Jehanabad News: जहानाबाद में गिरा 100 साल पुराना पेड़, दुकानें और बिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त

Jehanabad News News

Jehanabad News: जहानाबाद में गिरा 100 साल पुराना पेड़, दुकानें और बिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त
Bihar News100 Year Old Tree FellDamaged Shops
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

Jehanabad News: जहानाबाद में रविवार की सुबह 100 साल पुराना पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से कई ठेले, गुमटी, बर्तन दुकान समेत कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए. संयोग से हादसे के सुबह होने के कारण किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ. पेड़ गिरने से बिजली के कई तार भी गिर गए.

Jehanabad News : जहानाबाद में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां करीब सौ साल पुराना बरगद का पेड़ अचानक टूटकर सड़क किनारे स्थित दुकानों पर गिर पड़ा. संयोग अच्छा रहा कि इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं.

घटना नगर थाना क्षेत्र के शहर के हॉस्पिटल मोड़ स्थित मटकुरी कुआं के पास की है. घटना रविवार की सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है. वहीं इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एक दुकानदार अपनी दुकान के पास ही सोया हुआ था, संयोग था कि वह बाल बाल बच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के बाजार का यह मुख्य रास्ता है. इस क्षेत्र में ज्यादातर छोटे दुकानदार गुमटी या ठेले पर अपना कारोबार करते हैं. पेड़ गिरने से कई ठेले, गुमटी, बर्तन दुकान समेत कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए. स्थानीय लोगो ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि यह वर्षो पुराना बरगद का पेड़ है. इस पेड़ के टहनी के बगल से बिजली का तार भी गुजर रहा है. आज सुबह अचानक पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर गिर गया. संयोग है कि यह हादसा सुबह में हुआ,अगर दिन में यह हादसा होता तो कई लोगो की जान जा सकती थी. वहीं इस हादसे में बिजली का तार भी तार टूटकर बिखर गए और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया. इधर घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है. स्थानीय लोगों ने विभाग से अपील की है कि गिर चुके पेड़ के शेष हिस्से को तुरंत काटकर हटाया जाए, ताकि सड़क पूरी तरह साफ हो सके. फिलहाल स्थानीय लोगों ने छोटी-छोटी टहनियां काटकर रास्ता खोल दिया है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन तो संभव हो गया है, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही अभी भी प्रभावित है. फिलहाल, इस हादसे ने इलाके के छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है. जहां एक ओर उनका कारोबार ठप हो गया है. वही कुछ लोगो का कहना है कि यह हादसा लोगों के लिए एक चेतावनी है. शहर में कई स्थानों पर इसी तरह के पुराने और विशाल पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं. लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते ऐसे पेड़ों की छंटाई और देखभाल सुनिश्चित की जाए. इनपुट: मुकेश कुमार ये भी पढे़ं: पटना पुलिस का बड़ा खुलासा, जेल से रची गई अंजनी सिंह की हत्या की साजिश बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Bihar News 100 Year Old Tree Fell Damaged Shops Powercut Hospital Mod Matkuri Kua

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jehanabad News: पंचायती राज अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने पंचायत सचिव को ठगा, एक लाख रुपये उड़ाएJehanabad News: पंचायती राज अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने पंचायत सचिव को ठगा, एक लाख रुपये उड़ाएJehanabad News: जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र पंचायत सचिव रामाकांत प्रसाद के साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ. ठगों ने खुद को पंचायती राज के अधिकारी बताकर व्हाट्सएप लिंक भेजा और खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिया. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

Bihar Politics: इन विधानसभा सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी, दिया ये संकेतBihar Politics: इन विधानसभा सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी, दिया ये संकेतJehanabad Politics News: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष शर्मा ने पार्टी के प्रदेश स्तर पर चल रही बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी. हम पार्टी फिलहाल जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी सीटों पर सक्रिय तैयारी कर रही है.
Read more »

Jehanabad News: लापता बच्चों की बरामदगी में पुलिस नाकाम, सड़क पर उतरे आक्रोशित परिजनJehanabad News: लापता बच्चों की बरामदगी में पुलिस नाकाम, सड़क पर उतरे आक्रोशित परिजनJehanabad News: जहानाबाद में दो मासूम बच्चों के महीनों से लापता होने पर कोई सुराग न मिलने से परिजन व स्थानीय लोग भड़क उठे. काको मोड़ से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों ने जातिगत भेदभाव और कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए.
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

Lucknow News: 100 की रफ्तार में थार ने ओवरलोड ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत; छह घायलLucknow News: 100 की रफ्तार में थार ने ओवरलोड ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत; छह घायललखनऊ के कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। मृतक निगोहां के रहने वाले थे और खाटू श्याम मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतकों के परिवार में मातम छाया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:28:02