खेल-खेल में मैग्ननेटिक स्टार निगलने वाले 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है MadhyaPradesh Indore RE
खेल-खेल में मैग्ननेटिक स्टार निगलने वाले 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है. मासूम के परिजनों के मुताबिक, उसके शरीर से ऑपरेशन के जरिये चुम्बक तो निकाल लिया गया था, लेकिन बेहोशी की दवा के ओवरडोज और ऊपर से ऑपरेशन के तुरंत बाद देखभाल में लापरवाही के चलते उनके घर का चिराग हमेशा हमेशा के लिए बुझ गया.
पूरा मामला इंदौर के गुमास्ता नगर स्थित अरिहंत हॉस्पिटल का है, यहां सोमवार सुबह 3 साल के मासूम कबीर तिवारी की मौत हो गई. परिजनों ने एनस्थीसिया के ओवरडोज और ऑपरेशन के बाद देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंदननगर थाने में शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.जानकारी के मुताबिक, सिलिकॉन सिटी में रहने वाले सुनील तिवारी के बेटे कबीर तिवारी ने 29 जुलाई को खेल-खेल में मैग्नेटिक स्टार निगल लिया था और परिजनों को पता चलते ही उन्होंने अपने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिखाया तो वहां से मासूम को अरिहंत हॉस्पिटल रेफर किया गया.जहां हॉस्पिटल में एक्स-रे रिपोर्ट में चुम्बक बच्चे के गले में फंसा होना पाया गया. इसके बाद बच्चे की हालत को देखते हुए अस्पताल ने दवाई देकर इलाज करने की ठानी, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो परिजन 4 अगस्त और 7 अगस्त को डॉक्टर्स के कहे मुताबिक इलाज कराते रहे.आखिर 9 अगस्त सोमवार को एंडोस्कोपी के जरिये चुम्बक निकालने का निर्णय लिया गया. आज सुबह बच्चा हंसता खेलता हुआ अपनी मम्मी और पापा के साथ अस्पताल पहुंचा तो ऑपरेशन शुरू हुआ. 8.30 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन 9.20 बजे तक चला. ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मयंक जैन और डॉ. सोनल निवसारकर और अन्य स्टॉफ ने बच्चे के शरीर में से चुम्बक तो निकाल दी और उसे चाइल्ड वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया लेकिन वहां मासूम कबीर की मां ने देखा कि उसके बच्चे का शरीर ठंडा पड़ रहा है लेकिन इस बीच किसी ने देख रेख नहीं की और कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल परिजनों को जानकारी देने में आनाकानी करते रहा.बच्चे के पिता सुनील तिवारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन अपनी गलती छिपाने के लिए बदतमीजी पर उतर आया और उनके बेटे की मौत हो जाने के बाद डॉक्टर बोलते रहे कि हमें भी विश्वास नहीं हो रहा कि बच्चे की मौत कैसे हो गई.परिजनों ने अस्पताल के इसी लापरवाही भरे रवैये और एनेस्थीसिया के ओवरडोज देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत चंदन नगर पुलिस को की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली और परिजनों की शिकायत दर्ज कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोविड-19: देश में संक्रमण के 35,499 नए मामले सामने आए, 447 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,19,69,954 हो गए हैं और जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,28,309 हो गया है. विश्व में संक्रमण के मामले 20.26 करोड़ से ज़्यादा हो चुके हैं, जबकि 42.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 28,204 नए मामले और 373 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,28,682 हो चुका है. विश्व में संक्रमण के 20.33 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 43.03 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहार45 लोगों ने मिलकर ऑस्ट्रिया के वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने व उसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की साथ ही उसपर अफगानिस्तान में हो रही तालिबानी हिंसा का भी आरोप लगाया।
Read more »
नीरव मोदी: भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की अनुमति देने के फैसले की हो रही समीक्षानीरव मोदी: भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की अनुमति देने के फैसले की हो रही समीक्षा Britain India NiravModi Extradition
Read more »
