iPhone 17 Sale: Apple के लेटेस्ट फोन्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. सबसे पहले लेटेस्ट iPhone पाने के लिए लोग ऐपल स्टोर के बाहर रात से खड़े थे. लाइन में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुंबई में ऐपल स्टोर के बाहर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.
iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू हो गई है. 9 सितंबर को लॉन्च हुए iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल आज यानी 19 सितंबर से शुरू हो गई है. दिल्ली और मुंबई स्थित ऐपल स्टोर पर लोगों की लंबी लाइन लगी है.
बड़ी संख्या में लोग ऐपल के लेटेस्ट फोन्स को खरीदने पहुंच रहे हैं. Apple Store BKC पर भीड़ में कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इसका वीडियो सामने आया है. मुंबई के जियो सेंटर स्थित इस ऐपल स्टोर पर भीड़ इकट्ठा थी. लाइन में लगे लोग अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे. इसकी बीच कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. हालांकि, मौके पर मौजूद सिक्योरिटी पर्सनल्स ने हालात को संभाला और स्थिति को काबू में कर लिया. iPhone 17 को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग ऐपल स्टोर्स के बाहर इकट्ठा हुए हैं. कुछ लोग इन फोन्स को खरीदने के लिए रात से लाइन में खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. ऐपल स्टोर के बाहर भीड़ सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि दिल्ली और दूसरी जगहों पर भी है. VIDEO | iPhone 17 series launch: A scuffle broke out among a few people amid the rush outside the Apple Store at BKC Jio Centre, Mumbai, prompting security personnel to intervene.Large crowds had gathered as people waited eagerly for the iPhone 17 pre-booking.#iPhone17… pic.twitter.com/cskTiCB7yi— Press Trust of India September 19, 2025सबसे पहले iPhone पाने की चाहत...वैसे तो लेटेस्ट iPhone ऑनलाइन और दूसरे रिटेल स्टोर्स पर भी मिलते हैं, लेकिन सबसे पहले लेटेस्ट iPhone पाने की चाहत लोगों को स्टोर तक खींच ही लाती है. ऐसे तस्वीरें सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के कई मार्केट में देखने को मिलती हैं, जब लोग ऐपल स्टोर के बाहर लंबी लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे होते हैं. Advertisement दिल्ली के साकेत सेलेक्ट सिटी स्थित Apple Store पर एक मुस्लिम शख्स ने iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर खरीदा. लोग इस कलर को भगवा से जोड़ रहे हैं. खासकर सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है. इस कलर वेरिएंट को खरीदने के बाद शख्स ने बताया कि वो मुस्लिम है, लेकिन ये कलर उसे पसंद है. यह भी पढ़ें: iPhone 17 का जबरदस्त क्रेज! मुंबई में स्टोर के बाहर रातभर बारिश में खड़े रहे लोग; Videoउसने बताया कि इस बार iPhone में कई अपग्रेड हुए हैं. खासकर ये कलर उसे काफी ज्यादा आकर्षक लगता है. इस बार ये ऐपल का फ्लैगशिप कलर है, जिसकी डिमांड काफी ज्यादा है. प्री-ऑर्डर में ही iPhone 17 Pro सीरीज का ये कलर आउट ऑफ स्टॉक हो गया था. VIDEO | Delhi: After buying the iPhone 17 series phone, a customer says, "I was in the queue since morning, and I am excited to buy the iPhone of this colour. In India, this saffron-coloured phone will become very popular. I am a Muslim, but I love this colour..."#iPhone17… pic.twitter.com/jdMjvx4GVn— Press Trust of India September 19, 2025कितनी है कीमत? Apple के लेटेस्ट फोन्स की बात करें, तो iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू है. iPhone Air को कंपनी ने 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को आप क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. यह भी पढ़ें: 'मैं मुस्लिम, but I love this color', भगवा iPhone खरीदने के बाद बोला शख्स Advertisement इन फोन्स पर 5000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. आप इन फोन्स को ना सिर्फ Apple Store और Apple की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. बल्कि ये फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन से जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और दूसरे ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Apple Store BKC Scuffle Iphone 17 Crowd Chaos Iphone 17 Pre-Booking Rush Apple BKC Jio Centre Incident Iphone 17 Launch Day Fight Iphone 17 Iphone 17 Pro Iphone 17 Pro Max Iphone 17 Air Iphone 17 Launch Date Iphone 17 Price In India Iphone 17 Pro Max Price In India Iphone 17 Pro Price
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुकानदार ने लगाया ऐसा जुगाड़, iPhone 12 को दिया iPhone 17 Pro Max का लुक, VIDEO देख चकराया दिमाग!Apple की लेटेस्ट सीरीज iPhone 17 Pro Max के लिए दुनियाभर के लोगों ने प्री-बुकिंग करनी शुरू कर दी है. हालांकि, इस बीच एक शख्स ने अपने iPhone 12 को ही iPhone 17 Pro Max में बदलकर लोगों को हैरान कर दिया है. क्या आपने देखा ये वीडियो?
Read more »
ऐपल ने किया खेल, अमेरिकी iPhone 17 Pro भारतीय मॉडल से होगा अलगiPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. हालांकि, भारत में मिलने वाले फोन में अमेरिका के मुकाबले छोटी बैटरी मिल रही है. क्या है इसकी वजह.
Read more »
iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू, प्राइस, बैंक ऑफर्स और EMI प्लान पर जानें सारी डिटेलiPhone 17 Series Sale: iPhone 17 सीरीज के फोन्स की सेल शुरू हो गई है। यदि आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन पर कई बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। आप चाहें तो इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Read more »
iPhone 17 सीरीज, iPhone Air और AirPods Pro 3 की सेल शुरू, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटiPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air आज से उपलब्ध होंगे. इन डिवाइसेस को कंपनी ने 9 सितंबर को लॉन्च किया था. इनके साथ कंपनी ने अपनी लेटेस्ट वॉच और एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया था, जिन्हें आज से खरीदा जा सकेगा. सभी फोन्स ऐपल स्टोर, ऐपल की वेबसाइट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे.
Read more »
iPhone 17 का ऐसा क्रेज! Video में देखें खरीदने के लिए कैसे खाए लात-घूंसे, गांव-देहात से लोग पहुंच रहे दिल्ली-मुंबईiPhone सीरीज को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मुंबई में तो पहले पाने के लिए लात-घूंसे भी चल गए. बाहर लड़ाई देखने को मिली. जिसको सिक्योरिटी ने संभालने की कोशिश की.
Read more »
Apple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air भारत में बिक्री आज से, चेक करें कीमत और ऑफर्सApple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। iPhone 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं और इस बार सबसे पतला iPhone Air भी पेश किया गया है। नए iPhone मॉडल में ProMotion डिस्प्ले और 48MP Fusion वाइड एंगल कैमरा है। iPhone 17 में A19 चिप और Air और Pro मॉडल में A19 Pro चिपसेट दिया गया...
Read more »
