Jehanabad News: जहानाबाद में दो मासूम बच्चों के महीनों से लापता होने पर कोई सुराग न मिलने से परिजन व स्थानीय लोग भड़क उठे. काको मोड़ से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों ने जातिगत भेदभाव और कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए.
Jehanabad News : बिहार के जहानाबाद में पिछले कुछ दिनों से लापता दो बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन और स्थानीय लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और शनिवार को दर्जनों की संख्या में लोगों ने काको मोड़ से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महीनों बीत जाने के बाद भी बच्चों की तलाश में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. यह भी पढ़ें: पंचायती राज अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने पंचायत सचिव को ठगा, एक लाख रुपये उड़ाए मार्च में शामिल एक परिजन ने आक्रोशित स्वर में कहा कि अगर यही बच्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या किसी वीवीआईपी का होता, तो पूरा पुलिस महकमा उसे ढूंढने में लग जाता. लेकिन हमारा कुसूर सिर्फ इतना है कि हम गरीब परिवार में जन्मे हैं, हमारी जाति रविदास और पासवान है. इसलिए हमारे बच्चों को खोजने की किसी को परवाह नहीं है. वही मार्च में शामिल परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरे पर ग़ुस्सा साफ झलक रहा था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बच्चों का पता नहीं चला, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि लापता बच्चों की खोज में विशेष टीम गठित की जाए, सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच हो और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. बताते चले कि परस बीघा थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव का नौ वर्षीय बच्चा धर्मवीर कुमार पिछले नौ महीने से लापता है जबकि नगर थाना के पूर्वी ऊँटा मोहल्ले का नौ वर्षीय बालक अक्षय कुमार पिछले चार माह से गायब है. इस मामले को लेकर परिजन स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा कर थक चुके. इन दोनों मामलों में अब तक किसी तरह की बरामदगी या ठोस सुराग सामने नहीं आया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. उन्हें अब किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. बहरहाल न्याय की मांग कर रहे इन परिजनों की आवाज़ कब सुनी जाएगी? क्या प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करेगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल जहानाबाद की सड़कों पर दर्द, ग़ुस्सा और बेबसी का सैलाब उमड़ पड़ा है. इनपुट- मुकेश कुमार बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Police Fail To Recover Missing Children In Jehana Jehanabad News Latest Jehanabad News Jehanabad Latest News Bihar News लापता बच्चों को बरामद करने में पुलिस नाकाम जहानाबाद में लापता बच्चों को बरामद करने में पुलिस जहानाबाद समाचार नवीनतम जहानाबाद समाचार जहानाबाद नवीनतम समाचार बिहार समाचार Bihar Latest News News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jehanabad News: पंचायती राज अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने पंचायत सचिव को ठगा, एक लाख रुपये उड़ाएJehanabad News: जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र पंचायत सचिव रामाकांत प्रसाद के साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ. ठगों ने खुद को पंचायती राज के अधिकारी बताकर व्हाट्सएप लिंक भेजा और खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिया. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
Read more »
News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »
दिल्ली: पूनम पांडे के मंदोदरी की भूमिका पर विहिप को ऐतराज़, रामलीला समिति का बदलाव से इनकारHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का हवाला देते हुए दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को आमंत्रण के ख़िलाफ़ याचिका ख़ारिज कीHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
साहित्य अकादेमी सचिव पर कार्रवाई की मांग तेज़, पटना में होने वाले ‘उन्मेष 2025’ के बहिष्कार की अपीलHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
Bihar Politics: इन विधानसभा सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी, दिया ये संकेतJehanabad Politics News: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष शर्मा ने पार्टी के प्रदेश स्तर पर चल रही बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी. हम पार्टी फिलहाल जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी सीटों पर सक्रिय तैयारी कर रही है.
Read more »
