एशिया कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया ने Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने से इनकार किया, जिससे पोस्ट-मैच कार्यक्रम ठप हो गया. जब नकवी स्टेज पर भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे तब सारे उनके सामने जमीन पर लेटकर मोबाइल चला रहे थे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पहले से आगाह करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी एशिया कप फाइनल में अपनी बेइज्जती कराने पहुंच गए. टीम इंडिया की तरफ से बता दिया गया था कि वो पीसीबी चीफ के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे और भारतीय टीम जीतेगी यह भी फॉर्म को देखते हुए पक्का था.
जब टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी उनके हाथों से लेने से इनकार कर दिया. तो नकवी पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के लिए स्टेज पर इंतजार कर रहे थे. सूर्यकुमार यादव की टीम ने ट्रॉफी या मेडल नकवी से लेने से साफ मना कर दिया, जिससे पूरा पोस्ट-मैच कार्यक्रम ठप हो गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चाहता था कि ट्रॉफी एक निष्पक्ष कार्यकारी द्वारा सौंपी जाए, न कि नकवी द्वारा. नकवी ने ट्रॉफी और पदक लेकर स्टेडियम से बाहर निकलने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि नकवी कैसे स्टेडियम से बाहर चले गए जब भारत ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. एक अधिकारी को भी नकवी के इस कदम के बाद ट्रॉफी वापस लेते हुए देखा गया. 🚨Suryakumar Yadav’s dissapointment on not receiving the trophy. “We took call on ground to not collect the trophy from Mohsin Naqvi but we waited on the ground for trophy, we won the trophy so we deserved to receive the same for playing so well”. – Mohsin Naqvi ran away from… pic.twitter.com/4cCpMzBGv6 — Rajiv September 28, 2025 पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी के इस कदम पर हैरानी जताई. “यह एक ऐसी चीज है जो मैंने कभी नहीं देखी जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया – एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित कर दिया गया, वह भी एक कठिनाई से जीती हुई,” उन्होंने मैच के बाद कहा. “मुझे लगता है कि हम इसके हकदार थे. और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.” “अगर आप मुझसे ट्रॉफियों के बारे में पूछें, तो मेरी ट्रॉफियां ड्रेसिंग रूम में हैं, मेरे साथ सभी 14 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ – ये ही असली ट्रॉफियां हैं इस एशिया कप की यात्रा में.” नकवी के भारतीय टीम को ट्रॉफी और पदक देने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए, BCCI ने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है.
Pakistan Asian Cricket Council Pakistan Cricket Board Board Of Control For Cricket In India Asia Cup 2025 Cricket Asia Cup Final एशिया कप फाइनल भारत पाकिस्तान मोहसिन नकवी सूर्यकुमार यादव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुछ भी हो जाए बिजनेस नहीं रुकना चाहिए...ट्रेन में चाय बेचने का तरीका देख यूजर्स ने पकड़ लिया अपना माथा, VIRALIndia Jugaad Video: रोजाना इंटरनेट पर कितनी सारी जुगाड़ वाली वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अब और क्या रह गया है देखने को...रावण और उसकी सेना ने भी किया ठुमक-ठुमक डांस, वीडियो ने ला देगी चेहरे पर मुस्कुराहटFunny Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कितनी सारी फनी वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
IND vs PAK Final से पहले मुश्किल में अर्शदीप सिंह, PCB ने लगाया अश्लीलता का आरोपइस बार विवाद की वजह भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके ऊपर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
पाकिस्तान नहीं सुधरेगा! PCB ने अब अर्शदीप सिंह की ICC से शिकायत की, एशिया कप फाइनल से पहले नया बतंगड़एशिया कप के फाइनल से पहले PCB ने ICC के पास अर्शदीप सिंह को लेकर शिकायत की है. PCB का आरोप है कि अर्शदीप सिंह ने इशारे किए थे. यह खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आई है. पूरा मामला 21 सितंबर को पाकिस्तान और भारत के सुपर फोर मुकाबले के खत्म होने के बाद हुआ.
Read more »
मध्यरात्री दुबईच्या मैदानात राडा! PCB अध्यक्ष स्टेजवर असल्याने टीम इंडियाने...; 3 ड्रॅमॅटीक VideoIndian Team Refuse To Recive Asia Cup Trophy: मध्यरात्रीनंतर दुबईच्या क्रिकेट मैदानामध्ये तुफान राडा झाल्याचं पाहायला मिळालं.
Read more »
High-Voltage Drama In Asia Cup: PCB Chief Mohsin Naqvi Runs Away With Trophy After India SnubAsia Cup Final Drama: In a dramatic twist, the Indian players refused to accept the trophy from Asian Cricket Council (ACC) chief and Pakistan Cricket Board (PCB) chairman Mohsin Naqvi.
Read more »
