एशिया कप के फाइनल से पहले PCB ने ICC के पास अर्शदीप सिंह को लेकर शिकायत की है. PCB का आरोप है कि अर्शदीप सिंह ने इशारे किए थे. यह खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आई है. पूरा मामला 21 सितंबर को पाकिस्तान और भारत के सुपर फोर मुकाबले के खत्म होने के बाद हुआ.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज करवाई है. PCB का आरोप है कि अर्शदीप ने दर्शकों की ओर 'आपत्तिजनक' इशारे किए थे. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जिओ टीवी ने इसे लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.
रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि यह मामला 21 सितंबर का है. जब जब एशिया कप 2025 के पाकिस्तान-भारत सुपर-4 मुकाबले के खत्म होने के बाद अर्शदीप ने दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे. यह भी पढ़ें: नो हैंडशेक पार्ट 3... पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बाद अब मोहसिन नकवी की बारी, क्या इग्नोर करेंगे सूर्यकुमार यादव?रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि यह मामला 21 सितंबर का है. जब जब एशिया कप 2025 के पाकिस्तान-भारत सुपर-4 मुकाबले के खत्म होने के बाद अर्शदीप ने दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे. अपनी शिकायत में PCB ने कहा है कि अर्शदीप ने ICC के कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन किया है. शिकायत के अनुसार- अर्शदीप व्यवहार अनैतिक था और इसने खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. PCB ने भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. Advertisement यह भी पढ़ें: ICC ने सूर्यकुमार यादव को भी माना दोषी, लगाया फाइन, फैसले को BCCI ने दी चुनौतीवैसे हाल में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैदानी विवाद के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के दोषी पाए गए थे. सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ दोनों पर ही 30% का जुर्माना लगाया गया. इस पर BCCI और PCB दोनों ने ही मामले को चुनौती दी थी. ध्यान रहे एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में मिली जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित की थी. इस दौरान सूर्या और टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ किसी भी मैच में हाथ भी नहीं मिलाया था. यह भी पढ़ें: No Handshake के लिए भारतीय टीम पर होगा एक्शन? जानिए क्या कहती है ICC की रूल बुकवहीं PCB ने सूर्या के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया था आईसीसी में शिकायत की थी. वहीं भारतीय कप्तान ने ये बयान फैन्स की भावनाओं को ध्यान में रखकर दिया था. इसे लेकर पाकिस्तानी टीम ने जानबूझकर भ्रम फैलाया. उधर PCB ने ये भी शिकायत दर्ज करवाई थी कि सूर्या ने हैंडशेक नहीं करके खेल भावना का उल्लंघन किया. वैसे आईसीसी के रूल बुक में कहीं नहीं लिखा है कि हैंडशेक करना जरूरी है---- समाप्त ----
Arshdeep Singh Asia Cup 2025 IND Vs PAK Final Controversy Asia Cup 2025 India Pakistan ICC Disciplinary Action Arshdeep Singh Pakistan Complaint India Vs Pakistan Asia Cup Final Cricket ICC News Asia Cup 2025 Match Updates Pakistan Cricket Board Complaint अर्शदीप की ICC से PCB ने की शिकायत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ASIA CUP: फाइनल का बॉयकॉट कर सकता है पाकिस्तान, रउफ की सजा के खिलाफ पाक टीम , ICC के फैसले के खिलाफ PCBजिस बात का अंदेशा था वहीं होने के आसार अब बहुत तेजी के साथ बनने लगे है और दुबई में फाइनल मैच पर ही खतरा मंडराने लगा है. पाकिस्तान टीम जो लगातार इस टूर्नामेंट को खराब करने और इसका बहिष्कार करने की धमकी बार बार दे रही थी उसका उनको बहाना मिल गया है.
Read more »
Asia Cup 2025: এশিয়া কাপে জোর ধাক্কা ভারতের! হ্যান্ডশেক বিতর্কে এবার সূর্যকুমারকে... বড় সিদ্ধান্ত ICC-র...ICC fines India captain Surya kumar Yadav in Handshake controversy
Read more »
रऊफ पर कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, फाइनल का कर सकता है बॉयकॉट! ICC के फैसले के खिलाफ PCBभारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को खेले गए मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने भड़काऊ इशारे किए थे। इसी को लेकर भारतीय टीम ने आईसीसी में शिकायत की थी। इस मामले की सुनवाई आईसीसी मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के सामने हुई जिसमें दोनों ने अपनी सफाई पेश...
Read more »
हारिस रऊफ पर लगा जुर्माना, साहिबजादा को मिली चेतावनी, ICC ने सूर्यकुमार को दी वॉर्निंगभारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप में खेले गए मैच में काफी बवाल मचा था और इसके बाद से ही पीसीबी ने आईसीसी एसीसी के चक्कर लगाए। वहीं 21 सितंबर को हुए मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने भी कुछ हरकतें की थी जिसकी शिकायत आईसीसी में की गई थी। आईसीसी ने इन सभी मामलों की सुनवाई की...
Read more »
एशिया कप से पहले PCB चेयरमैन का रऊफ का जुर्माना भरने का फैसलाएशिया कप फाइनल से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हरिस रऊफ पर ICC द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने का फैसला किया है। यह कदम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जो भारत से लगातार दो बार हार चुके हैं। फरहान को चेतावनी दी गई, जबकि सूर्यकुमार पर भी जुर्माना लगाया गया। PCB ने सूर्यकुमार पर गंभीर उल्लंघन के लिए प्रतिबंध की मांग की।
Read more »
IND vs PAK Final से पहले मुश्किल में अर्शदीप सिंह, PCB ने लगाया अश्लीलता का आरोपइस बार विवाद की वजह भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके ऊपर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
