Uttarakhand News: पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को मिलेगा सस्ता इलाज, इन अस्पतालों में उपलब्ध होगी सुविधा

Dehradun-City-General News

Uttarakhand News: पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को मिलेगा सस्ता इलाज, इन अस्पतालों में उपलब्ध होगी सुविधा
Dehradun City NewsEx-Servicemen HealthcareUttarakhand Ex Servicemen League
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 46 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 53%

देहरादून में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड एक्स सर्विसमैन लीग ने कई निजी अस्पतालों से करार किया है। इस करार के तहत पूर्व सैनिक सेवारत सैन्यकर्मी और उनके आश्रित परिजन सीजीएचएस/ईसीएचएस दरों पर ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और यूईएसएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह...

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक नई पहल की गई है। उत्तराखंड एक्स सर्विसमैन लीग ने दून के प्रमुख निजी अस्पतालों के साथ करार किया है। इस करार के तहत न केवल पूर्व सैनिक और अधिकारी बल्कि सेवारत सैन्यकर्मी व उनके नान डिपेंडेंट स्वजन जैसे माता-पिता, पुत्र-पुत्रवधू, पुत्री-दामाद आदि को भी सीजीएचएस/ईसीएचएस दरों पर ओपीडी व आइपीडी की सेवा मिलेंगी। शुक्रवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और यूईएसएल के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ.

गौरव रतूड़ी और यूईएसएल की ओर से अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल अमित पांड्या ने एमओयू साइन किया। इस अवसर पर कार्डियक साइंसेज विभाग के निदेशक डॉ. कर्नल सलिल गर्ग भी मौजूद रहे। डॉ. रतूड़ी ने बताया कि पहले से पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को उच्च स्तरीय मेडिकल व सर्जिकल सेवाएं रियायती दरों पर मिल सकेंगी। यूईएसएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल अमित वीर पांड्या ने बताया कि करार की प्रतियां व्यापक रूप से प्रसारित कर दी गई हैं। यह सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के अस्पतालों से भी बातचीत जारी है, ताकि पूरे राज्य में पूर्व सैनिक परिवारों को यह राहत मिल सके। पूर्व सैनिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अब महंगे इलाज की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी। ये अस्पताल जुड़े इन अस्पतालों में वेलमेड अस्पताल, कनिष्क अस्पताल, सुनंदा मेडिकल सेंटर, अरिहंत अस्पताल, ग्राफिक एरा अस्पताल, दृष्टि आई अस्पताल, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और जीवन ज्योति आई अस्पताल है।।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Dehradun City News Ex-Servicemen Healthcare Uttarakhand Ex Servicemen League CGHS ECHS Rates Dehradun Hospitals Agreement Military Personnel Healthcare Private Hospitals Dehradun Healthcare For Veterans Colonel Amit Pandya Major General ML Aswal Uttarakhand News Uk News Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भास्कर अपडेट्स: गैंगस्टर अरुण गवली 17 साल बाद जेल से बाहर आए; 2007 के मर्डर केस में 2012 में उम्रकैद की सजा...भास्कर अपडेट्स: गैंगस्टर अरुण गवली 17 साल बाद जेल से बाहर आए; 2007 के मर्डर केस में 2012 में उम्रकैद की सजा...Breaking News LIVE Updates | Delhi Mumbai News
Read more »

सरकारी राशन की दुकानों पर मिलने वाले नमक में रेत की मिलावट? उत्तराखंड में ये कैसा खेल!सरकारी राशन की दुकानों पर मिलने वाले नमक में रेत की मिलावट? उत्तराखंड में ये कैसा खेल!Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी राशन की दुकानों पर मिलने वाले नमक में रेत की मिलावट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। नमक के पैकेट पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर छपी है।
Read more »

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की गरज के साथ तूफान की चेतावनीUttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की गरज के साथ तूफान की चेतावनीUttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने गरज के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कोविड एफआईआर: निज़ामुद्दीन मरकज़ के प्रमुख के भाषण में दिल्ली पुलिस को कुछ ‘आपत्तिजनक’ नहीं मिलाकोविड एफआईआर: निज़ामुद्दीन मरकज़ के प्रमुख के भाषण में दिल्ली पुलिस को कुछ ‘आपत्तिजनक’ नहीं मिलाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

भास्कर अपडेट्स: सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर, दावा- वोटर लिस्ट में नाम 1980 में शामिल हुआ, जबकि नागरिक...भास्कर अपडेट्स: सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर, दावा- वोटर लिस्ट में नाम 1980 में शामिल हुआ, जबकि नागरिक...Breaking News LIVE Updates; Nagpur Factory Blast | Delhi Mumbai News
Read more »

उत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, मामले में दो गिरफ्तारउत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, मामले में दो गिरफ्तारUttarakhand Kotdwar Minor Girl Rape: कोटद्वार से नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:45:58