कोविड-19: देश में संक्रमण के 35,499 नए मामले सामने आए, 447 लोगों की मौत CoronaVirus CoronaDeath CoronaCases कोरोनावायरस कोरोनामामले कोरोनासेमौतें
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,19,69,954 हो गई. वहीं, संक्रमण से 447 और लोगों की मौत के बाद अब तक जान गंवाने लोगों की संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गई.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,02,188 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 4,634 की कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 48,17,67,232 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,71,871 नमूनों की जांच रविवार को की गई. दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है, जो पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है.मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,28,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,33,996, कर्नाटक के 36,793, तमिलनाडु के 34,317, दिल्ली 25,066, उत्तर प्रदेश के 22,773, पश्चिम बंगाल के 18,229 और केरल के 17,747 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में 110 दिन में कोविड-19 के मामले एक लाख हुए थे और 59 दिनों में वह 10 लाख के पार चले गए थे. भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था, जबकि 20 से 30 लाख की संख्या होने में 16 और दिन लगे. हालांकि 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है. वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे. मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे थे. 60 से 70 लाख होने में इसे 13 दिन लगे. 70 से 80 लाख होने में 19 दिन लगे और 80 से 90 लाख होने में 13 दिन लगे. 90 लाख से एक करोड़ होने में 29 दिन लगे. इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए, लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन का वक्त लगा और फिर सिर्फ 15 दिनों बाद चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए आंकड़ा 1.5 करोड़ से दो करोड़ के पार चला गया. चार मई के बाद करीब 50 दिनों में 23 जून को संक्रमण के मामले तीन करोड़ के आंकड़े को पार चले गए हैं.भारत में अकेले मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के 92,87,158 से अधिक मामले सामने आए थे, जो एक महीने में दर्ज किए गए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं. इस तरह यह महीना इस महामारी के दौरान सबसेसात मई को 24 घंटे में अब तक कोविड-19 के सर्वाधिक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72 नए मामले, संक्रमण दर 0.1 फीसदीदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को समाप्त 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना संक्रमण दर 0.1 फीसदी है. इन 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 25,066 हो गया है. शहर में कोरोना के मौजूदा सक्रिय मरीजों की संख्या 565 है. होम आइसोलेशन में 175 मरीज हैं.
Read more »
पुलिसिया क्रूरता पर काम करने वाले पंजाब के वकील के फोन में मिले पेगासस के निशानपेगासस प्रोजेक्ट: एमनेस्टी इंटरनेशनल की सिक्योरिटी लैब द्वारा किए गए फॉरेंसिक परीक्षण में तरनतारन के वकील जगदीप सिंह रंधावा के फोन में पेगासस की गतिविधि के प्रमाण मिले हैं. साथ ही लुधियाना के एक वकील जसपाल सिंह मंझपुर का नाम सर्विलांस के संभावित निशानों की लिस्ट में मिला है.
Read more »
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,070 नए मामले सामने आए, 491 की मौतCoronavirus Latest Updates : देशभर में फिलहाल 4,06,822 एक्टिव मामले हैं. देश में 1.27 फीसदी एक्टिव केस हैं. देशभर में रिकवरी की औसत दर फिलहाल 97.39 फीसदी दर्ज की गई है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी पांच फीसदी से नीचे बरकरार है.
Read more »
पाकिस्तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक लग्जरी होटल के पास वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि बम मोटरसाइकिल लगे थे।
Read more »
कोविड-19 संक्रमण के बीते एक दिन में 39,070 नए मामले और 491 मरीज़ों की मौतभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,19,34,455 हो गए हैं और जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,27,862 हो गया है. विश्व में संक्रमण के मामले 20.22 करोड़ से ज़्यादा हो चुके हैं, जबकि 42.86 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 66 मामले, दिल्ली में तीसरी बार कोई मौत नहींराष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आए लेकिन संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
Read more »
