भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप में खेले गए मैच में काफी बवाल मचा था और इसके बाद से ही पीसीबी ने आईसीसी एसीसी के चक्कर लगाए। वहीं 21 सितंबर को हुए मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने भी कुछ हरकतें की थी जिसकी शिकायत आईसीसी में की गई थी। आईसीसी ने इन सभी मामलों की सुनवाई की...
अभिषेक त्रिपाठी, जागरण दुबई: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के विरुद्ध बीसीसीआई की शिकायत पर आईसीसी ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी की। रविवार को भारत के विरुद्ध मुकाबले में आक्रामक व अशोभनीय इशारा करने के लिए रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया, जबकि बल्ले से 'गन सेलिब्रेशन' करने वाले साहिबजादा को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है। आईसीसी ने गुरुवार को पीसीबी की शिकायत पर सुनवाई में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आगे से राजनीतिक बयान नहीं देने की हिदायत दी थी। भारत करेगा अपील सूर्या ने 14 सितंबर को पाकिस्तान पर मिली जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित की थी। सूत्रों के मुताबिक आईसीसी एशिया कप के बाद इसको लेकर आधिकारिक जानकारी दे सकती है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में सुनवाई पूरी की। रविवार को सुपर-4 मुकाबले में हारिस रऊफ ने दर्शकों के सामने जेट गिराने का इशारा किया था और अभिषेक शर्मा व शुभमन गिल से भिड़े थे। वहीं साहिबजादा ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों पर उकसाने वाले व्यवहार का आरोप लगाते हुए आईसीसी से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आईसीसी ने सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, सुनवाई के दौरान रऊफ और साहिबजादा ने आरोपों से इन्कार किया था। सुनवाई पाकिस्तान टीम होटल में आयोजित की गई, जिसमें दोनों खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। विराट कोहली का लिया नाम हालांकि उनके जवाब लिखित रूप में भी पेश किए गए। इस दौरान पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीन अकबर चीमा भी उनके साथ मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि सुनवाई के दौरान साहिबजादा ने कहा कि मेरे जैसा सेलिब्रेशन तो विराट कोहली ने भी किया था। हालांकि उनको महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेना चाहिए था क्योंकि धोनी ने श्रीलंका के विरुद्ध वनडे करियर का दूसरा शतक लगाने के बाद ऐसा किया था। साहिबजादा ने कहा कि मैं खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला हूं। वहां पर इस तरह से जश्न मनाना आम होता है, इसलिए मैंने ऐसा किया। खड़ा हुआ विवाद सुनवाई के बाद मैच रेफरी रिचर्डसन ने माना कि रऊफ का व्यवहार सीमा से बाहर था, जबकि फरहान का मामला चेतावनी योग्य था। इसके बाद रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। अब भारत और पाकिस्तान 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। ऐसे में खिलाड़ियों के आचरण पर सबकी नजरें होंगी। पाकिस्तान टीम के लिए यह घटना अनुशासनात्मक ²ष्टि से झटका मानी जा रही है। हारिस रऊफ का मैदान पर उग्र जश्न मनाना और फरहान का अशोभनीय सेलिब्रेशन न केवल विपक्षी टीम बल्कि दर्शकों के बीच भी विवाद का कारण बना। इस पूरे मामले ने साफ कर दिया है कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाडि़यों के बर्ताव पर बारीकी से नजर रखी जाती है और अशोभनीय हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- IND vs PAK: शोएब अख्तर की फिसली जुबान, Live शो पर कर दी बहुत बड़ी गलती, अब उड़ रहा है मजाक यह भी पढ़ें- IND vs PAK Final: खिताबी मुकाबले में हो न जाए गड़बड़, आंकड़े सूर्यकुमार यादव को दे सकते हैं टेंशन.
