Tips and Tricks: ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, इन टिप्स को अपनाकर घर पर ऐसे करें ऊनी कपड़...

Woolen Clothes Cleaning News

Tips and Tricks: ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, इन टिप्स को अपनाकर घर पर ऐसे करें ऊनी कपड़...
ऊनी कपड़ों की सफाईWoolen Clothes CareWinter Clothes Maintenance
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

ठंड के मौसम में स्वेटर, जैकेट और कंबल वापस अलमारी से बाहर आते ही उनकी सफाई और देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है. ऊनी कपड़ों को हल्के हाथों से धोना, धूप में सुखाना और आयरन करते समय सूती कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि वे सिकुड़ें नहीं और मुलायम बने रहें.

प्रदेश में ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है, सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को अलमारी खोलने पर मजबूर कर दिया है. स्वेटर, जैकेट और कंबल अब फिर से काम में आने लगे हैं, लेकिन इतने महीनों तक बंद रखे जाने के कारण इनमें हल्की सी सीलन, बदबू और धूल की परत जम जाती है.

ऐसे में इन्हें पहनने या इस्तेमाल करने से पहले साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऊनी कपड़ों की सफाई किसी आम कपड़े जैसी नहीं होती है, क्योंकि ज़रा-सी गलती से ये सिकुड़ सकते हैं या अपनी मुलायम बनावट खो सकते हैं, इसलिए ठंड की शुरुआत में ही इनकी सफाई के सही तरीके अपनाना ज़रूरी है, ताकि आपके स्वेटर और कंबल नए जैसे दिखें और उनकी गर्माहट बरकरार रह सके. ऊनी कपड़ों को अच्छी धूप में फैलाकर रखना चाहिए, पूरे दिन की धूप में रखने से न सिर्फ उनमें जमी बदबू और नमी खत्म होती है, बल्कि कीटाणु भी मर जाते हैं. धूप में सुखाने के बाद ऊनी कपड़ों को आयरन करना चाहिए, प्रेस करते समय कपड़े के ऊपर एक सूती कपड़ा रखना चाहिए, ताकि ऊनी रेशे चिपकें नहीं. ऐसा करने से हल्के निकले हुए रेशे दब जाते हैं और कपड़े की चमक वापस आ जाती है. अगर स्वेटर या कंबल पर रेशे निकल आए हैं, तो बर्तन धोने वाला स्क्रब इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए पहले कपड़े को समतल रखना चाहिए, फिर स्क्रब से हल्के हाथों से रगड़ना चाहिए. इससे ऊनी सतह पर जमे फालतू रेशे आसानी से निकल जाएंगे और कपड़ा मुलायम हो जाएगा. अगर आप कंबल धोना चाहते हैं, तो निचोड़ने की बजाय हल्के हाथों से दबाकर पानी निकालना चाहिए. ऊनी कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी में ही धोना चाहिए, इससे उनके रेशे सुरक्षित रहेंगे और कंबल लंबे समय तक नए जैसे बने रहेंगे. रेशे साफ करने का एक और आसान तरीका शेविंग रेज़र का उपयोग है. हल्के हाथ से रेज़र को कंबल या स्वेटर की सतह पर चलाना चाहिए. इसके लिए ध्यान रखना चाहिए कि रेज़र को ज़्यादा दबाएँ नहीं, वरना कपड़ा कट सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

ऊनी कपड़ों की सफाई Woolen Clothes Care Winter Clothes Maintenance Sweater Cleaning Tips Blanket Cleaning Tips Removing Odor From Woolen Clothes How To Wash Woolen Clothes Barmer News Local18 Rajasthan News Tips And Tricks ठंड में गरम कपड़ों की देखभाल Tips To Keep Clean The Woolen Cloths

