देहरादून में महिला अपराध के तीन मामले सामने आए हैं। इंद्रापुरम के पूर्व पार्षद ओमेंद्र भाटी और उनके परिवार पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप है। एक छात्रा ने इंस्टाग्राम से फोटो चुराकर आपत्तिजनक बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एक युवती पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया...
जागरण संवादाता, देहरादून। भाजपा कार्यकर्ता ने इंद्रापुरम के पूर्व पार्षद व भाजपा से निष्कासित ओमेंद्र भाटी, उसके बेटे दीपक भाटी, बेटियां एश्वर्या भाटी व दीक्षा भाटी पर छेड़छाड़ व बुरी तरह से मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में जाने से ओमेंद्र भाटी रंजिश रखने लगा और रात को उसने अपने बेटे-बेटियों व एक सहयोगी अमित त्यागी के साथ मिलकर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान के मुताबिक एक युवती ने तहरीर दी कि शुक्रवार रात को वह अपने घर जा रही थी। जैसे ही उसने अपना स्कूटर खडा किया तभी अचानक दीपक भाटी, एश्वर्या भाटी और दीक्षा भाटी ने उसे पीछे से अचानक झपट पड़े और उसे सड़क पर गिरा दिया। आरोपित उसे लात घूंसों से पीटने लगे और गाली गलौच करते रहे। जब तक वह संभल पाती तभी अचानक दीपक भाटी ने उसकी छाती पर हाथ मारकर कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान वहां पूर्व पार्षद व भाजपा से निष्कासित ओमेंद्र भाटी भी आ गया उसने धमकी दी कि तू भाजपा के कार्यक्रम में कैसे गई। सामुदायिक भवन उसका है वह सामुदायिक भवन में किसी को घुसने नहीं देगा। पीड़ित ने बताया कि ओमेंद्र भाटी ने अपने बेटे दीपक भाटी को उकसाया कि इसे इतना मारो कि वह मर जाए। झगडे के दौरान आरोपितों ने उनके गले में चेन भी तोड दी जोकि उन्हें अब तक नहीं मिली है। यही नहीं उसका आईफोन भी तोड़ दिया। पूर्व में भी ओमेंद्र भाटी के साथी अमित त्यागी उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ओमेंद्र भाटी, उसके बेटे दीपक भाटी, बेटी एश्वर्या भाटी व दीक्षा भाटी और अमित त्यागी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्टाग्राम से छात्रा की फोटो चुराकर आपत्तिजनक बनाई देहरादून: एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी इंस्टाग्राम आइडी से फोटो चोरी करने और उसे आपत्तिजनक बनाने के मामले में क्लेमेनटाउन थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि वह एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं और छात्रावास में रहती है। एक व्यक्ति ने उनकी इंस्टाग्राम आइडी से उनकी निजी फोटो चुराते हुए उन्हें दो युवकों के साथ जोड़कर आपत्तिजनक बना दिया। इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हो रही है। साथ ही दो समुदायों को के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की गई है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है। युवती के सिर पर किया तेजधार हथियार से हमला देहरादून: युवती पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में विशाल थापा निवासी धोलास नई बस्ती ने बताया कि तीन सितंबर की सुबह उनकी बेटी कालेज के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे मृदुल गुरुंग नाम के युवक ने उसे फोन किया और आत्महत्या करने की धमकी देकर अपने घर पर बुलाया। उनकी बेटी ने मृदुल गुरुंग के घर जाकर देखा कि वह नशा कर रहा था और मरने की धमकी दे रहा था। उनकी बेटी ने उसको नशा करने से रोका तो आरोपित ने उनकी बेटी को पीटना शुरू कर दिया और तेजधार हथियार से हमला किया। मारपीट में उनकी बेटी बेहोश हो गई और उसके सिर पर कान पर कट के निशान बन गए। किसी तरह बेटी ने उन्हें फोन कर बुलाया तो आरोपित ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।.
