NDA संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। PM मोदी को सम्मानित किया गया।
राजनाथ ने हार पहनाया, हर-हर महादेव के नारे लगे; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पासदिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM को हार पहनाया। सांसदों ने 'हर-हर महादेव', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया। इसमें कहा गया, 'सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व के जरिए इंसाफ हुआ। भारत आतंकवाद को न तो भूलता है और न ही कभी माफ करता है।' PM मोदी ने सांसदों को संबोधित भी किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश की जनता सब देख रही है।' PM ने अमित शाह की भी तारीफ की और कहा कि वे अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री हैं। PM मोदी बैठक में नए सांसदों से भी मिले। बैठक में भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों के सभी सांसदों का शामिल होना अनिवार्य था। सांसदों को NDA सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर, '11 साल,11 बड़े फैसले' शीर्षक वाली किताब दी गई। 21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह पहली बैठक थी। वहीं, जून 2024 में केंद्र में तीसरी बार वापसी के बाद किसी संसद सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह दूसरी बैठक थी। NDA सांसदों ने PM मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। PM ने भी हाथ जोड़कर सांसदों का अभिवादन किया। संसदीय दल की बैठक में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और NDA के सभी सांसद शामिल हुए।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। सेना ने देर रात 1:51 बजे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर कहा- इंसाफ हो गया। साथ में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो भी शेयर की। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। भारत ने 10 मई तक चले संघर्ष में पाकिस्तान के कई एयरबेस पर भी हमले किए थे। इसमें एयरबेस के रनवे, हैंगर और इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इनमें सरगोधा, नूर खान , भोलारी, जैकोबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान एयरबेस शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिनों के बहस में हिस्सा लिया था। एक घंटा 40 मिनट की स्पीच में ट्रम्प का नाम लिए बिना कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है।' उन्होंने बताया, 'दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने को नहीं कहा था। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से हमला रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वो हमारा हमला नहीं झेल पा रहा था।' बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब तक 26 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया। इससे पहले राहुल गांधी ने 36 मिनट स्पीच दी थी। कहा, 'अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि वह झूठ बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे से ज्यादा बहस चली।'मोदी राज्यसभा नहीं पहुंचे, खड़गे बोले- ये सदन का अपमान:शाह ने कहा- मैं जवाब दे रहा हूं, उन्हें क्यों बुलाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 जुलाई को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में करीब डेढ़ घंटे भाषण दिया। विपक्ष ने हंगामा करते हुए PM मोदी को बुलाने की मांग की। इस पर शाह ने कहा- विपक्ष पूछ रहा है कि PM कहा हैं? PM इस वक्त ऑफिस में हैं, उन्हें ज्यादा सुनने का शौक नहीं है। मेरे से निपट रहा है, उन्हें क्यों बुला रहे हो।अखिलेश बोले- सरकार बताए, जिन एयरक्राफ्ट की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी, वे कितने उड़े थे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे?7 सस्पेंड; स्पेशल टीम सादे कपड़ों में थी, स्वतंत्रता दिवस को लेकर मॉक-ड्रिल किया थाजासूसी के शक में DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर को पकड़ा:ममता की पार्टी के 2 सांसदों की लड़ाई संसद पहुंची:मंडी में बादल फटा, 3 कमरों का मकान क्षतिग्रस्तलखनऊ में चौथी मंजिल पर गाय चढ़ी.
..VIDEOकानपुर 4 दिन में गिरा 5 डिग्री तापमान
Operations Sindur Operation Mahadev NDA PM Modi Rajnath Singh Amit Shah Parliament
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कियाछत्तीसगढ़ विधानसभा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया
Read more »
राजनाथ सिंह के इस बयान से मचा पाकिस्तान में हंगामा!लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस की शुरुआत कर दी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
संसद से राजनाथ की पाक को सीधी चुनौती!लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस की शुरुआत कर दी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावनाराज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना
Read more »
“दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा”“दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा…”, राहुल गांधी के सवाल पर पीएम मोदी का जवाब
Read more »
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सभी सवालों का जवाब दिया : छत्रपाल सिंह गंगवारपीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सभी सवालों का जवाब दिया : छत्रपाल सिंह गंगवार
Read more »
