iPhone 17 Pro Competitor Phones: Apple का iPhone 17 Pro नए फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में बना हुआ है. लेकिन अगर आप प्रीमियम फोन लेने का सोच रहे हैं तो iPhone के साथ आपको पास कई अन्य विकल्प भी है.
iPhone 17 Pro Competitor Phones: Apple हर साल नई टेक्नोलॉजी और जबरदस्त फीचर्स के साथ अपनी नई सीरीज लॉन्च करता है. इस बार कंपनी ने 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro अपनी शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा फीचर्स की वजह से चर्चा में है.
इस बार iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 रखी है, वहीं 17 Pro Max लेने के लिए आपको ₹1,49,900 रुपये देने होंगे. लेकिन सिर्फ Apple ही नहीं कई Android कंपनियां भी ऐसे दमदार फोन लेकर आई हैं जो iPhone 17 Pro को सीधी टक्कर देती हैं. ये स्मार्टफोन न केवल कैमरा क्वालिटी में टक्कर देते हैं बल्कि परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप में भी किसी से कम नहीं. आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे 5 पावरफुल Android फोन के बारे में, जो iPhone 17 Pro को सीधी टक्कर देते हैं. Samsung Galaxy S25 Ultra iPhone 17 Pro को टक्कर देने वाले फोन्स की लिस्ट में पहला नाम सैमसंग के फोन का है. Samsung Galaxy S25 Ultra जो इस समय अमेजन पर 1,23,499 पर मिल रहा है आईफोन 17 प्रो के फीचर्स को सीधी टक्कर देने वाला फोन है. इस फोन में जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं. इसमें 200MP का मेन कैमरा और 5x पेरिस्कोप जूम लेंस दिया गया है. वहीं 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले इस फोन में मिलता है और इसे पावर देने के लिए इसमें नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है. साथ S Pen और Samsung का AI वाला स्मार्ट सॉफ्टवेयर फोन का इस्तेमाल और इसे प्रीमियम फोन बनाता है. बात करें बैटरी की तो इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. OnePlus 13 OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.82 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है. इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 24GB तक की रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज का साथ मिलता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर सेटअप दिया गया है, जिसमें वाइड, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं. पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है. अमेजन पर इसकी कीमत 42,999 रूपये है. ये भी पढ़ेंः Flipkart ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी, अब Royal Enfield के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, घर बैठे पहुचेंगी बाइक Vivo X200 Pro iPhone 17 Pro के प्राइस ब्रैकेट में Vivo X200 Pro भी एक दमदार फोन भी शामिल हो सकता है. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल का एक्सपीरियंस देता है. फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगा है और 16GB तक RAM का सपोर्ट है. कैमरे के मामले में यह फोन बेहद खास है, क्योंकि इसमें 200MP का Zeiss लेंस दिया गया है, जिससे प्रोफेशनल क्वालिटी की तस्वीरें आसानी से खींची जा सकती हैं. यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Funtouch OS के साथ आता है. अमेजन पर इसकी कीमत 94,999 रूपये है. Xiaomi 15 Ultra Xiaomi 15 Ultra भी iPhone 17 Pro को टक्कर दे सकता है. यह फोन खासतौर पर अपने 200 एमपी कैमरा सेटअप के लिए जाना जाता है, जिसे Leica के साथ मिलकर ट्यून किया गया है. इसके अलावा इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन जैसी खूबियां भी शामिल हैं, जो इसे एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में पेश करती हैं. इस फोन को 1,09,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. Pixel 10 Pro XL Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी रेजोल्यूशन क्वालिटी 3K है, जो बहुत ही क्लियर और शार्प विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है. यह फोन गूगल के लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 16GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन भी मौजूद है. कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में Pro वर्ज़न में 42MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है. इसकी कीमत करीब 1,24,999 रूपये है. ये भी पढ़ेंः iPhone 17 के इस मॉडल में सामने आई बड़ी खामी, कैमरे ने यूजर्स को किया निराश! Apple ने दी सफाई
Iphone 17 Pro Android Smartphones Samsung Galaxy S25 Ultra Oneplus 13 Vivo X200 Pro Xiaomi 15 Ultra Pixel 10 Pro XL Camera And Performance Iphone 17 Pro Android स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra Oneplus 13 Vivo X200 Pro Xiaomi 15 Ultra Pixel 10 Pro XL कैमरा और परफॉर्मेंस Iphone 17 Pro को टक्कर देने वाले Android फोन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऐपल ने किया खेल, अमेरिकी iPhone 17 Pro भारतीय मॉडल से होगा अलगiPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. हालांकि, भारत में मिलने वाले फोन में अमेरिका के मुकाबले छोटी बैटरी मिल रही है. क्या है इसकी वजह.
Read more »
iPhone 17 सीरीज, iPhone Air और AirPods Pro 3 की सेल शुरू, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटiPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air आज से उपलब्ध होंगे. इन डिवाइसेस को कंपनी ने 9 सितंबर को लॉन्च किया था. इनके साथ कंपनी ने अपनी लेटेस्ट वॉच और एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया था, जिन्हें आज से खरीदा जा सकेगा. सभी फोन्स ऐपल स्टोर, ऐपल की वेबसाइट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे.
Read more »
Apple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air भारत में बिक्री आज से, चेक करें कीमत और ऑफर्सApple iPhone 17 सीरीज और iPhone Air आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। iPhone 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं और इस बार सबसे पतला iPhone Air भी पेश किया गया है। नए iPhone मॉडल में ProMotion डिस्प्ले और 48MP Fusion वाइड एंगल कैमरा है। iPhone 17 में A19 चिप और Air और Pro मॉडल में A19 Pro चिपसेट दिया गया...
Read more »
दे थप्पड़...दे थप्पड़... iPhone 17 के लिए ऐपल स्टोर के बाहर जमकर हुई मारपीट, VideoiPhone 17 Sale: Apple के लेटेस्ट फोन्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. सबसे पहले लेटेस्ट iPhone पाने के लिए लोग ऐपल स्टोर के बाहर रात से खड़े थे. लाइन में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुंबई में ऐपल स्टोर के बाहर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.
Read more »
रात 8 बजे से लाइन में लगे थे इरफान, क्यों है नारंगी iPhone का इतना क्रेज?iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. इन फोन्स को खरीदने के लिए लोग लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
Read more »
वायरल हुआ जुगाड़, iPhone 12 Pro को बना दिया iPhone 17 Pro Max!iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन वाले मोबाइल केस वायरल हो रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके पुराने iPhone को अपग्रेड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Read more »
