iPhone 17 Air Camera Bug: Apple की नई iPhone 17 सीरीज की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो गई है. Apple के नए फोन्स को खरीदने के लिए कस्टमर काफी उत्साहित हैं. खासकर iPhone Air मॉडल को लेकर. लेकिन इसी बीच खबर सामने आ रही है कि आईफोन एयर के कैमरे में समस्या आ रही है. इस पर Apple ने भी अपनी सफाई दी है.
iPhone 17 Air Camera Bug : Apple की 9 सितंबर को लॉन्च हुई नई सीरीज iPhone 17 की बिक्री शुरू हो गई है. Apple के नए फोन लेने के लिए लोग लंबी लाइनों में भी लगकर घंटों खड़े हो रहे हैं. इस बार कंपनी ने अपनी फोन सीरीज में बदलाव करते हुए iPhone Air लॉन्च किया है जो सबसे ज्यादा पतला फोन है.
iPhone Air को कंपनी ने बेस्ट ऑप्शन बताया है. लेकिन जैसे ही बिक्री शुरू हुई लोग फोन खरीदने के बाद अपनी प्रतिक्रया भी देने लगे हैं. नए फोन खरीदते ही ग्राहकों ने इनके फर्स्ट इंप्रेशन सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है. वहीं कुछ यूजर्स ने नई सीरीज iPhone Air के कैमरा में तकनीकी कमियां बताई हैं. इस बग का असर आईफोन एयर से फोटो लेते समय दिख रहा है. Apple ने भी इसकी पुष्टि की है. कैमरे में आ रही है दिक्कत CNN Underscore की रिपोर्ट के अनुसार एक टेक जर्नलिस्ट आईफोन एयर और iPhone 17 Pro Max का रिव्यू कर रहा था तभी सबसे पहले आईफोन एयर के कैमरा में बग की जानकारी मिली. कॉन्सर्ट फोटो लेते समय जर्नलिस्ट ने पाया कि हर 10 में से एक फोटो का कुछ हिस्सा काला या इसमें अजीब से डिब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ में सफेद लाइनें दिखाई दे रही हैं. लेकिन ऐसा कुछ किसी किसी बार ही हो रहा है. जर्नलिस्ट के मुताबिक खासकर LED डिस्प्ले की तस्वीरें लेते हुए इस बग का असर दिख रहा है. ऐप्पल ने क्या कहा ऐप्पल ने इस समस्या की पुष्टि कर दी है और बताया है कि यह समस्या लाइटिंग के कारण सामने आने वाला सॉफ्टवेयर बग था. कंपनी ने इसे ठीक कर दिया है और आने वाले अपडेट में इस फिक्स को शामिल किया जाएगा. लेकिन कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया कि नया अपडेट कब तक जारी होगा. ये भी पढ़ेंः बंपर ऑफर; 6000 तक का कैशबैक, iPhone 17, Mac और iPad पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ये रही पूरी डिटेल्स इस बार आया है ये नया मॉडल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप्पल ने 17 सीरीज में प्लस मॉडल को बदलते हुए आईफोन एयर को इस बार लॉन्च किया है. इसकी मोटाई मात्र 5.6mm है और यह अब तक का सबसे पतला आईफोन है. इस फोन में आपको 6.5 की प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन मिलती है. इसके रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है. A19 Pro चिपसेट वाले इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है. वहीं iPhone 17 Pro Max 2TB की कीमत 2,29,900 है. ये भी पढ़ेंः बिना नेटवर्क के ही कॉल से लेकर UPI तक, सबकुछ करेगा BSNL का ये फोन, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान
Iphone 17 Air Iphone Air Apple Camera Bug Iphone 17 Sale Technical Flaw A19 Pro Chipset Iphone 17 Pro Max Iphone 17 Iphone Air Apple कैमरा बग Iphone 17 बिक्री तकनीकी खामी A19 Pro चिपसेट Iphone 17 Pro Max
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air भारत में बिक्री आज से, चेक करें कीमत और ऑफर्सApple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। iPhone 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं और इस बार सबसे पतला iPhone Air भी पेश किया गया है। नए iPhone मॉडल में ProMotion डिस्प्ले और 48MP Fusion वाइड एंगल कैमरा है। iPhone 17 में A19 चिप और Air और Pro मॉडल में A19 Pro चिपसेट दिया गया...
Read more »
iPhone 17 का जबरदस्त क्रेज, दिल्ली से लेकर मुंबई तक रात 12 बजे से लाइन लगाकर खड़े हैं लोगiPhone 17 Launch in India: Apple ने 18 सितंबर को बहुप्रतीक्षित iPhone 17 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया और इसके साथ ही एक बार फिर देशभर में Apple का क्रेज देखने को मिला.
Read more »
दे थप्पड़...दे थप्पड़... iPhone 17 के लिए ऐपल स्टोर के बाहर जमकर हुई मारपीट, VideoiPhone 17 Sale: Apple के लेटेस्ट फोन्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. सबसे पहले लेटेस्ट iPhone पाने के लिए लोग ऐपल स्टोर के बाहर रात से खड़े थे. लाइन में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुंबई में ऐपल स्टोर के बाहर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.
Read more »
iPhone 17 खरेदीसाठी तुफान राडा! मुंबईत Apple स्टोअरबाहेर हाणामारी; पुण्यातही गर्दी, पाहा VideoiPhone 17 Series Launch Fight Outside Apple Store India: केवळ मुंबईच नाही तर पुणे आणि दिल्लीमधील अधिकृत स्टोअरबाहेरही पहाटेपासूनच लांबच लांब रांगा दिसून येत होत्या.
Read more »
iPhone-17 सीरीज लॉन्च: Apple शोरूम के बाहर रात से ही लाइन में लग गए लोग, इंटरनेट पर छाए मीम्स और वीडियोदिल्ली में iPhone 17 के लॉन्च पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। 19 सितंबर को iPhone के दीवानों ने छुट्टी लेकर लंबी कतारों में लगकर अपना पसंदीदा मोबाइल खरीदा। Apple स्टोर के बाहर रात से ही लोग जमा होने लगे थे। iPhone 17 सीरीज और iPhone एयर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं जिन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता...
Read more »
बंपर ऑफर; 6000 तक का कैशबैक, iPhone 17, Mac और iPad पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ये रही पूरी डिटेल्सiPhone 17 Cashback Offer: अगर आप नया iPhone 17 या Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेस्ट है. अब iPhone 17 पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹6,000 तक का कैशबैक मिल रहा है.
Read more »
