What happens when a cloud bursts in the mountains? Uttarkashi Cloudburst : धराली गांव में बादल फटा! पहाड़ों पर क्या होता है बादल का फटना ? उत्तराखंड
Uttarkashi Cloudburst : 5 अगस्त को उत्तरकाशी जिले के धराली गांव और खीरगंगा इलाके में अचानक बादल फटने की भयावक घटना हुई. चंद मिनटों में पूरा इलाका तबाह हो गया. मकान, बाजार, इंसान, मवेशी सब कुछ बह गया. गांव के कई लोग लापता हैं.
उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं. सवाल यह उठता है कि आखिर पहाड़ों में ही बादल इतने क्यों तबाही मचाते हैं? बादल फटना या क्लाउड ब्रस्ट का मतलब है कि एक छोटे इलाके में बहुत कम समय में बहुत तेज बारिश होना. Advertisment यह खबर भी पढ़ें- अमेरिका के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है 'टैरिफ प्लान', अर्थव्यव्स्था को चुकानी होगी भारी कीमत! क्या है बादल का फटना भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगर किसी 20 से 30 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 1 घंटे के अंदर 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो जाए तो उसे बादल फटना कहा जाता है. जब बादल फटता है तो पानी इतनी जोर से गिरता है कि सब कुछ बहा ले जाता है. मकान, सड़कें, खेत, मवेशी और इंसान सब तबाही की चपेट में आ जाते हैं. खासकर पहाड़ों में ढलान होने के कारण पानी तेजी से नीचे बहता है और सब कुछ उजाड़ देता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे-वैसे हवा में नमी भी बढ़ती है. जब भारी नमी वाले बादल किसी पहाड़ से टकराते हैं तो वह एक जगह अटक जाते हैं. फिर वह बादल अचानक फट पड़ते हैं और बहुत भारी बारिश होती है. इसे ओरोग्राफिक लिफ्ट कहा जाता है. यह बादल बिजली, गरज और तेज बारिश के लिए जिम्मेदार होते हैं. यह खबर भी पढ़ें- टैरिफ को लेकर ट्रंप की धमकी पर विदेश मंत्रालय का पलटवार, भारत अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा ऐसे बनते हैं बादल हिमालय इलाकों में गर्म और ठंडी हवाओं के मिलन से भारी बादल बनते हैं. वहां के ऊंचे-नीचे पहाड़ी रास्ते इन बादलों को रोक लेते हैं, जिससे वह एक जगह ज्यादा बारिश कर देते हैं. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, पर्यटकों की भीड़ और अवैध निर्माण भी इसकी बड़ी वजह हैं. पिछले कुछ सालों से बादल फटने की घटनाएं बढ़ गई हैं. इनसे जानमाल का बड़ा नुकसान होता है. नदियां और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ आ जाती है. लोग समय रहते नहीं बच पाते और भारी नुकसान होता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के इन दिनों में पहाड़ों के ढलानों पर नहीं जाना चाहिए. नदियों और नालों के किनारे रुकना खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा पेड़ लगाने और जंगलों की कटाई रोकने से जलवायु परिवर्तन को कम किया जा सकता है.
Uttarkashi Cloudburst Video Uttarkashi Cloudburst News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आखिर क्या है Gen-Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड Situationship? जानें क्यों मिलेनियल भी हो रहे हैं इससे Attractआखिर क्या है Gen-Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड Situationship? जानें क्यों मिलेनियल भी हो रहे हैं इससे Attract
Read more »
6-6-6 वॉकिंग रूटीन: टहलने का ये तरीक़ा ट्रेंड क्यों कर रहा है?क्या है ये 6-6-6 का फॉर्मूला और एक्सपर्ट्स क्यों कह रहे हैं कि सेहतमंद रहने केलिए इसे हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है.
Read more »
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही, सैलाब के साथ बह गए घर, सामने आया VIDEOCloudburst caused massive destruction in Dharali of Uttarkashi, VIDEO goes viral उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची भारी तबाही, सैलाब के साथ बह गए घर, सामने आया VIDEO
Read more »
Uttarkashi में बादल फटने से तबाहीUttarkashi के धराली में बादल फटा, पहाड़ों से आए मलबे से कई घर तबाह
Read more »
उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, धराली में खीर गंगा के सैलाब में कई घर नदी में बहे, अब तक 4 की मौतUttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।
Read more »
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!Uttarkashi Cloudburst: How, when and where did the cloud burst in Uttarakhand, Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!
Read more »
