iPhone 17 Launch in India: Apple ने 18 सितंबर को बहुप्रतीक्षित iPhone 17 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया और इसके साथ ही एक बार फिर देशभर में Apple का क्रेज देखने को मिला.
"iPhone 17 Launch in India: Apple ने 18 सितंबर को बहुप्रतीक्षित iPhone 17 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया और इसके साथ ही एक बार फिर देशभर में Apple का क्रेज देखने को मिला. जैसे ही लॉन्च की तारीख नजदीक आई, वैसे ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में Apple स्टोर्स के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
कुछ लोग तो लॉन्च से घंटों पहले ही कतार में लग गए थे. लोगों की लंबी कतार का वीडियो भी सामने आया है. दिल्ली में आधी रात से इंतजार Advertisment राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईफोन 17 की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. जैसे ही इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग हुई. लोगों की हुजूम एप्पल स्टोर के बाहर लगना शुरू हो गया. साउथ दिल्ली स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल, साकेत में तो आधी रात से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी. लोग अपने हाथों में चाय और कंबल लेकर रातभर इंतजार करते नजर आए, ताकि सुबह होते ही वह भारत में सबसे पहले iPhone 17 को खरीद सकें. वसंत कुंज और राजौरी गार्डन के Apple स्टोर्स के बाहर भी यही नजारा रहा. मुंबई में भी Apple फीवर चरम पर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैगशिप Apple Store के बाहर सैकड़ों लोग घंटों से लाइन में खड़े थे. कुछ लोगों ने 7-8 घंटे का इंतजार किया, जबकि कुछ ने पहले से बुकिंग करा रखी थी. वहीं कई ऐसे भी ग्राहक दिखे जिनकी प्री-बुकिंग नहीं हो पाई थी, लेकिन वे फिर भी लाइन में इस उम्मीद में खड़े थे कि शायद उन्हें कोई यूनिट मिल जाए. #WATCH | Long queues seen outside the Apple store in Delhi's Saket Apple started its iPhone 17 series sale in India today. pic.twitter.com/mjxZAFheWC — ANI September 19, 2025 क्या है इस बार खास? iPhone 17 में इस बार कई नए फीचर्स और अपग्रेड्स देखने को मिले हैं. इसका नया कलर वेरिएंट युवाओं को खासा पसंद आया है. इसके अलावा, डिवाइस में बेहतर कैमरा क्वालिटी, लंबा बैटरी बैकअप और नया AI इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी बेहद आकर्षक बना रहे हैं. कीमत और वेरिएंट्स iPhone 17: 82,900 से शुरू iPhone 17 Pro: 1,49,900 से शुरू iPhone 17 Air: 1,19,900 से शुरू बता दें कि इन सब मॉडल्स की बिक्री देशभर में अधिकृत Apple स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है. Apple का बढ़ता प्रभाव iPhone 17 के लॉन्च ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत में Apple सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है. टेक्नोलॉजी के शौकीन से लेकर आम उपभोक्ता तक, हर कोई Apple के इस नए इनोवेशन का हिस्सा बनना चाहता है. यह भी पढ़ें - IPhone 17 Launch Today: आज आईफोन 17 समेत लॉन्च होंगे ये प्रॉडक्ट, जानें कब और कहां देख सकते हैं Live"
Iphone 17 Series Iphone 17 Pro Iphone 17 Iphone 17 Air
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुकानदार ने लगाया ऐसा जुगाड़, iPhone 12 को दिया iPhone 17 Pro Max का लुक, VIDEO देख चकराया दिमाग!Apple की लेटेस्ट सीरीज iPhone 17 Pro Max के लिए दुनियाभर के लोगों ने प्री-बुकिंग करनी शुरू कर दी है. हालांकि, इस बीच एक शख्स ने अपने iPhone 12 को ही iPhone 17 Pro Max में बदलकर लोगों को हैरान कर दिया है. क्या आपने देखा ये वीडियो?
Read more »
ऐपल ने किया खेल, अमेरिकी iPhone 17 Pro भारतीय मॉडल से होगा अलगiPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. हालांकि, भारत में मिलने वाले फोन में अमेरिका के मुकाबले छोटी बैटरी मिल रही है. क्या है इसकी वजह.
Read more »
iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू, प्राइस, बैंक ऑफर्स और EMI प्लान पर जानें सारी डिटेलiPhone 17 Series Sale: iPhone 17 सीरीज के फोन्स की सेल शुरू हो गई है। यदि आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन पर कई बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। आप चाहें तो इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Read more »
iPhone 17 सीरीज, iPhone Air और AirPods Pro 3 की सेल शुरू, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटiPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air आज से उपलब्ध होंगे. इन डिवाइसेस को कंपनी ने 9 सितंबर को लॉन्च किया था. इनके साथ कंपनी ने अपनी लेटेस्ट वॉच और एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया था, जिन्हें आज से खरीदा जा सकेगा. सभी फोन्स ऐपल स्टोर, ऐपल की वेबसाइट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे.
Read more »
दिल्ली से मुंबई तक iPhone 17 का जुनून... रात 12 बजे से मॉल के बाहर खड़े दिखे दीवानेदिल्ली के साकेत में एक मॉल के बाहर लोग आधी रात से ही iPhone 17 खरीदने के लिए कतार में खड़े हो गए. यह लंबी लाइन इस नए फोन की लोकप्रियता और ग्राहकों के उत्साह को दिखाती है.
Read more »
Apple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air भारत में बिक्री आज से, चेक करें कीमत और ऑफर्सApple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। iPhone 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं और इस बार सबसे पतला iPhone Air भी पेश किया गया है। नए iPhone मॉडल में ProMotion डिस्प्ले और 48MP Fusion वाइड एंगल कैमरा है। iPhone 17 में A19 चिप और Air और Pro मॉडल में A19 Pro चिपसेट दिया गया...
Read more »
