Unlock 4 Guidelines on School Updates: जानें स्कूल खोलने पर किस राज्य का है क्या मूड

United States News News

Unlock 4 Guidelines on School Updates: जानें स्कूल खोलने पर किस राज्य का है क्या मूड
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 183 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

जानें स्कूल खोलने पर किस राज्य का है क्या मूड Unlock4

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में स्कूल, कॉलेजों को बंद ही रखने का फैसला किया है हालांकि 21 सितंबर से ज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कूलों में 50 पर्सेंट टीचिंग स्टाफ को स्कूल आने के परमिशन दे सकते हैकेंद्र सरकार ने अनलॉक-4 जारी करते हुए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थानों को तो बंद ही रखने का फैसला किया है लेकिन सीनियर क्लास के लिए कुछ भी दी है। गाइडलाइंस के अनुसार, कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में स्वेच्छा से 9 और 12वीं के छात्र स्कूल जा सकते हैं। कई राज्य केंद्र से साथ हुई बैठक में स्कूल खोलने को लेकर सहमत दिखे थे। केंद्र ने भी जिन राज्यों में कोरोना के मामले कम थे वहां स्कूल खोलना राज्यों पर छोड़ दिया था। आइए जानते हैं किस-किस राज्य में खुलेंगे स्कूल.

. अनलॉक-4 की गाइडलाइन में कहा गया है कि 21 सितंबर से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कूलों में 50 पर्सेंट टीचिंग स्टाफ को स्कूल आने के परमिशन दे सकते हैं। ये स्टाफ ऑनलाइन टीचिंग के लिए स्कूल आ सकते हैं। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कक्षा 9-12 के स्टूडेंट्स अपने अभिभावक की अनुमति से स्कूल जा सकेंगे।आंध्रप्रदेश ने पहले 5 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला किया था लेकिन केंद्र की गाइडलाइंस के बाद राज्य सरकार अब इस मामले में 1 सितंबर को फैसला लेगा। राज्य के प्रधान सचिव बी राजशेखर ने कहा था कि राज्य सरकार केंद्र केउत्तर प्रदेश सरकार में अभिभावकों की सहमति से कंटेनमेट जोन के बाहर कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र स्वैछिक आधार पर 21 सितंबर से बुलाए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा और गृह विभाग की सहमति के बाद पीएचडी और लैब वर्क वाले पीजी छात्र बुलाए जा सकेंगे। बाकी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छात्रों के लिए 30 सितंबर तक के लिए बंद ही रहेंगे।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने हाल ही एक बयान में कहा कि प्रदेश में स्कूल खोलने की तिथि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगी। फिलहाल उन्होंने सितंबर महीने में स्कूल खुलने की संभावना से इनकार किया। प्रदेश में कोरोना नियंत्रण की स्थिति के आधार पर ही स्कूल खोले जाने का फैसला लिया जाएगा।कोरोना संकट के बीच बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन है। ऐसे में फिलहाल स्कूल खोलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हाल ही में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूलों में पढ़ाई की इजाजत नहीं दी जाएगी। दूसरी कक्षाओं को लेकर भी अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि जबतक राज्य में कोरोना के मामलों पर लगाम नहीं लगती है तबतक राज्य में स्कूल नहीं खुलेंगे। सीएम अरविंत केजरीवाल ने कहा था कि वह इस महामारी के नियंत्रण में आने के बाद स्कूल खोलने पर कोई फैसला करेंगे।राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर सरकार की ओर से अभी साफ तौर से कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, स्कूलों को खोलने को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। माना जा रहा कि 21 सितंबर के बाद 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र स्कूल जाकर अध्यापकों का मार्गदर्शन ले सकेंगे। हालांकि इसको लेकर माता-पिता की लिखित मंजूरी जरूरी होगी।झारखंड में भी स्कूल खोलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों को खोलने के फैसले पर फिलहाल कोई बात नहीं हुई है। हालात सुधरने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। यह बच्चों का मामला है। स्कूल खोलने को लेकर अभिभावकों से राय ली जाएगी उसके बाद ही फैसला किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि, 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित स्कूल में 50 फीसदी शिक्षकों को बुलाया जा सकेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र स्कूल में शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए जा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने माता-पिता या फिर अभिभावक की लिखित सहमति जरूरी होगी।पश्चिम बंगाल में स्कूल 20 सितंबर तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने अभी स्कूल खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि सरकार ने संकेत दिए हैं कि 20 सितंबर के बाद स्कूल खोला जा सकता है।राज्य में स्कूल खोलने को लेकर बीएस येदियुरप्पा सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि कॉलेज में 1 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।सिक्किम के स्कूल 1 सितंबर से खुल जाएंगे लेकिन अभी केवल शिक्षक ही स्कूल जाएंगे। छात्रों के स्कूल आने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने सभी शिक्षकों का पिछले सप्ताह कोविड-19 टेस्ट किया था।तेलंगाना में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। करीब 30 हजार सरकारी स्कूल 27 अगस्त को खुल गई थीं और करीब 1 लाख शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।ओडिशा में स्कूल दुर्गा पूजा तक बंद रहेंगे। पांच दिवसीय दुर्गा पूजा 22-26 अक्टूबर तक आयोजित होगी।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Unlock 4: कब और कैसे खुलेंगे स्कूल, जानिए हर जरूरी बातUnlock 4: कब और कैसे खुलेंगे स्कूल, जानिए हर जरूरी बातभारत न्यूज़: Unlock 4 Education Guidelines: अनलॉक-4 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्कूल, कॉलेज नहीं खोलने की बात कही है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में स्वेच्छा से कक्षा 9 और 12 के छात्र स्कूल जा सकते हैं।
Read more »

शहीद की अंतिम यात्रा में हाथ में तिरंगा थामे और नारे लगाते उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियोशहीद की अंतिम यात्रा में हाथ में तिरंगा थामे और नारे लगाते उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियोप्रशांत शर्मा साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे और फिलहाल वह पुलवामा सेक्टर में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स 50 बटालियन में तैनात थे।
Read more »

UP में एक दिन में सर्वाधिक 6,233 कोरोना पॉजिटिव केस, 67 और लोगों की मौतUP में एक दिन में सर्वाधिक 6,233 कोरोना पॉजिटिव केस, 67 और लोगों की मौतउत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना के 6233 नए केस मिले हैं। 24 घंटों में मिले मामलों के हिसाब से यह संख्या अब तक की सबसे अधिक संख्या है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 67 लोगों की मौत भी हुई है।
Read more »

राजस्थान में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त में इलाजराजस्थान में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त में इलाजराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को जरूरत होने पर निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में इलाज मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उचित व्यवस्थाएं की हैं. इसके बाद भी भविष्य में और बेड की आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों से सहयोग लिया जाए.
Read more »

Flood Updates: MP-गुजरात और ओडिशा में बाढ़ के हालात बेहद गंभीर, रेस्क्यू में जुटी वायुसेनाFlood Updates: MP-गुजरात और ओडिशा में बाढ़ के हालात बेहद गंभीर, रेस्क्यू में जुटी वायुसेनादेश के कई राज्य इस समय बाढ़ और बारिश से परेशान हैं. महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं, जबकि ओडिशा के तटीय इलाकों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.
Read more »

आगरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटे को घर में जिंदा जलायाआगरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटे को घर में जिंदा जलायाआगरा के किशनलाल इलाके में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. तीनों के शव जली हालत में कमरे में मिले, मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:40