राज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना

United States News News

राज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 42 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 20%
  • Publisher: 51%

राज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना

नई दिल्ली, 29 जुलाई । राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को चर्चा की शुरुआत होगी। राजनाथ सिंह और एस जयशंकर इस बहस में भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के भी इस चर्चा में शामिल होने की उम्मीद है। Advertismentयह चर्चा लोकसभा में सोमवार को हुई तीखी बहस के बाद हो रही है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने शुरुआती भाषण में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, भारत किसी भी उकसावे का जवाब देने में संकोच नहीं करेगा। आतंक को समर्थन देने वालों के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि भारत आक्रामकता का जवाब निर्णायक रूप से देगा। उनके इस बयान का सत्तापक्ष के सांसदों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारतीय सेना, वायुसेना और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से शुरू किए गए इस ऑपरेशन का मकसद सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करना था। राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान व पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों से नष्ट किया गया। विदेश मंत्री एस.

जयशंकर ने भी लोकसभा में अपने संबोधन में इस ऑपरेशन के लिए भारत को मिले अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सहानुभूति पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत की कूटनीतिक कोशिशों ने दुनिया को इस कार्रवाई की जरूरत और औचित्य को समझाने में मदद की। बाद में, एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए राजनाथ सिंह और जयशंकर के भाषण की सराहना की और उन्हें प्रभावशाली बताया। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी और पेशेवर रवैये की तारीफ करते हुए कहा, दोनों के भाषण में नए भारत की ताकत और दृढ़ता झलकती है। राज्य सभा में होने वाली इस चर्चा से ऑपरेशन सिंदूर के कार्यान्वयन और इसके प्रभावों पर और प्रकाश पड़ने की उम्मीद है। --आईएएनएस वीकेयू/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बस 30 सेकेंड थे वरना... शहबाज शरीफ के सलाहकार का विस्फोटक कबूलनामा, चुल्लू भर पानी में डूब मरेंगे भारत के दुश्मनबस 30 सेकेंड थे वरना... शहबाज शरीफ के सलाहकार का विस्फोटक कबूलनामा, चुल्लू भर पानी में डूब मरेंगे भारत के दुश्मनOperation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना की बहादुरी के किस्से खत्म होने का नाम नहीं ले रहे.
Read more »

ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति रही खासब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति रही खासब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति रही खास
Read more »

बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदीबिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदीबिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदी
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस... लोकसभा और राज्यसभा में 16-16 घंटे होगी चर्चा, तारीख भी तयऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस... लोकसभा और राज्यसभा में 16-16 घंटे होगी चर्चा, तारीख भी तयसंसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तारीख और टाइम, दोनों फिक्स हो गए हैं.
Read more »

'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज लोकसभा में 16 घंटे की मैराथन बहस, राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज लोकसभा में 16 घंटे की मैराथन बहस, राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआतसरकार इस चर्चा में पूरे आक्रामक तेवर के साथ उतरने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अहम चर्चा से पहले CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं.
Read more »

हमारी सेना ने..ऑपरेशन सिंदूर पर पलट गए अखिलेश!हमारी सेना ने..ऑपरेशन सिंदूर पर पलट गए अखिलेश!संसद के मॉनसून सत्र में आज ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में मैराथन बैठक होने जा रही है। इसके लिए सरकार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:23