iPhone 17 or Mutual Fund: आईफोन 17 खरीदने वालों की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं एक एक्सपर्ट ने आईफोन की जगह उस रकम को निवेश करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: एप्पल कंपनी का आईफोन 17 मार्केट में आ चुका है। इसे खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। दीवानगी ऐसी है लोग एप्पल स्टोर के बाहर एक दिन पहले ही लाइन में लग गए थे। जिन्हें आईफोन 17 मिल गया है, वे उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ठीक उसी तरह जब नोटबंदी के समय जिन्हें 2000 का नोट मिल जाता था, वे उस नोट की फोटो पोस्ट करते थे। इस बीच एक एक्सपर्ट ने आईफोन 17 खरीदने वालों को एक खास सलाह दी है। आईफोन 17 की शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपये है। वहीं आईफोन 17 प्रो करीब 1.
35 लाख में मिल रहा है। इसकी ज्यादा कीमत के बाद भी इसे खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी कीमत के बीच मशहूर निवेशक विजय केडिया ने लोगों को एक सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि iPhone 17 जैसे महंगे गैजेट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश में पैसा लगाना बेहतर है।iPhone 17 खरीदने वालों के बीच स्टोर पर हो रही लड़ाई, यहां से खरीदें तो 10 मिनट में आपके घर होगी डिलीवरीसमझाया निवेश का गणितविजय केडिया ने अपनी पोस्ट में बताया है कि एक स्मार्टफोन पर 1 लाख रुपये खर्च करने से क्या नुकसान हो सकता है। उन्होंने लिखा है, 'iPhone 17 सबके लिए नहीं है. इस दिखावटी फोन पर 1 लाख रुपये खर्च करने के बजाय, इसे म्यूचुअल फंड में निवेश करें। छह साल में 1 लाख रुपये 2 लाख रुपये हो सकते हैं। वहीं, फोन को बेचने पर शायद सिर्फ 15,000 रुपये ही मिलेंगे। निवेश करने से लगभग 15 गुना ज्यादा फायदा होगा।''आ अब लौट चलें'केडिया ने आगे कहा, 'इससे भी अच्छा है, वापस आ जाओ - लाइन छोड़ दो।' उनका मतलब था कि महंगे फोन के लिए लंबी लाइनों में लगना समझदारी भरा फैसला नहीं है।एक और पोस्ट में उन्होंने वित्तीय लक्ष्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप लाइन में हैं, तो आईफोन आपके लिए नहीं है। आपकी जिंदगी में और भी जरूरी चीजें हो सकती हैं- म्यूचुअल फंड आपके लिए है।' उन्होंने आखिर में लिखा, 'आ अब लौट चलें।' इससे उन्होंने लोगों को उपभोक्तावादी चीजों से दूर रहने की सलाह दी।चार्ट किया शेयरअपनी बात को समझाने के लिए, केडिया ने एक आसान सा बार चार्ट भी शेयर किया। इस चार्ट में उन्होंने दो स्थितियों की तुलना की। उनके अनुसार, म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए 1 लाख रुपये छह साल में 2 लाख रुपये तक बढ़ सकते हैं। जबकि आईफोन पर खर्च किए गए इतने ही पैसे को अगर छह साल बाद बेचा जाए तो शायद सिर्फ 15,000 रुपये ही मिलेंगे।यूजर ने दी गाय खरीदने की सलाह!विजय केडिया की इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रिया आईं। एक यूजर ने एक फोटो शेयर किया है, जिसके जरिए उसने एक लाख रुपये में गाय खरीदने की सलाह दी है। फोटो में आईफोन 17 के साथ एक गाय है। दो साल बाद रिटर्न की बात भी समझाई है। दो साल बाद फोटो टूटा हुआ नजर आ रहा है, जबकि गाय दो बछड़ों को जन्म दे चुकी है। यानी गाय खरीदकर भी निवेश करने के बारे में बताया गया है।एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आईफोन की लाइन में खड़े हो जाओ तो बस ईएमआई का फ्यूचर मिलेगा। जबकि म्यूचुअल फंड के जरिए पैसा बनाया जा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसलिए अमेरिका अमीर और हम गरीब बन रहें हैं। ट्रंप 50% टैक्स लगा रहे हैं ये एप्पल के लिए लाइन में।
Iphone17prices Iphone 17 And Mutual Fund Mutual Fund Vijay Kedia Viral Post आईफोन आईफोन 17 आईफोन 17 और म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड में निवेश विजय केडिया वायरल पोस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 सीरीज, iPhone Air और AirPods Pro 3 की सेल शुरू, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटiPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air आज से उपलब्ध होंगे. इन डिवाइसेस को कंपनी ने 9 सितंबर को लॉन्च किया था. इनके साथ कंपनी ने अपनी लेटेस्ट वॉच और एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया था, जिन्हें आज से खरीदा जा सकेगा. सभी फोन्स ऐपल स्टोर, ऐपल की वेबसाइट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे.
Read more »
Apple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air भारत में बिक्री आज से, चेक करें कीमत और ऑफर्सApple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। iPhone 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं और इस बार सबसे पतला iPhone Air भी पेश किया गया है। नए iPhone मॉडल में ProMotion डिस्प्ले और 48MP Fusion वाइड एंगल कैमरा है। iPhone 17 में A19 चिप और Air और Pro मॉडल में A19 Pro चिपसेट दिया गया...
Read more »
दे थप्पड़...दे थप्पड़... iPhone 17 के लिए ऐपल स्टोर के बाहर जमकर हुई मारपीट, VideoiPhone 17 Sale: Apple के लेटेस्ट फोन्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. सबसे पहले लेटेस्ट iPhone पाने के लिए लोग ऐपल स्टोर के बाहर रात से खड़े थे. लाइन में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुंबई में ऐपल स्टोर के बाहर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.
Read more »
iPhone 17 खरेदीसाठी तुफान राडा! मुंबईत Apple स्टोअरबाहेर हाणामारी; पुण्यातही गर्दी, पाहा VideoiPhone 17 Series Launch Fight Outside Apple Store India: केवळ मुंबईच नाही तर पुणे आणि दिल्लीमधील अधिकृत स्टोअरबाहेरही पहाटेपासूनच लांबच लांब रांगा दिसून येत होत्या.
Read more »
रात 8 बजे से लाइन में लगे थे इरफान, क्यों है नारंगी iPhone का इतना क्रेज?iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. इन फोन्स को खरीदने के लिए लोग लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
Read more »
वायरल हुआ जुगाड़, iPhone 12 Pro को बना दिया iPhone 17 Pro Max!iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन वाले मोबाइल केस वायरल हो रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके पुराने iPhone को अपग्रेड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Read more »
