इस बार विवाद की वजह भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके ऊपर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है. खेल समाचार | क्रिकेट
"IND vs PAK Final: आज यानि 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. अबतक ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में खेल के साथ विवाद के लिए भी चर्चित हुई है. ऐसे में फाइनल से पहले बवाल न हो ऐसा भला कैसे हो सकता था.
इस बार विवाद की वजह भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके ऊपर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है. Advertisment अर्शदीप सिंह पर लगा आरोप पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अर्शदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार अर्शदीप की ओर से 21 सितंबर को भारत-पाक मुकाबले के बाद दर्शकों को देखते हुए अश्लील इशारे किये गए थे. पीसीबी का कहना है कि भारतीय गेंदबाज ने ऐसा कर आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है. बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया कि अर्शदीप का रवैया गैर-जिम्मेदाराना और खेल में बाधा पैदा करने वाला था. अर्शदीप सिंह का वीडियो हुआ था वायरल अर्शदीप सिंह की ओर से भारत बनाम पाकिस्तान दूसरे मैच के बाद हारिस रउफ के 'प्लेन क्रैश' वाले इशारे का जवाब दिया गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. भारतीय फैंस को तेज गेंदबाज का यह जवाब पसंद आया तो पाकिस्तान की ओर से जमकर आलोचना की गई थी. आप यह वीडियो नीचे देख सकते हैं. यहां देखें वीडियो - respect increased for Arshdeep Singh https://t.co/gO2zifAjvQ pic.twitter.com/8YlpD1v6Mt — soo washed September 23, 2025 सूर्या और हारिस पर हो चुका है एक्शन भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों के बीच गहमा-गहमी देखने को मिल रही है. इससे पहले पीसीबी ने सूर्यकुमार यादव के बयान पर आपत्ति जताई थी, जो उन्होंने 14 सितंबर को मैच जीतने के बाद दिया था जहां उन्होंने जीत को भारतीय सेना के नाम कर दिया था. फिर बीसीसीआई ने भी हारिस रउफ के प्लेन क्रैश वाले इशारे और साहिबजादा फरहान के 'गन-सेलिब्रेशन' को लेकर शिकायत की. आईसीसी की ओर से सूर्या और हारिस पर 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया था. वहीं फरहान को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया था. यह भी पढ़ें - ईशान किशन बने झारखंड रणजी टीम के कप्तान, विराट और अनुकूल भी हुए शामिल यह भी पढ़ें - IND vs PAK: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, फाइनल में नहीं होनी चाहिए ये बड़ी गलती यह भी पढ़ें - Mithun Manhas: जब विराट कोहली की कप्तानी में खेले मिथुन मन्हास, अनोखी है BCCI अध्यक्ष की कहानी"
Cricket News Hindi Asia Cup 2025 IND Vs PAK Final IND Vs PAK Arshdeep Singh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK Final Playing-11: पाकिस्तान पर जीत ही भारत का एकमात्र लक्ष्य, टीम इंडिया में हो सकते हैं दो बदलावएशिया कप 2025 के महामुकाबले के लिए मंच तैयार है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात
Read more »
ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ಜೊತೆ ಫೈನಲ್ ಪಂದ್ಯಕ್ಕೂ ಮುನ್ನ ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾಗೆ ಭಾರಿ ಆಘಾತ.. ಈ ಸ್ಟಾರ್ ಆಟಗಾರರು ತಂಡದಿಂದಲೇ ಔಟ್!?IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: ಶ್ರೀಲಂಕಾ ವಿರುದ್ಧದ ಪಂದ್ಯದ ಸಮಯದಲ್ಲಿ ಇಬ್ಬರು ಆಟಗಾರರು ಗಾಯಗೊಂಡಿದ್ದು, ಇಬ್ಬರೂ ಪಂದ್ಯದ ಮಧ್ಯದಲ್ಲಿ ಮೈದಾನವನ್ನು ತೊರೆದರು.
Read more »
IND vs PAK: यही रात अंतिम, यही रात भारी...फैसले की घड़ी अब आई हैभारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप का फाइनल खेला जाना है। जिसका नतीजा भारत के फैंस के लिए बहुत मायने रखता है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 टी20 वर्ल्ड कप से भी ज्यादा भावनाएं इस बार उमड़ रही हैं। इसका कारण पहलगाम हमला है। भारतीय फैंस पाकिस्तान से हार बर्दाश्त नहीं कर सकते और सिर्फ जीत चाहते हैं ताकि पाकिस्तान को उदास देख...
Read more »
IND vs PAK Final: पाकिस्तान फिर होगा बेइज्जत.. सूर्या उठाएंगे No Handshake से भी बड़ा कदम, नए साइलेंट बॉयकॉट का मास्टर प्लानAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग में कुछ ही घंटे बाकी हैं. लेकिन खिताबी जंग से पहले कंट्रोवर्सी के चर्चे तेज हो चुके हैं. भारत के हैंड शेक न करने पर पाकिस्तान खूब तिलमिलाया और आईसीसी के सामने गिड़गिड़ाया.
Read more »
IND vs PAK Final: 1986, 1994 और फिर 2017... फाइनल में रंग बदल देता है पाकिस्तान, सूर्यकुमार यादव को रहना होगा सावधानIndia vs Pakistan Final: एशिया कप में एक नया इतिहास बनने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में पहले कभी फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने नहीं आई हैं. कुछ ही घंटों में एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरेंगी.
Read more »
IND vs PAK Final Live: दो बार पाकिस्तान को हरा चुका भारतAsia Cup Final 2025, India vs Pakistan Live Cricket Score: एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
Read more »
