Uttarakhand Landslides: बारिश से कमजोर हुईं पहाड़ की भू-आकृतियां... शुरू हुए भूधंसाव; इन जिलों में बढ़ी चिंता

Uttarakhand Landslide News News

Uttarakhand Landslides: बारिश से कमजोर हुईं पहाड़ की भू-आकृतियां... शुरू हुए भूधंसाव; इन जिलों में बढ़ी चिंता
Uttarakhand Heavy Rainfall ImpactUttarakhand Landslide 2025Chamoli Landslide
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

प्रदेश में इस साल भारी बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। इस कारण चमोली के नंदानगर से लेकर टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत कई शहरों, कस्बों, गांवों में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी

र्वतीय क्षेत्रों में तीन तरह की भू-आकृतियां गढ़वाल विवि भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर वाईपी सुंद्रियाल का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में तीन तरह की भू-आकृतियां हैं। एक तो नदी-नाले के मलबे पर बनी हुईं। दूसरी ग्लेशियर के कारण आई आपदा के मलबे और तीसरी गुरुत्वाकर्षण के कारण बनी हुईं। भू-धंसाव को भारी बारिश की वजह से ही बढ़ावा मिला पुराने समय में इन्हें सपाट करके निर्माण किए गए। यहां मलबे के नीचे पत्थरों के साथ ही मिट्टी है जो कि बारिश के पानी के साथ नीचे जा रही है। इस कारण भू-धंसाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भू-धंसाव को भारी बारिश की वजह से ही बढ़ावा मिला है। भूगर्भ विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में 4000 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों का तापमान 0.

3 डिग्री प्रति दशक बढ़ रहा है। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। डीबीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व भूगर्भ विज्ञानी डॉ. एके बियानी का कहना है कि नदियों का रुख मुड रहा है, जिससे नीचे कटाव होकर भू-धंसाव को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, निर्माणाधीन भवनों के पास से पानी जमीन के भीतर जा रहा है, जो नीचे कटाव कर रहा है। मिट्टी भारी होकर गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे खिसक रही है, जो भूधसांव का कारण बन रहा है। वैज्ञानिक तरीके से विकास की गतिविधियां होने पर ही इससे बचाव संभव है। तीन तरफ की हवाएं वेस्टर्न हिमालय पर बना रही कम दबाव का क्षेत्र अभी तक मानसून सीजन में दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाएं हिंद महासागर से आती थीं। ये हवाएं भूमि और समुद्र के तापमान में अंतर के कारण उत्पन्न होती हैं, जिससे नमी से भरी हवाएं भारत की ओर आती हैं। मानसून शुरू होता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अब वेस्टर्न हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं भी मानसून सीजन में आ रही हैं। ये पहले सर्दियों में हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फ लाते थे। अब मानसून के मौसम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जो कि एक चिंताजनक बदलाव है। यह दिखाता है कि पश्चिमी विक्षोभ की प्रकृति बदल रही है और यह गर्म होते मौसम में भी सक्रिय हो रहा है। जिससे गर्मी के दौरान बादल फटने जैसी आपदाएं और बाढ़ आ रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से भी साउथ ईस्ट हवाएं आ रही हैं। इन तीनों हवाओं के मिलने से वेस्टर्न हिमालय पर कम दबाव वाले क्षेत्र बन रहे हैं। जो भारी आपदाओं का कारक हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Uttarakhand Heavy Rainfall Impact Uttarakhand Landslide 2025 Chamoli Landslide Tehri Landslide Rudraprayag Landslide Nandanagar Landslide Geohazard Uttarakhand Soil Erosion In Uttarakhand Hill Area Risk Uttarakhand Dehradun News In Hindi Latest Dehradun News In Hindi Dehradun Hindi Samachar उत्तराखंड में भूस्खलन आज उत्तराखंड भूस्खलन कब हुआ था उत्तराखंड में भूस्खलन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, मामले में दो गिरफ्तारउत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, मामले में दो गिरफ्तारUttarakhand Kotdwar Minor Girl Rape: कोटद्वार से नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »

Uttarakhand News: पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को मिलेगा सस्ता इलाज, इन अस्पतालों में उपलब्ध होगी सुविधाUttarakhand News: पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को मिलेगा सस्ता इलाज, इन अस्पतालों में उपलब्ध होगी सुविधादेहरादून में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड एक्स सर्विसमैन लीग ने कई निजी अस्पतालों से करार किया है। इस करार के तहत पूर्व सैनिक सेवारत सैन्यकर्मी और उनके आश्रित परिजन सीजीएचएस/ईसीएचएस दरों पर ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और यूईएसएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह...
Read more »

Uttarakhand Rain Alert: फिर गदर काटेंगे काले मेघ! देहरादून समेत इन जिलों में होगी घनघोर बारिश, ये है मौसम का नया अपडेटUttarakhand Rain Alert: फिर गदर काटेंगे काले मेघ! देहरादून समेत इन जिलों में होगी घनघोर बारिश, ये है मौसम का नया अपडेटUttarakhand Weather Update 6 September 2025: उत्तराखंड में इन दिनों धूप और छांव की आंखमिचौली चल रही है. इस बीच राज्य के तीन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Read more »

Uttarakhand: साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा कल, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, श्राद्ध की भी होगी शुरुआतUttarakhand: साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा कल, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, श्राद्ध की भी होगी शुरुआतसात अगस्त को साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। साथ ही कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर श्राद्ध भी शुरू हो जाएंगे। इसमें पितरों को तर्पण, पिंडदान, दान और श्राद्ध किया जाएगा। चंद्रग्रहण पर रविवार
Read more »

Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा! उत्तरकाशी समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेटUttarakhand Rain Alert: पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा! उत्तरकाशी समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेटUttarakhand Weather Update 7 September 2025: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है. जानिए मौसम का ताजा हाल...
Read more »

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार में होगी हल्की बारिश, जानें अन्य राज्यों का हालWeather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार में होगी हल्की बारिश, जानें अन्य राज्यों का हालWeather Update: heavy rain alert in many states of the country including Delhi-NCR UP Bihar Uttarakhand Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार में होगी हल्की बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:24:46