कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के साथ हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं, विशेषज्ञों ने किया आगाह

United States News News

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के साथ हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं, विशेषज्ञों ने किया आगाह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया में औषधि के प्रोफेसर और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ पॉल हंटर ने भी इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हर्ड इम्युनिटी की अवधारणा हासिल नहीं की जा सकती क्योंकि हम जानते हैं कि यह संक्रमण टीका न लगवाने वाले लोगों में फैलेगा और ताजा आंकड़ें यह दिखाते हैं कि टीकों की दो खुराक संक्रमण के खिलाफ संभवत: केवल 50 फीसदी सुरक्षा देती हैं.’’

लंदन: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के प्रमुख ने आगाह किया है कि कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप ने हर्ड इम्युनिटी की संभावना को कठिन बना दिया है. हर्ड इम्युनिटी का अर्थ किसी समाज या समूह के कुछ प्रतिशत लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के माध्यम से किसी संक्रामक रोग के प्रसार को रोकना है.

हर्ड इम्युनिटी की संभावना वहां होती है जहां किसी देश की ज्यादातर आबादी किसी वायरस से प्रतिरक्षा हासिल कर लेती है. प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने मंगलवार को कोरोना वायरस पर सर्वदलीय संसदीय समूह को बताया कि एक और अत्यधिक संक्रामक रोग का डर अब भी बना हुआ है और ऐसा कुछ नहीं है जो जानलेवा संक्रमण को फैलने से पूरी तरह रोक सके. हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘घबराने'' की कोई बात नहीं है. उन्होंने ब्रिटिश सरकार की कोविड-19 रोधी टीके की प्रस्तावित तीसरी बूस्टर खुराक पर शंका जतायी.प्रोफेसर पोलार्ड ने कहा, ‘‘इस संक्रमण के साथ दिक्कत यह है कि यह खसरा नहीं है. अगर 95 प्रतिशत लोगों को खसरे का टीका लगा दिया जाता है तो यह वायरस फैल नहीं सकता. वहीं डेल्टा स्वरूप उन लोगों को संक्रमित करता है जो टीका लगवा चुके हैं. इसका मतलब है कि जिसने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वह कभी न कभी संक्रमित हो सकता है.'' उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसा कुछ नहीं जो संक्रमण को फैलने से रोकेगा इसलिए मुझे लगता है कि हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं है और मुझे संदेह है कि यह वायरस ऐसा नया स्वरूप पैदा करेगा जो टीका लगवा चुके लोगों को भी संक्रमित करने में सक्षम होगा.'' यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया में औषधि के प्रोफेसर और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ पॉल हंटर ने भी इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हर्ड इम्युनिटी की अवधारणा हासिल नहीं की जा सकती क्योंकि हम जानते हैं कि यह संक्रमण टीका न लगवाने वाले लोगों में फैलेगा और ताजा आंकड़ें यह दिखाते हैं कि टीकों की दो खुराक संक्रमण के खिलाफ संभवत: केवल 50 फीसदी सुरक्षा देती हैं.'' इस बीच, विशेषज्ञों ने ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद की उन योजनाओं को समर्थन दिया है जिसमें अगले महीने से सबसे अधिक खतरे वाले समूहों को फ्लू का टीका लगाने के साथ ही कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी बूस्टर खुराक देने का प्रस्ताव है.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com ब्रिटेन में मार्च के बाद से मंगलवार को कोरोना वायरस से सबसे अधिक 149 मरीजों की मौत हुई लेकिन नए मामले 23,510 आए जो सोमवार को आए 25,161 मामलों से कम हैं.corona virusHerd ImmunityCoronavirus delta plusटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फैक्ट चेक: सौतेली मां ने नहीं, असली मां ने की बच्चों के साथ यह क्रूरताफैक्ट चेक: सौतेली मां ने नहीं, असली मां ने की बच्चों के साथ यह क्रूरतासोशल मीडिया पर दो बच्चों के साथ क्रूरता का एक चौंकाने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में रोते हुए एक लड़का और एक लड़की नजर आ रहे हैं जिनके साथ एक महिला बेहद सख्त बर्ताव कर रही है.
Read more »

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: ओलिंपिक के पदकवीरों का जोरदार स्वागत, PM मोदी ने दुनिया को दिए 5 सिद्धांत, संसद में सरकार ने कहा-पेगासस के लिए कोई डील नहींमॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: ओलिंपिक के पदकवीरों का जोरदार स्वागत, PM मोदी ने दुनिया को दिए 5 सिद्धांत, संसद में सरकार ने कहा-पेगासस के लिए कोई डील नहींनमस्कार,\nआज मंगलवार है, तारीख 10 अगस्त 2021; श्रावण मास, शुक्ल पक्ष और द्वितीया तिथि | Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Morning Headlines; Here are today's top stories for you welcome to Olympic medalists, PM Modi in UNSC Open Dibet, Governmant Reply on Pegasus Deal and More On Bhaskar.com.
Read more »

देश के प्रमुख ब्रांडों के शहद में मिली मिलावट, महाराष्ट्र FDA ने जारी किया नोटदेश के प्रमुख ब्रांडों के शहद में मिली मिलावट, महाराष्ट्र FDA ने जारी किया नोटएफडीए के मुताबिक -शहद उत्पादक कंपनियों के उत्पादकों, विक्रेताओं और वितरकों से 86 नमूने लिए गए थे. 86 नमूनों  में से 52 शहद के सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है. इनके नमूने कम गुणवत्ता के मिले.
Read more »

370 के बाद दूसरे राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने खरीदी J&K में जमीन- केंद्र370 के बाद दूसरे राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने खरीदी J&K में जमीन- केंद्रलोकसभा में ये सवाल सांसद रामलिंगम और गनेशमूर्ति ने उठाया था। मंत्री के जवाब से ये साफ हो गया है कि देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे लोग वहां बसने या कारोबार करने के इच्छुक नहीं हैं। यानि सरकार का मंसूबा पूरा नहीं हो सका।
Read more »

पाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहारपाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहार45 लोगों ने मिलकर ऑस्ट्रिया के वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने व उसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की साथ ही उसपर अफगानिस्तान में हो रही तालिबानी हिंसा का भी आरोप लगाया।
Read more »

इंदौर: 3 साल के बच्चे ने निगला मैग्नेट, सर्जरी सफल, पर दवा के ओवरडोज से मौत?इंदौर: 3 साल के बच्चे ने निगला मैग्नेट, सर्जरी सफल, पर दवा के ओवरडोज से मौत?इंदौर में चुंबक निगलने वाले 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है. उसके शरीर से ऑपरेशन के जरिये चुम्बक तो निकाल लिया गया था, लेकिन बेहोशी की दवा के ओवरडोज से मासूम की मौत हो गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:35