Uttarakhand Weather Update 7 September 2025: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है. जानिए मौसम का ताजा हाल...
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की उम्मीद है. पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश हो सकती है.
ये है IMD का नया अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भी अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार है. इस अलर्ट को लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और सतर्क रहने की जरुरत है. राज्य में मौसम, बारिश से जुड़ी आपदाओं को लेकर बचाव की कोशिश तेज हो गई है. शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला थाने में 13 ‘लॉन्ग रेंज’ हाइटेक सायरनों का उद्घाटन किया, जो राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम है. देवभूमि में आपदाओं का खतरा इस मौके पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड आपदा संभावित राज्य है, जहां समय पर सतर्कता और सूचना का प्रसार प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभाता है. पहाड़ होने के चलते उत्तराखंड में आपदाओं का खतरा हमेशा रहता है. लैंडस्लाइड, बादल फटने, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं समय-समय पर राज्य को चुनौती देती हैं. इस साल भी कई भीषण आपदाओं से लोगों का सामना हुआ. सावधान रहने की सलाह अब अगर तापमान की बात करें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. बदलते मौसम के बीच तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन उमस और नमी लोगों को परेशान कर सकती है. IMD ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज़ बारिश के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में फिर बादल फटा, नौगांव क्षेत्र में भारी नुकसान, सूचना मिलते ही सीएम धामी ने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन
Uttarakhand Rain Alert Monsoon Uttarakhand Uttarakhand Weather Today Snowfall Alert Aaj Ka Mausam Dehradun Weather Update Nainital Weather Forecast Uttarakhand Weather News उत्तराखंड मौसम समाचार उत्तराखंड मौसम समाचार उत्तराखंड वेदर फॉरकास्ट उत्तराखंड टेंपरेचर देहरादून मौसम आज का मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal Weather Update: ষষ্ঠী থেকে বৃষ্টিতে নাজেহাল হবে দক্ষিণবঙ্গ, পুজোয় ভোগান্তি কমবে কবে?Light to moderate rain likely in South Bengal during Durga Puja 2025
Read more »
मथुरा में 100 फीट ऊंचाई से बाढ़ का ड्रोन VIDEO: शहर की 12 कॉलोनियों में घुसा पानी, 5 हजार ने घर छोड़ा; खतरे म...Uttar Pradesh Mathura Vrindavan Yamuna River Flood Alert Video Story
Read more »
उत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, मामले में दो गिरफ्तारUttarakhand Kotdwar Minor Girl Rape: कोटद्वार से नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »
Uttarakhand Rain Alert: फिर गदर काटेंगे काले मेघ! देहरादून समेत इन जिलों में होगी घनघोर बारिश, ये है मौसम का नया अपडेटUttarakhand Weather Update 6 September 2025: उत्तराखंड में इन दिनों धूप और छांव की आंखमिचौली चल रही है. इस बीच राज्य के तीन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Read more »
Bengal Weather Update: পুজোয় এবার ভিলেন বৃষ্টি! বিশ্বকর্মা পুজোর পর থেকেই প্রবল বর্ষণ... প্লাবনের আশঙ্কা...Rain turns villain this Puja Heavy downpour since Vishwakarma Puja fear of flooding looms
Read more »
Noida Rain Alert: नोएडा में बारिश रहेगी मेहरबान, यमुना ने डराया, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में अगले तीन दिनों तक दिल्ली में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.
Read more »
