नेताओं से माफ़ी की मांग की। केंद्र सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किए जाने के बाद टीएमसी एमपी डेरेक ओ ब्रायन ने भी पलटवार करते हुए सरकार से 8 सवाल पूछे और कहा कि एक भी जवाब देकर दिखाओ। टीएमसी से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर केंद्र सरकार के आठों मंत्रियों से आठ सवाल पूछा। पहला सवाल पूछते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि संसद में ओबीसी को लेकर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कहां थे जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा सदन में ही मौजूद थे। आगे डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि दोनों सदनों में 38 विधेयकों को 10 मिनट प्रति बिल के औसत चर्चा के साथ क्यों पारित किया गया? लोकसभा में 10 में से केवल एक विधेयक संसदीय जांच के लिए क्यों गया? प्रत्येक 10 विधेयकों में से लगभग 4 विधेयक अध्यादेश क्यों हैं? जबकि पहले यह एक या दो हुआ करता था। इसके अलावा डेरेक ओ ब्रायन ने यह भी सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले पांच वर्षों में राज्यसभा में एक भी सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया? जबकि मनमोहन सिंह जी ने 22 सवालों के जवाब दिए। बीते दो साल से सरकार ने लोकसभा में डिप्टी स्पीकर क्यों नहीं चुना? आपने विपक्ष को पेगासस, आंतरिक सुरक्षा, कृषि कानूनों पर चर्चा की अनुमति क्यों नहीं दी। साथ ही डेरेक ओ ब्रायन ने यह भी पूछा कि संसद चलाना किसका काम है? यह सरकार की जिम्मेदारी है या विपक्ष की जिम्मेदारी है? 8 Ministers just addressed a press conference.
To them, we ask. Answer even one of these 8 questions. Try. Then talk to us about #Parliament. The United Opposition have a strong case. You are full of faff. VIDEO pic.twitter.com/U6gl1QK5JM — Derek OBrien | ডেরেক ওব্রায়েন August 12, 2021 प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा में सेक्रेटरी जनरल की टेबल नाचने और विरोध प्रदर्शन करने के लिए नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद को काम नहीं करने में विपक्ष पूरी तरह से विघटनकारी रहा। मगरमच्छ के आंसू बहाने के बजाय विपक्ष को शर्म आनी चाहिए और इस देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि बुधवार को सामान्य बीमा व्यवसाय संशोधन विधेयक के पारित होने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष इस विधेयक को संसदीय समिति में भेजने की मांग कर रहा था। लेकिन जब सरकार ने इस बिल पर चर्चा के लिए दवाब बनाया तो विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। जिसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में मार्शल सदन के अंदर आ गए। बाद में कई विपक्षी सांसदों ने मार्शल पर हाथापाई करने और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया। बुधवार को सांसदों के साथ हुई कथित बदसलूकी को लेकर गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गांधी परिवार से इतर देखने की नरेश गुजराल की सलाह कांग्रेस को लगी बेहद नागवारराजनीति की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए 2024 के चुनाव में कांग्रेस को एक खास परिवार से इतर देखने की अकाली दल नेता नरेश गुजराल की सलाह पार्टी को बेहद नागवार लगी है। मगर सियासी वजहों से पार्टी इसे तूल न देना ही मुनासिब मान रही है।
Read more »
नीरव मोदी: भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की अनुमति देने के फैसले की हो रही समीक्षानीरव मोदी: भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की अनुमति देने के फैसले की हो रही समीक्षा Britain India NiravModi Extradition
Read more »
राजस्थान: भीलवाड़ा में पत्थर की खदान ढही, तीन महिलाओं समेत सात की मौत होने की आशंकाराजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार को पत्थर की एक खदान ढह गई। इसमें तीन महिलाओं समेत कम से कम सात मजदूरों की मौत होने
Read more »
राज्यों को ओबीसी की अपनी सूची बनाने का अधिकार देने वाले विधेयक को संसद की मंज़ूरीराज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अन्य पिछड़ा वर्गों की अपनी सूची बनाने का अधिकार प्रदान करने वाले ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021’ को राज्यसभा में पारित कर दिया. यह विधेयक लोकसभा में 10 अगस्त को पारित हो चुका है. हालांकि विपक्ष के नेताओं का कहना है कि जब तक मौजूदा 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा है, तब तक ओबीसी को पूरी तरह न्याय नहीं मिल पाएगा.
Read more »
Shershaah Review: देशभक्ति, एक्शन के बीच रोमांस की ओवरडोज, शानदार है सिद्धार्थ की एक्टिंंगShershaah Review: शहीद विक्रम बत्रा की कहानी है और करगिल की शौर्यगाथा बतानी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा कितना सफल हुए, हम बताते हैं.
Read more »
पीएम मोदी की एडवाइजरी काउंसिल ने की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की सिफारिशरिपोर्ट में 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों के कौशल को विकसित करने की भी सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास हो सके।
Read more »
