कब और कैसे खुलेंगे स्कूल, जानिए हर जरूरी बात via NavbharatTimes Unlock4
Unlock 4 Education Guidelines: अनलॉक-4 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्कूल, कॉलेज नहीं खोलने की बात कही है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में स्वेच्छा से कक्षा 9 और 12 के छात्र स्कूल जा सकते हैं।नए नियमों के मुताबिक, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे21 सितंबर के बाद से 50 पर्सेंट टीचिंग स्टाफ स्कूल जा सकेंगेकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है। अनलॉक-4 में स्कूलों और कॉलेजों को खोलने के बारे में भी नियम तय किए हैं। लंबे समय से स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स और उनके पैरंट्स को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में स्वेच्छा से कक्षा 9 और 12 के छात्र स्कूल जा सकते हैं। इसका मतलब है कि स्टू़डेंट्स चाहें तभी वे स्कूल जाएं, स्कूल अटेंड करना बाध्यकारी नहीं होगा। अनलॉक-4 की गाइडलाइन में कहा गया है कि 21 सितंबर से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कूलों में 50 पर्सेंट टीचिंग स्टाफ को स्कूल आने के परमिशन दे सकते हैं। ये स्टाफ ऑनलाइन टीचिंग के लिए स्कूल आ सकते हैं। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कक्षा 9-12 के स्टूडेंट्स अपने अभिभावक की अनुमति से स्कूल जा सकेंगे।पैरंट्स की परमिशन पर ही जा सकेंगे स्कूल नए नियमों के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स को टीचर्स से गाइडेंस लेने के लिए स्कूल जाने की परमिशन है। हालांकि, यह तभी संभव है, जब स्टूडेंट्स के माता-पिता या अभिभावक इसकी अनुमति दें। स्कूल स्टूडेट्स को क्लास अटेंड करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। यह स्टूडेंट्स की मर्जी पर है कि वे जाना चाहते हैं या नहीं।स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान अभी बंद रहेंगे। गाइडलाइंस में कहा गया है कि कि राज्यों और केंद्रशासित राज्यों के साथ गहन चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छात्रों के लिए 30 सितंबर तक के लिए बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग को इजाजत जारी रहेगी और उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने यहां स्कूलों में ऑनलाइन टीचिंग/टेलि-काउंसलिंग और उससे जुड़े कामों के लिए 50 प्रतिशत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को बुलाने की इजाजत दे सकते हैं।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म.
.. पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुशांत सिंह के परिवार के वकील ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू को लेकर कही यह बात..वकील विकास सिंह ने 28 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम का जिक्र किए बिना ट्वीट किया, मेरा दृढ़ता से मानना है कि कानून के लपेटे में आए लोगों को मीडिया पब्लिसिटी से दूर कर दिया चाहिए. यदि वे निर्दोष हैं, तो मीडिया पब्लिसिटी से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल होती है और यदि वे दोषी हैं, तो उन्हें बेवजह पब्लिसिटी (visibility) मिल जाती है....
Read more »
कोरोना जांच के लिए स्वैब लेने के बाद नवजात की मौत, डॉक्टर के खिलाफ केसशिकायतकर्ता के अनुसार, शिशु अपने स्वैब के नमूनों के संग्रह तक स्वस्थ था जिसके बाद उसकी नाक से खून बहने लगा. इसके बाद भी डॉक्टरों ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह ठीक हो जाएगा लेकिन कुछ समय बाद ही तीन दिन के उस बच्चे की मौत हो गई.
Read more »
तेज प्रताप पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप, रांची में केस दर्जतेज प्रताप यादव को लेकर रांची में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला तेज प्रताप यादव के एक होटल में ठहरने को लेकर है. कोविड 19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में तेज प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
Read more »
Unlock 4: सरकार ने अनलॉक 4 के लिए जारी किए दिशानिर्देश, सात सितंबर से चलेगी मेट्रोसात सितंबर से शुरू होगी मेट्रो, 30 सितंबर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज Unlock4 coronavirus MOSHomeIndia MoHFW_INDIA PMOIndia AmitShahOffice
Read more »