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tips and Tricks: फसलें बर्बाद कर रही नीलगाय? ये पारंपरिक देसी जुगाड़ करेंगे कमाल, आप भी कर सकते हैं ट्राईTips and Tricks: फसलें बर्बाद कर रही नीलगाय? ये पारंपरिक देसी जुगाड़ करेंगे कमाल, आप भी कर सकते हैं ट्राईTips to Keep Nilgai Away from the Farm: राजस्थान समेत कई राज्यों में नीलगाय किसानों की फसलों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. ये जानवर मक्का, गेहूं, चना जैसी फसलों को रातों-रात नुकसान पहुंचा देती हैं. किसानों ने इससे बचाव के कई देसी उपाय अपनाए हैं.
Read more »

Tips And Tricks: फटाक से बाहर आएंगे गोभी से कीड़े, बस अपनाएं ये देसी तरीके, मिनटों में हो जाएगी सफाईTips And Tricks: फटाक से बाहर आएंगे गोभी से कीड़े, बस अपनाएं ये देसी तरीके, मिनटों में हो जाएगी सफाईCauliflower Cleaning Tips: स्वादिष्ट और पौष्टिक गोभी तभी फायदेमंद है, जब वह पूरी तरह से साफ हो. अगली बार जब भी आप गोभी की सब्जी या पराठा बनाने की सोचें, तो पहले उसे इस तरीके से जरूर धोएं. यह न सिर्फ आपकी सेहत की रक्षा करेगा, बल्कि आपके खाने का स्वाद भी दोगुना बढ़ा देगा.
Read more »

Tips And Tricks : घर में लगाएं ये 4 पौधे...! घर के आस-पास कभी नहीं भटकेंगे एक भी मच्छर!Tips And Tricks : घर में लगाएं ये 4 पौधे...! घर के आस-पास कभी नहीं भटकेंगे एक भी मच्छर!Tips And Tricks In Hindi : अगर आप भी घर के मच्छरों से परेशान हो गई हैं, तो हम आपको मच्छरों से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Read more »

Tips And Tricks: देसी जुगाड़ का कमाल! पुराने कप, बोतल और कपड़े बदल देंगे घर का रूप, ट्राय करें ये डेकोर ट्र...Tips And Tricks: देसी जुगाड़ का कमाल! पुराने कप, बोतल और कपड़े बदल देंगे घर का रूप, ट्राय करें ये डेकोर ट्र...Tips And Tricks: पुराने कप, बोतलें और कपड़े अब फेंकने की जरूरत नहीं! थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें घर की खूबसूरती बढ़ाने में बदल सकते हैं. बोतलों से बनाएं लैंप या फूलदान, कपड़ों से तैयार करें कुशन कवर या वॉल डेकोर. इन आसान ट्रिक्स से आपका घर दिखेगा स्टाइलिश और यूनिक.
Read more »

पुराने कप और बोतल का कमाल– इन देसी ट्रिक्स से घर बनेगा लग्जरी होटलपुराने कप और बोतल का कमाल– इन देसी ट्रिक्स से घर बनेगा लग्जरी होटलTips And Tricks: देसी जुगाड़ का कमाल! पुराने कप, बोतल और कपड़े बदल देंगे घर का रूप, ट्राय करें ये डेकोर ट्रिक
Read more »

Tips And Tricks: ठंड में नहाएंगे बार-बार! बस 2 मिनट में अपनाएं ये ट्रिक्स, पूरे दिन रहेगा टंकी का पानी गरमTips And Tricks: ठंड में नहाएंगे बार-बार! बस 2 मिनट में अपनाएं ये ट्रिक्स, पूरे दिन रहेगा टंकी का पानी गरमTips And Tricks: ठंड के मौसम में ऊपर टंकी का पानी बेहद ठंडा हो जाता है. इसे गर्म रखने के लिए कुछ सरल और देसी उपाय अपनाए जा सकते हैं. इस आसान तरीका से आप पानी की ठंडक को नियंत्रित कर सकते हैं और दिनभर गर्म पानी का आनंद ले सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:29