अभिषेक त्रिपाठी, जागरण दुबई: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के विरुद्ध बीसीसीआई की शिकायत पर आईसीसी ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी की। रविवार को भारत के विरुद्ध मुकाबले में आक्रामक व अशोभनीय इशारा करने के लिए रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया, जबकि बल्ले से 'गन सेलिब्रेशन' करने वाले साहिबजादा को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है। आईसीसी ने गुरुवार को पीसीबी की शिकायत पर सुनवाई में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आगे से राजनीतिक बयान नहीं देने की हिदायत दी थी। भारत करेगा अपील सूर्या ने 14 सितंबर को पाकिस्तान पर मिली जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित की थी। सूत्रों के मुताबिक आईसीसी एशिया कप के बाद इसको लेकर आधिकारिक जानकारी दे सकती है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में सुनवाई पूरी की। रविवार को सुपर-4 मुकाबले में हारिस रऊफ ने दर्शकों के सामने जेट गिराने का इशारा किया था और अभिषेक शर्मा व शुभमन गिल से भिड़े थे। वहीं साहिबजादा ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों पर उकसाने वाले व्यवहार का आरोप लगाते हुए आईसीसी से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आईसीसी ने सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, सुनवाई के दौरान रऊफ और साहिबजादा ने आरोपों से इन्कार किया था। सुनवाई पाकिस्तान टीम होटल में आयोजित की गई, जिसमें दोनों खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। विराट कोहली का लिया नाम हालांकि उनके जवाब लिखित रूप में भी पेश किए गए। इस दौरान पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीन अकबर चीमा भी उनके साथ मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि सुनवाई के दौरान साहिबजादा ने कहा कि मेरे जैसा सेलिब्रेशन तो विराट कोहली ने भी किया था। हालांकि उनको महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेना चाहिए था क्योंकि धोनी ने श्रीलंका के विरुद्ध वनडे करियर का दूसरा शतक लगाने के बाद ऐसा किया था। साहिबजादा ने कहा कि मैं खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला हूं। वहां पर इस तरह से जश्न मनाना आम होता है, इसलिए मैंने ऐसा किया। खड़ा हुआ विवाद सुनवाई के बाद मैच रेफरी रिचर्डसन ने माना कि रऊफ का व्यवहार सीमा से बाहर था, जबकि फरहान का मामला चेतावनी योग्य था। इसके बाद रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। अब भारत और पाकिस्तान 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। ऐसे में खिलाड़ियों के आचरण पर सबकी नजरें होंगी। पाकिस्तान टीम के लिए यह घटना अनुशासनात्मक ²ष्टि से झटका मानी जा रही है। हारिस रऊफ का मैदान पर उग्र जश्न मनाना और फरहान का अशोभनीय सेलिब्रेशन न केवल विपक्षी टीम बल्कि दर्शकों के बीच भी विवाद का कारण बना। इस पूरे मामले ने साफ कर दिया है कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाडि़यों के बर्ताव पर बारीकी से नजर रखी जाती है और अशोभनीय हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- IND vs PAK: शोएब अख्तर की फिसली जुबान, Live शो पर कर दी बहुत बड़ी गलती, अब उड़ रहा है मजाक यह भी पढ़ें- IND vs PAK Final: खिताबी मुकाबले में हो न जाए गड़बड़, आंकड़े सूर्यकुमार यादव को दे सकते हैं टेंशन
Icc On Haris Rauf Suryakumar Yadav Ind Vs Pak Indian Cricket Team Pakistan Cricket Team Suryakumar Yadav Fine
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC कर सकता है सुनवाई: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवादICC भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उभरे विवादों पर सुनवाई कर सकता है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आरोप और सूर्यकुमार यादव के खिलाफ PCB की शिकायत शामिल हैं।
Read more »
सूर्या ने खुद को बताया निर्दोष, सुनवाई में ICC मैच रेफरी ने दे डाला ज्ञान, IND vs PAK फाइनल से पहले टेंशन का माहौलपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत के बाद ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को राजनीतिक टिप्पणी करने से बचने को कहा है.
Read more »
सूर्यकुमार यादव पर ICC ने सुनाया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले रेफरी के सामने हुए पेशसूर्यकुमार यादव के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी. जिसके बाद उन्हें आईसीसी मैच रेफरी के सामने सुनवाई के लिए पेश होना पड़ा. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
सूर्यकुमार यादव पर ICC का एक्शन: मैच फीस काटी गईभारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद, ICC ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक्शन लिया है, जिसके तहत उनकी मैच फीस का 30% काटा गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यादव ने कथित तौर पर भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित एक टिप्पणी की थी, जिसे PCB ने आपत्तिजनक माना था।
Read more »
Asia Cup 2025: এশিয়া কাপে জোর ধাক্কা ভারতের! হ্যান্ডশেক বিতর্কে এবার সূর্যকুমারকে... বড় সিদ্ধান্ত ICC-র...ICC fines India captain Surya kumar Yadav in Handshake controversy
Read more »
Asia Cup 2025 : हरिस रौफला ICC चा दणका, सूर्यालाही झाली शिक्षा; नेमक्या कोणत्या कारणांसाठी होणार कारवाई?भारत विरुद्ध पाकिस्तान यांच्यात 21 सप्टेंबर रोजी झालेल्या सामन्यादरम्यान दोन्ही संघांच्या खेळाडूंकडून झालेल्या आक्षेपार्य कृतींमुळे आयसीसीने कारवाईचा बडगा उगारला आहे. पाकिस्तानचा खेळाडू हरिस रौफ आणि भारताचा कर्णधार सूर्यकुमार यादवला सुद्धा आयसीसीने शिक्षा दिली आहे.
Read more »
