कानपुर में मुसलमान रिक्शा चालक की पिटाई के बाद सांप्रदायिक तनाव
लड़की की मां ने बीबीसी को बताया, "हमारी 14 साल की बेटी को ये लोग रोज़ छेड़ते थे. शिकायत करने पर मारने-पीटने की धमकी देते थे. धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाते थे. हमने अपनी शिकायत में धर्मांतरण की बात भी कही थी, लेकिन पुलिस ने एफ़आईआर में सिर्फ़ छेड़खानी की धारा लगाई है.
" वहीं, इस बात की जानकारी होने पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता बुधवार को अभियुक्तों के घर पहुंचे, लेकिन उनके न मिलने पर उनके एक रिश्तेदार असरार अहमद को घर से घसीट लाए और सार्वजनिक तौर पर पीटने लगे. आरोप हैं कि इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही और मूकदर्शक बनी रही. आरोप हैं कि असरार अहमद को पीटने वालों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की. पर वीडियो वायरल होने और हंगामा बढ़ने के बाद तीन नामज़द अभियुक्तों के नाम भी एफ़आईआर में दर्ज किए गए और गुरुवार देर शाम तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया.इस बीच, सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पूरे इलाक़े में पुलिस बल को बढ़ा दिया गया है और पीएसी को भी तैनात किया गया है. कानपुर की डीसीपी रवीना त्यागी ने मीडिया को बताया, "12 जुलाई को छेड़खानी और धर्मांतरण के अभियुक्त की पत्नी कुरैशा बेगम ने धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति के ख़िलाफ़ बर्रा पुलिस ने मारपीट की एफ़आईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद दूसरे पक्ष से 31 जुलाई को तीनों भाई सद्दाम, सलमान और मुकुल के ख़िलाफ़ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में क्रॉस एफ़आईआर दर्ज कराई. बर्रा थाने की पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है."वहीं, बजरंग दल के ज़िला संयोजक दिलीप सिंह बजरंगी ने पुलिस पर इकतरफ़ा कार्रवाई का आरोप लगाया है और कहा है कि 'पुलिस इंसाफ़ नहीं करेगी तो वह अपनी बहन-बेटियों पर अत्याचार होते हुए नहीं देख सकते हैं.' इस बीच, रिक्शा चालक असरार अहमद से मारपीट के आरोप में तीन अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर रात पुलिस आयुक्त असीम अरुण के आवास पर प्रदर्शन किया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kinnaur Landslide: एचआरटीसी बस चालक की जुबानी, आंखों के सामने मौत के मुंह में चले गए लोगहिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के समीप हुए भूस्खलन की चपेट में आई एचआरटीसी बस के चालक महेंद्र
Read more »
हिंदी हैं हम: शिक्षाविदों का आह्वान, हिंदी को मिले राष्ट्रीय भाषा की हैसियतहिंदी हैं हम: शिक्षाविदों का आह्वान, हिंदी को मिले राष्ट्रीय भाषा की हैसियत HindiHainHum Hindi AmarUjala
Read more »
कोरोना का असर :संक्रमण के बाद बच्चों में ज्यादा समस्याओं की गुंजाइश कमलैंसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने कोरोना की चपेट में आने वाले बच्चों की निगरानी के बाद ये
Read more »
संसद में 'अप्रत्याशित हंगामे' पर विपक्ष आक्रामक, बचाव में उतरे मोदी के मंत्री - BBC News हिंदीविपक्ष का आरोप है कि इश्योरेंस बिल पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सांसदों ख़ासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया. लेकिन सरकार इसके लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार बता रही है.
Read more »
उत्तर प्रदेश चुनाव: टिकैत के आंदोलन को फेल करने की तैयारी, गांवों में चौपाल सजाकर किसानों की नब्ज टटोलेगी भाजपाउत्तर प्रदेश चुनाव: टिकैत के आंदोलन को फेल करने की तैयारी, गांवों में चौपाल सजाकर किसानों की नब्ज टटोलेगी भाजपा UttarPradesh RakeshTikait
Read more »
