मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में अगले तीन दिनों तक दिल्ली में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.
Noida Rain Alert: नोएडा में बारिश रहेगी मेहरबान, यमुना ने डराया, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम?नोएडा और गाजियाबाद में मानसून सक्रिय है. शनिवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. शनिवार को नोएडा में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की बारिश हुई.
इसके बाद जलभराव की स्थिति बन गई. नोएडा में अभी अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में अगले तीन दिनों तक दिल्ली में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा. नोएडा में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से कई प्रमुख सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं. लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह गड्ढे होने से एक्सीडेंट का भी खतरा है. वहीं, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं. इस बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पांच हजार से ज्यादा फार्म हाउस पानी में डूब गए हैं. 100 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है. लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद में मानसून अभी मेहरबान रहेगा. कल यानी 7 सितंबर को भी आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी. इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. नोएडा में हुई झमाझम बारिश के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही है. अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा. पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा था. बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है. लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि स्वयं करें. जी यूपीयूके सही होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
Noida Heavy Rain Fall Noida Rain Noida Weather Update Temperature Today Noida Noida Weather Today Noida Imd Forecast Up Noida Weather Alert Noida 07 September 2025 Ka Weather Noida Weather Prediction नोएडा मौसम अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा वाटर बिल जमा करने का मैसेज आया क्या? सावधान हो जाइए, पैसे जमा किए तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंटNoida Water Bill Fraud Gang: नोएडा में पानी का बिल जमा करने के फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई है। फर्जीवाड़े गैंग की करतूत को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।
Read more »
Noida Flood Alert: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यमुना ने दिखाए तेवर, तीसरे दिन बारिश से मिली हल्की राहत, कई रिहायशी इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानीNoida Flood Alert: नोएडा वालों को तीन दिन बाद बारिश से राहत मिली. गुरुवार को सुबह ही मौसम साफ रहा. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बदरा! नैनीताल समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेटUttarakhand Weather Update 5 September 2025: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Read more »
UP Rain Alert: यूपी में फिर लौटे बादल! अयोध्या समेत इन जिलों में होगी बेतहाशा बारिश, ये है IMD का बड़ा अलर्टUP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम का उलटफेर होने वाला है. कहीं बादलों ने अपना डेरा डाल रखा है, तो कहीं धूप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है.
Read more »
बारिश-बाढ़ से तबाही, 5 VIDEOS: पाकिस्तान का पानी भारत में घुसा, MP में भाजपा नेता का बेटा बहा; हरियाणा में ...IMD Weather Rainfall Flood Damage Tragedy Situation Photos Videos Update; Follow Gujarat Rajasthan Haryana Madhya Pradesh Bihar Waterloggings, Landslide Conditions, Monsoon Rainfall, Thunderstorm, Lightning Alert Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Noida Flood: नोएडा में 5 हजार फार्म हाउस डूबे, 100 से ज्यादा गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, हर तरफ मचा हाहाकार!Noida Flood Alert: नोएडा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बाढ़ का पानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
