राजस्थान में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त में इलाज

United States News News

राजस्थान में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त में इलाज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को जरूरत होने पर निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में इलाज मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उचित व्यवस्थाएं की हैं. इसके बाद भी भविष्य में और बेड की आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों से सहयोग लिया जाए.

खास बातेंजयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को जरूरत होने पर निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में इलाज मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उचित व्यवस्थाएं की हैं.

इसके बाद भी भविष्य में और बेड की आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों से सहयोग लिया जाए. उन्होंने कहा कि इसके लिए जिलाधिकारी निजी अस्पतालों में राज्य सरकार की निर्धारित दरों पर कोविड-19 के गंभीर रोगियों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था कर सकेंगे. यह भी पढ़ेंगहलोत ने रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि संकट के इस समय में निजी अस्पताल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल बिना लक्षण वाले मरीजों को बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए होटल संचालकों के साथ बातचीत कर अनुबंध करें ताकि गंभीर रोगियों के लिए अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध रह सकें. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में संभागीय स्तर पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में उच्च प्रवाह ऑक्सीजन युक्त बिस्तर और आईसीयू बिस्तर की संख्या को अगले एक महीने में तीन से चार गुना तक बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने जयपुर और कोटा में कोविड मरीजों की देखरेख के लिए 100 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए.गहलोत ने पिछले दिनों कोविड-19 के रोगियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, पाली एवं झालावाड़ में निषिद्ध क्षेत्र की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में जरूरतमंद हर परिवार को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रखेगी. गहलोत ने कहा कि हाल ही प्रदेश के कुछ सांसद और विधायक भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसे देखते हुए सभी सांसद-विधायक एहतियात के तौर पर अपनी कोविड-19 जांच करवाएं, जिससे संक्रमण से बचा जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह आयोजनों के साथ-साथ सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल और राजनीतिक आयोजनों में पूर्व की भांति 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाए. गहलोत ने अनलॉक-4 दिशानिर्देश के अनुरूप प्रदेश के लिए दिशानिर्देश जारी करने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की और जयपुर मेट्रो का संचालन समाजिक दूरी और अन्य स्वास्थ्य नियम के साथ शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए. यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन को लेकर बांग्लादेशी कंपनी का सीरम इंस्ट‍िट्यूट से करार, दोनों देशों के रिश्तों में एक और कदम मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को JEE-NEET परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर स्वास्थ्य नियम से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए. साथ ही बच्चों के आवागमन के लिए परिवहन और ठहरने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, महानिदेशक अपराध एमएल लाठर, एसीएस निरंजन आर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comRajasthan private hospitalscovid-19 free treatmentrajasthan coronavirusटिप्पणियां भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और NDTV.in पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SBI चेयरमैन पद के लिए दिनेश खारा के नाम की सिफारिश, 2017 में भी थे दावेदारSBI चेयरमैन पद के लिए दिनेश खारा के नाम की सिफारिश, 2017 में भी थे दावेदार
Read more »

गलवान में चीनी सैनिकों के मारे जाने के सबूत, ग्रेवस्टोन की तस्वीरें हुई वायरलगलवान में चीनी सैनिकों के मारे जाने के सबूत, ग्रेवस्टोन की तस्वीरें हुई वायरललद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में चीनी सैनिकों के भी मारे जाने के सबूत सामने आए chienese Soldiers
Read more »

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की डकैतों के हमले में मौतक्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की डकैतों के हमले में मौतपठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कुमार की मौत की पुष्टि की। उनका कहना है कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि वह क्रिक्रेटर रैना के रिश्तेदार थे।\nखुराना ने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’
Read more »

मन की बात में पीएम मोदी की अपील- लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनना हैमन की बात में पीएम मोदी की अपील- लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनना हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के जरिये देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना संकट के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और दो गज की दूरी जरूरी है. साथ ही पीएम मोदी ने बच्चों के खिलौनों पर भी बात की. उन्होंने लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनने का आह्वान किया.
Read more »

बाढ़ से बेहाल : मध्यप्रदेश के 394 गांवों में स्थिति गंभीर, ओडिशा में 17 लोगों की मौतबाढ़ से बेहाल : मध्यप्रदेश के 394 गांवों में स्थिति गंभीर, ओडिशा में 17 लोगों की मौतमध्य भारत के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से हो रही बारी बारिश और उफनाई नदियों के चलते विकट स्थिति बन गई है।
Read more »

आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर में मिले तीनों के शवआगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर में मिले तीनों के शवआगरा में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। UttarPradesh agra Uppolice myogioffice
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:17