iPhone 17 की सेल जब से शुरू हुई है तभी से इस सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कि मॉडल पर लोग सबसे ज्यादा फिदा हो रहे हैं. जवाब जान आप भी चौंक जाएंगे.
iPhone 17 की सेल शुरू हो चुकी है और इसी के साथ स्मार्टफोन के लिए लोग बुरी तरह से Apple Stores पर इसे खरीदने के लिए टूट पड़े हैं. कई स्टोर्स के बाहर तो लोगों को घंटों तक लंबी कतार लगाए हुए देखा गया, जहां फैंस अपने फेवरेट फोन को लेने के लिए काफी एक्साइटेड दिखे.
हालांकि, इस बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि लोग सबसे ज्यादा iPhone 17 सीरीज के किस डिवाइस को पसंद कर रहे हैं. इस मॉडल की दिखी उम्मीद से ज्यादा बिक्री द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 के प्री-ऑर्डर में ही उम्मीद से कई गुना ज्यादा बिक्री देखने को मिली. इस दौरान सबसे ज्यादा iPhone 17 के स्टैंडर्ड मॉडल्स खरीदे गए, जिसे देखते हुए Apple ने अपने इस मॉडल का प्रोडक्शन 30% तक बढ़ाने का आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि Apple के लॉन्च वीकेंड में ही iPhone 17 के बेस मॉडल की उम्मीद से काफी अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिली. इसके बाद सप्लायर्स से डेली प्रोडक्शन में 40% तक की बढ़ोतरी करने के लिए कहा है. इतने वेरिएंट हुए थे आवंटित अब इन ताजा आंकड़ों को देखते हुए यह तो साफ अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि कि लोग प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro की तुलना में किफायती ऑप्शन्स की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं. बता दें कि Apple ने अपने iPhone 17 सीरीज के प्रोडक्शन के दौरान स्टैंडर्ड मॉडल के लिए सिर्फ 25% आवंटित किया था, जबकि iPhone 17 Pro और Pro Max वेरिएंट के लिए 65% आवंटित किया गया था. इसके अलावा iPhone AIR में सिर्फ 10% आवंटित हुआ. Apple MacBook Air M4 पर बंपर डील, सेल से पहले ही यहां इतना सस्ता हुआ लैपटॉप Apple ने दिए ऑर्डर द इंफॉर्मेशन की मानें तो Apple ने हाल ही में फॉक्सकॉन के साथ चीन में अपने दो खास iPhone असेंबलर्स में से एक को iPhone 17 का डेली प्रोडक्शन 40% तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा कंपनी ने नॉन इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स के भी सप्लायर्स को प्रोडक्शन में 30% की बढ़ोतरी करने के लिए कहा है. iPhone से तंग Gen Z ने पकड़ा BlackBerry! जानिए क्यों फिर ट्रेंड में ये पुराना ब्रांड iPhone 17 मॉडल्स की कीमत बता दें कि iPhone 17 सीरीज में इस बार Apple ने चार वेरिएंट लॉन्च किए हैं. iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air. इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है. दूसरी ओर iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है, जबकि iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये रखी है.
Apple Iphone 17 Apple Iphone 17 Standard Model Iphone 17 Pro Iphone 17 Pro Max Iphone 17 Price Iphone 17 News Iphone 17 Series Iphone 17 Launching Iphone 17 Buy How To Buy Iphone 17 Hindi News Technology News आईफोन आईफोन 17 एप्पल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंपर ऑफर; 6000 तक का कैशबैक, iPhone 17, Mac और iPad पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ये रही पूरी डिटेल्सiPhone 17 Cashback Offer: अगर आप नया iPhone 17 या Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेस्ट है. अब iPhone 17 पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹6,000 तक का कैशबैक मिल रहा है.
Read more »
iPhone 17 के इस मॉडल में सामने आई बड़ी खामी, कैमरे ने यूजर्स को किया निराश! Apple ने दी सफाईiPhone 17 Air Camera Bug: Apple की नई iPhone 17 सीरीज की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो गई है. Apple के नए फोन्स को खरीदने के लिए कस्टमर काफी उत्साहित हैं. खासकर iPhone Air मॉडल को लेकर. लेकिन इसी बीच खबर सामने आ रही है कि आईफोन एयर के कैमरे में समस्या आ रही है. इस पर Apple ने भी अपनी सफाई दी है.
Read more »
वायरल हुआ जुगाड़, iPhone 12 Pro को बना दिया iPhone 17 Pro Max!iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन वाले मोबाइल केस वायरल हो रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके पुराने iPhone को अपग्रेड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Read more »
iPhone 17 Pro भूल जाइए! ये 5 Android फोन हैं कैमरा और परफॉर्मेंस के बादशाह, कीमत भी है कमiPhone 17 Pro Competitor Phones: Apple का iPhone 17 Pro नए फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में बना हुआ है. लेकिन अगर आप प्रीमियम फोन लेने का सोच रहे हैं तो iPhone के साथ आपको पास कई अन्य विकल्प भी है.
Read more »
Investment Tips: iPhone 17 या म्यूचुअल फंड? इस एक्सपर्ट ने दी आईफोन के दीवानों को खास सलाह, क्या आप मानेंगे इनकी बात?iPhone 17 or Mutual Fund: आईफोन 17 खरीदने वालों की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं एक एक्सपर्ट ने आईफोन की जगह उस रकम को निवेश करने की सलाह दी है।
Read more »
अमेरिका की तुलना में भारत में इतना महंगा है नया iPhone 17, देखें चार्टApple ने भारत में iPhone 17 सीरीज और अल्ट्रा-थिन iPhone Air को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। भारत में इनकी कीमत अमेरिका और कुछ देशों की तुलना में काफी ज्यादा रखी गई है। iPhone 17 का बेस मॉडल यहां 82900 रुपये से शुरू होता है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत सिर्फ 799 डॉलर लगभग 70466 रुपये...
Read more »
