PM मोदी को गाली देने के मामले में बड़ा एक्शन, दरभंगा से दबोचा गया 'गालीबाज' रफीक

Prime Minister Abuse Case News

PM मोदी को गाली देने के मामले में बड़ा एक्शन, दरभंगा से दबोचा गया 'गालीबाज' रफीक
प्रधानमंत्री को गाली देने का मामलाDarbhanga Newsदरभंगा खबर
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रफीक उर्फ राजा को प्रधानमंत्री को गाली देने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस केस को लेकर सिमरी थाना में मामला दर्ज है.

दरभंगा: जिले से बड़ी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री को गाली देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहने वाला रफीक उर्फ राजा नाम के शख्स ने कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री को गाली दी थी.

यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है. घटना के बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और देर रात आरोपी रफीक उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां एक ओर विपक्षी मंच से दिए गए इस बयान को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस की तत्परता को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या आम नागरिक. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. क्या है पूरा मामला? बता दें कि बुधवार को दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. जानकारी के मुताबिक यात्रा में शामिल कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मोदी विरोधी नारे लगाए बल्कि अपशब्दों का भी प्रयोग किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तू-तड़ाक की भाषा विवाद तब और गहरा गया जब राहुल गांधी ने भी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल किया. इसे लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है और राहुल गांधी व आरजेडी पर तीखा हमला बोला जा रहा है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र का अपमान है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला करते हुए कहा— राजनीति में हलचल तेज इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. एक ओर कांग्रेस और आरजेडी अपने कार्यक्रम को ‘जनता की आवाज़’ बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीजेपी इसको लेकर विपक्षी दलों की भाषा और संस्कृति पर सवाल उठा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

प्रधानमंत्री को गाली देने का मामला Darbhanga News दरभंगा खबर Police Action पुलिस कार्रवाई Political Controversy राजनीतिक विवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पारित, राजनाथ ने PM मोदी को पहनाया हारNDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पारित, राजनाथ ने PM मोदी को पहनाया हारNDA संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। PM मोदी को सम्मानित किया गया।
Read more »

OBC को दीजिए इस राज्‍य में अब 42% आरक्षण का लाभ, CM समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रदर्शनOBC को दीजिए इस राज्‍य में अब 42% आरक्षण का लाभ, CM समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रदर्शनOBC Reservation Bill: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से तेलंगाना में OBC समुदाय को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.
Read more »

कश्मीर: पुलिस के जवान को हिरासत में क्रूर यातना देने के मामले में छह पुलिसकर्मी गिरफ़्तारकश्मीर: पुलिस के जवान को हिरासत में क्रूर यातना देने के मामले में छह पुलिसकर्मी गिरफ़्तारHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

जेवर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित छह अभियुक्तों को दबोचा, हथियार बरामदजेवर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित छह अभियुक्तों को दबोचा, हथियार बरामदजेवर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित छह अभियुक्तों को दबोचा, हथियार बरामद
Read more »

सहारनपुर में गोकशी कर रही मां-बेटी गिरफ्तार, सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक फरारसहारनपुर में गोकशी कर रही मां-बेटी गिरफ्तार, सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक फरारSaharanpur Cow Slaughter Case: सहारनपुर में गौकशी के मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
Read more »

मिर्च पाउडर और लाठियों से पुलिस पर किया हमलामिर्च पाउडर और लाठियों से पुलिस पर किया हमलाPratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में दीवाला गांव में बीते गुरुवार को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:26:10