जागरण संवादाता, देहरादून। भाजपा कार्यकर्ता ने इंद्रापुरम के पूर्व पार्षद व भाजपा से निष्कासित ओमेंद्र भाटी, उसके बेटे दीपक भाटी, बेटियां एश्वर्या भाटी व दीक्षा भाटी पर छेड़छाड़ व बुरी तरह से मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में जाने से ओमेंद्र भाटी रंजिश रखने लगा और रात को उसने अपने बेटे-बेटियों व एक सहयोगी अमित त्यागी के साथ मिलकर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान के मुताबिक एक युवती ने तहरीर दी कि शुक्रवार रात को वह अपने घर जा रही थी। जैसे ही उसने अपना स्कूटर खडा किया तभी अचानक दीपक भाटी, एश्वर्या भाटी और दीक्षा भाटी ने उसे पीछे से अचानक झपट पड़े और उसे सड़क पर गिरा दिया। आरोपित उसे लात घूंसों से पीटने लगे और गाली गलौच करते रहे। जब तक वह संभल पाती तभी अचानक दीपक भाटी ने उसकी छाती पर हाथ मारकर कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान वहां पूर्व पार्षद व भाजपा से निष्कासित ओमेंद्र भाटी भी आ गया उसने धमकी दी कि तू भाजपा के कार्यक्रम में कैसे गई। सामुदायिक भवन उसका है वह सामुदायिक भवन में किसी को घुसने नहीं देगा। पीड़ित ने बताया कि ओमेंद्र भाटी ने अपने बेटे दीपक भाटी को उकसाया कि इसे इतना मारो कि वह मर जाए। झगडे के दौरान आरोपितों ने उनके गले में चेन भी तोड दी जोकि उन्हें अब तक नहीं मिली है। यही नहीं उसका आईफोन भी तोड़ दिया। पूर्व में भी ओमेंद्र भाटी के साथी अमित त्यागी उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ओमेंद्र भाटी, उसके बेटे दीपक भाटी, बेटी एश्वर्या भाटी व दीक्षा भाटी और अमित त्यागी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्टाग्राम से छात्रा की फोटो चुराकर आपत्तिजनक बनाई देहरादून: एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी इंस्टाग्राम आइडी से फोटो चोरी करने और उसे आपत्तिजनक बनाने के मामले में क्लेमेनटाउन थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि वह एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं और छात्रावास में रहती है। एक व्यक्ति ने उनकी इंस्टाग्राम आइडी से उनकी निजी फोटो चुराते हुए उन्हें दो युवकों के साथ जोड़कर आपत्तिजनक बना दिया। इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हो रही है। साथ ही दो समुदायों को के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की गई है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है। युवती के सिर पर किया तेजधार हथियार से हमला देहरादून: युवती पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में विशाल थापा निवासी धोलास नई बस्ती ने बताया कि तीन सितंबर की सुबह उनकी बेटी कालेज के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे मृदुल गुरुंग नाम के युवक ने उसे फोन किया और आत्महत्या करने की धमकी देकर अपने घर पर बुलाया। उनकी बेटी ने मृदुल गुरुंग के घर जाकर देखा कि वह नशा कर रहा था और मरने की धमकी दे रहा था। उनकी बेटी ने उसको नशा करने से रोका तो आरोपित ने उनकी बेटी को पीटना शुरू कर दिया और तेजधार हथियार से हमला किया। मारपीट में उनकी बेटी बेहोश हो गई और उसके सिर पर कान पर कट के निशान बन गए। किसी तरह बेटी ने उन्हें फोन कर बुलाया तो आरोपित ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
Crime Dehradun Crime Women Crime Case Indirapuram Incident BJP Worker Assaulted Instagram Photo Theft Sharp Weapon Attack Sexual Harrasment Dehradun Crime Against Women Dehradun Uttarakhand Crime News Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, मामले में दो गिरफ्तारUttarakhand Kotdwar Minor Girl Rape: कोटद्वार से नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »
Uttarakhand News: पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को मिलेगा सस्ता इलाज, इन अस्पतालों में उपलब्ध होगी सुविधादेहरादून में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड एक्स सर्विसमैन लीग ने कई निजी अस्पतालों से करार किया है। इस करार के तहत पूर्व सैनिक सेवारत सैन्यकर्मी और उनके आश्रित परिजन सीजीएचएस/ईसीएचएस दरों पर ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और यूईएसएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह...
Read more »
Uttarakhand Rain Alert: फिर गदर काटेंगे काले मेघ! देहरादून समेत इन जिलों में होगी घनघोर बारिश, ये है मौसम का नया अपडेटUttarakhand Weather Update 6 September 2025: उत्तराखंड में इन दिनों धूप और छांव की आंखमिचौली चल रही है. इस बीच राज्य के तीन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Read more »
Uttarakhand: साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा कल, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, श्राद्ध की भी होगी शुरुआतसात अगस्त को साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। साथ ही कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर श्राद्ध भी शुरू हो जाएंगे। इसमें पितरों को तर्पण, पिंडदान, दान और श्राद्ध किया जाएगा। चंद्रग्रहण पर रविवार
Read more »
Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा! उत्तरकाशी समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेटUttarakhand Weather Update 7 September 2025: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है. जानिए मौसम का ताजा हाल...
Read more »
Uttarakhand Landslides: बारिश से कमजोर हुईं पहाड़ की भू-आकृतियां... शुरू हुए भूधंसाव; इन जिलों में बढ़ी चिंताप्रदेश में इस साल भारी बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। इस कारण चमोली के नंदानगर से लेकर टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत कई शहरों, कस्बों, गांवों में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी
Read more »
