Uttarakhand Cloudburst Live: रुद्रप्रयाग और चमोली में तबाही, बादल फटने से हाहाकार, 2 लापता, मलबे में दबे दर...

Rudraprayag Cloudburst News News

Uttarakhand Cloudburst Live: रुद्रप्रयाग और चमोली में तबाही, बादल फटने से हाहाकार, 2 लापता, मलबे में दबे दर...
Uttarakhand Cloudburst LiveUttarakhand Cloudburst Live NewsMopata News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 189 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 51%

Uttarakhand Cloudburst News: भारी बारिश ने पहाड़ों पर आफत मचाई हुई है. जगह-जगह लोग भूस्खलन के चलते डर के साये में जीने को मजबूर हैं. चमोली जिले के थराली के बाद अब मोपाटा में बादल फटने से स्थानीय लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया.

Uttarakhand Cloudburst Live : रुद्रप्रयाग और चमोली में तबाही, बादल फटने से हाहाकार, 2 लापता, मलबे में दबे दर्जनों जानवरUttarakhand Cloudburst News: भारी बारिश ने पहाड़ों पर आफत मचाई हुई है. जगह-जगह लोग भूस्खलन के चलते डर के साये में जीने को मजबूर हैं.

चमोली जिले के थराली के बाद अब मोपाटा में बादल फटने से स्थानीय लोगों का जन-जीवन...उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने की जानकारी मिली है. बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. देखते ही देखते मूसलाधार बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. चमोली में 2 लोग लापता हैं, जबकि कई जानवर मलबे में दबे हुए हैं. आइए जानते हैं सबकुछ…उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद हल्द्वानी–भीमताल मार्ग बंद हो गया. ऊपर पहाड़ियों से लगातार मालवा गिर रहा था जिसकी वजह से आवागमन को रोका गया है.उत्तरकाशी में सुबह से लगातार बारिश जारी है. तेज बारिश के चलते भागीरथी गंगा उफान में बह रही है. घाट पूरी तरह से जलमग्न है. नदी के रौद्र रूप से नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में दिखाई दे रहे है. लगातार गंगोत्री यमुनोत्री हाइवे कई जगह से बंद हैं. वहीं 25 ग्रामीण लिंक मार्ग भी भूस्खलन से बंद चल रहे हैं.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से मलबा आया है. इसकी वजह से कुछ परिवार फंस गए हैं. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य तेजी से कर रहा है. मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं और आपदा सचिव व जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य सही तरीके से और तेजी से किए जाएं.”चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मोपाटा में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत कार्यों के बारे में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी दी. डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मलबे और पानी के कारण कई घर और पशु प्रभावित हुए हैं. प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है. घायल और लापता लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि सभी संसाधनों का उपयोग कर प्रभावित लोगों को सुरक्षा और राहत उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि नुकसान न्यूनतम किया जा सके.उत्तरकाशी के भटवाड़ी प्रखंड में लगातार तेज बारिश देखने को मिल रही है. पापड़ गाड में बादल फटने से नदी का जलस्तर गंगोत्री हाइवे के पुल तक पहुंच गया, जिससे पुल के ऊपर मलबा पड़ा हुआ है. वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे भागीरथी नदी उफान में खतरे के निशान पर बह रही है. भटवाड़ी में तेज बारिश से गंगा की सभी सहायक नदियां उफान में बह रही हैं.भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्र राजमार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया है, जिससे यहां चारों धाम आने वाले यात्री भी रास्ते में फंसे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को भी मार्ग बाधित होने से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला, टंगडी, कमेडा, भनीर पानी, नंदप्रयाग में बाधित है, जिसे खोलने का काम जारी है.मोपाटा क्षेत्र के लोग अपने घर और संपत्ति के नुकसान से सदमे में हैं. अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सभी संभव संसाधनों का उपयोग कर रेस्क्यू और राहत कार्य तेज किया जा रहा है. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.आपदा की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई. मलबे के हटाने और लापता लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय निवासियों और अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, इस आपदा में आसपास के आवास और गोशाला भी दब गए. इस हादसे में लगभग 15 से 20 जानवर मलबे में दबे हुए हैं. पशुपालकों में गहरा शोक और चिंता का माहौल है, क्योंकि उनका आजीविका का बड़ा हिस्सा इन जानवरों पर निर्भर है.चमोली के देवाल के मोपाटा में बादल फटा है. जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि इस प्राकृतिक आपदा में दो लोग तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हैं. वहीं, दो अन्य लोग मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील के बड़ेथ डुंगर तोक इलाके में भी बादल फटने से कई घरों में मलबा घुस गया. राहत दल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने खुद ही फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की.Advertisementदो दिन पानी सप्लाई रहेगी ठप, प्रशासन का अलर्ट जारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Uttarakhand Cloudburst Live Uttarakhand Cloudburst Live News Mopata News Mopata Cloudburst Chamoli Cloudburst Chamoli Cloudburst Video Uttarakhand Latest Cloudbursts News Latest News In Hindi चमोली में बादल फटने का वीडियो उत्तराखंड Chamoli Cloudburst News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारीउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारीउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी
Read more »

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!Uttarkashi Cloudburst: How, when and where did the cloud burst in Uttarakhand, Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!
Read more »

Kishtwar Cloudburst : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल-किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकारKishtwar Cloudburst : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल-किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकारKishtwar Cloudburst: Cloudburst causes havoc in Ganderbal-Kishtwar of Jammu and Kashmir, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल-किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकार
Read more »

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से मची भारी तबाही, देखें VIDEOChamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से मची भारी तबाही, देखें VIDEOउत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई. तेज बारिश और मलबे से कई घर, दुकानें और सड़कें बुरी तरह प्रभावित हुईं. इस दौरान एक युवती की मौत हो गई.
Read more »

Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 3 लोगों की मौत, स्थगित की गईं परीक्षाएंDoda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 3 लोगों की मौत, स्थगित की गईं परीक्षाएंजम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 10 घर चपेट में आए, हर तरफ पानी-पानी जम्मू कश्मीर Jammu Kashmir Doda Cloudburst today news in hindi
Read more »

Chamoli Cloudburst: थराली के बाद देवाल के मोपाटा और रुद्रप्रयाग में बादल फटा, आपदा में पति-पत्नी लापता, मलबे में दबे 15 से 20 जानवरChamoli Cloudburst: थराली के बाद देवाल के मोपाटा और रुद्रप्रयाग में बादल फटा, आपदा में पति-पत्नी लापता, मलबे में दबे 15 से 20 जानवरChamoli Cloudburst: चमोली जिले के थराली के बाद अब मोपाटा में बादल फटने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. रुद्रप्रयाग के बसुकेदार में भी बादल फटने की खबर है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:13:48