Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!

Uttarkashi Cloudburst News

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!
Uttarkashi Cloudburst VideoUttarkashi Cloudburst News
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

Uttarkashi Cloudburst: How, when and where did the cloud burst in Uttarakhand, Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर रविवार देर रात बादल फटने से आठ लोगों के लापता होने की खबर है. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के बचाव दल और स्थानीय पुलिस को राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर तैनात किया गया है.

पीड़ित कथित तौर पर मजदूर थे, जो एक होटल निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे. इस होटल को बादल फटने के दौरान भारी नुकसान पहुंचा है. यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुई. Advertisment पहाड़ी राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार और सोमवार दोनों के लिए पहाड़ी राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें कई अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बादल फटने के अलावा, राज्य भर में लगातार बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है. नंदप्रयाग और भनेरोपानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के अधिकारियों को इस सप्ताह की शुरुआत में भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर आवाजाही रोकनी पड़ी. केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह विशेष मार्ग महत्वपूर्ण है. सोनप्रयाग शटल पुल और मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है. लोगों से सतर्कता बरतने का आग्रह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी सिलाई बैंड के पास दो से तीन स्थान बाधित हुआ है. एनएच बड़कोट के अधिकारियों को अवरोध के बारे में सतर्क कर दिया गया है. इसके अलावा, स्यानाचट्टी के पास एक नाले में मलबा जमा होने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित हो गया है, जिससे क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित होटलों के लिए खतरा और बढ़ गया है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिनमें चमोली, पौड़ी, देहरादून और रुद्रप्रयाग शामिल हैं. यहां भूस्खलन के कारण कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं. नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने परामर्श जारी कर नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Uttarkashi Cloudburst Video Uttarkashi Cloudburst News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही, सैलाब के साथ बह गए घर, सामने आया VIDEOउत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही, सैलाब के साथ बह गए घर, सामने आया VIDEOCloudburst caused massive destruction in Dharali of Uttarkashi, VIDEO goes viral उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही, सैलाब के साथ बह गए घर, सामने आया VIDEO
Read more »

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारीउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारीउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी
Read more »

Uttarkashi में बादल फटने से तबाहीUttarkashi में बादल फटने से तबाहीUttarkashi के धराली में बादल फटा, पहाड़ों से आए मलबे से कई घर तबाह
Read more »

Uttarkashi Cloudburst News LIVE: उत्तराखंड में बादल फटने के बाद तबाही के मंज़र... 4 की मौत, 50 से ज़्यादा लोग लापताUttarkashi Cloudburst News LIVE: उत्तराखंड में बादल फटने के बाद तबाही के मंज़र... 4 की मौत, 50 से ज़्यादा लोग लापताUttarkashi Cloudburst LIVE Updates: उत्तरकाशी के धराली ज़िले में बादल फटने के बाद आई आपदा की वजह से पानी और मलबे का एक ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया. कई एजेंसियों को इमरजेंसी राहत अभियान और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए तैनात किया गया है.
Read more »

उत्तराखंड में बादल फटने का अनकट VIDEO: पहाड़ से पानी के साथ मलबा आया, नदी किनारे बसा पूरा गांव दब गयाउत्तराखंड में बादल फटने का अनकट VIDEO: पहाड़ से पानी के साथ मलबा आया, नदी किनारे बसा पूरा गांव दब गयाउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के थराली में मंगलवार सुबह खीर गंगा में बादल फटा है। इससे पूरा गांव मलबे और बाढ़ की चपेट में आकर बह गया है। NDRF, SDRF के साथ सेना की टीमों को मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना कर दिया गयाUttarakhand Uttarkashi Dharali Cloudburst Rescue Operation Photos Videos Update; Follow Dharali Cloudburst Flood Latest News, Headlines...
Read more »

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, धराली में खीर गंगा के सैलाब में कई घर नदी में बहे, अब तक 4 की मौतउत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, धराली में खीर गंगा के सैलाब में कई घर नदी में बहे, अब तक 4 की मौतUttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:28:38