Jehanabad News: जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र पंचायत सचिव रामाकांत प्रसाद के साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ. ठगों ने खुद को पंचायती राज के अधिकारी बताकर व्हाट्सएप लिंक भेजा और खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिया. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
Jehanabad News: डिजिटल इंडिया की तेज रफ्तार के बीच जहां देश टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है, वहीं साइबर अपराधियों की चतुराई और हिम्मत भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. बिहार के जहानाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पंचायत सचिव के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड कर उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए.
खास बात यह है कि यह ठगी पंचायती राज विभाग के नाम पर की गई, जिससे सचिव को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ. घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के देवनंदन बीघा गांव की है. रतनी प्रखंड अंतर्गत मुरहरा पंचायत के ग्राम कचहरी में तैनात पंचायत सचिव रमाकांत प्रसाद को शुक्रवार को अचानक एक फोन आया और वह खुद को पंचायती राज विभाग का अधिकारी बताया और उनके खाते में 7200 रुपये पेमेंट भेजने की बात कही. इस दौरान साइबर ठगों ने पहले उनका व्हाट्सएप नंबर मांग और प्रक्रिया से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी भरने की बात कही. विश्वास में आकर रमाकांत प्रसाद ने अपने बड़े बेटे के सहयोग लिया और जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल में कुछ तकनीकी गतिविधियां शुरू हो गईं. थोड़ी ही देर में उनके बैंक खाते से दो बार ट्रांजैक्शन कर एक लाख रुपये निकाल लिए गए. ये भी पढ़ें: पूर्णिया से मिली समस्तीपुर की लापता छात्राएं, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ पीड़ित सचिव के बेटे विकाश कुमार ने अफसोस जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सरकारी नाम का इस्तेमाल करके भी कोई इस तरह ठगी कर सकता है. विकास ने बताया कि साइबर ठग ने यह भी पूछा था कि खाते में कितना बैलेंस है, परंतु उन्हें तब भी कोई संदेह नहीं हुआ. हम तो यही समझे कि कोई विभाग से ही फोन आया है. लेकिन जब पैसा कट गया तो सब कुछ समझ आ गया. जब तक उन्हें कुछ समझ आता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना के बाद रमाकांत प्रसाद आनन फानन में साइबर थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की माने तो यह किसी संगठित साइबर गिरोह की करतूत मानी जा रही है, जो सरकारी विभागों की नकल कर भोले-भाले कर्मचारियों को ठगने का काम कर रहा है. वही इस घटना के बाद पंचायत और अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे किसी भी अनजान कॉल, व्हाट्सएप मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें. इनपुट: मुकेश कुमार बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Panchayat Secretary Scam Fraud In The Name Of The Panchayat Raj Department One Lakh Rupees Scammed Online Cyber Crime Bihar Cyber Police Station Complaint Bihar Cyber Police Bihar Police Whatsapp Link
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jehanabad News: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका, शशि रंजन ने छोड़ी पार्टीJehanabad News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, जब जहानाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष और 28 वर्षों से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता शशि रंजन ने सम्मान की कमी का आरोप लगाते हुए सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनका क्षेत्रीय प्रभाव NDA को नुकसान पहुंचा सकता है.
Read more »
दिल्ली की अदालत ने अडानी समूह संबंधी रिपोर्टिंग पर रोक का एकतरफ़ा आदेश रद्द कियाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
उत्तराखंड: चमोली में बादल फटा, देहरादून और कई इलाकों में बाढ़-भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौतHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो मंदिर परिसर में विष्णु की प्रतिमा पुनर्स्थापित करने की मांग पर विचार करने से मना कियाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को ग़लत व निराधार बतायाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
जम्मू-श्रीनगर हाईवे की मरम्मत में एनएचएआई की ‘देरी’ के चलते सेब उत्पादकों को भारी नुक़सानHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
