Super Typhoon Fung Wong: आखिर क्यों तूफानों अड्डा है फिलीपींस? फिर बेघर हुए 14 लाख लोग, आपातकाल घोषित

Philippines Typhoon News

Super Typhoon Fung Wong: आखिर क्यों तूफानों अड्डा है फिलीपींस? फिर बेघर हुए 14 लाख लोग, आपातकाल घोषित
फिलीपींस तूफानPacific Ocean Stormsप्रशांत महासागर तूफान
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

Super Typhoon fung wong: फिलीपींस में इस वक्त हालात ऐसे हैं कि मानो कोई युद्ध छिड़ने वाला है. हर तरफ सेना को अलर्ट कर दिया गया है और व्यवस्थाओं को इस तरह बनाया जा रहा है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें. देश में करीब 14 लाख लोगों के घर खाली करा दिए गए हैं और वे बेसहारा महसूस कर रहे हैं.

फिलीपींस में इस साल लगातार तीसरे तूफान ने तबाही मचाई है. इस बार फंग-वोंग तूफान की वजह सेतेज हवाओं और भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए. अब तक लगभग 1,000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 132 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं.

फिलीपींस के पूर्वी तट की ओर हालात ऐसे हैं, मानो कोई आफत आने वाली है. वैसे तूफान और चक्रवात भी आफत से कम कहां होते हैं, जो लोगों के घर तक छुड़वा देते हैं. हर तरफ सेना को अलर्ट कर दिया गया है और व्यवस्थाओं को इस तरह बनाया जा रहा है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें और नुकसान कम से कम हो. अब सवाल ये है कि फिलीपींस के पूर्वी तट पर ही तूफान ज़्यादातर क्यों आते हैं, इसके पीछे भूगोल और जलवायु दोनों की भूमिका है. फिलीपींस प्रशांत महासागर के पश्चिमी किनारे पर स्थित है. यह इलाका टाइफून बेल्ट कहलाता है, यानि वह पट्टी जहां दुनिया के सबसे ज़्यादा और सबसे तेज तूफान बनते हैं. प्रशांत महासागर का पश्चिमी हिस्सा बहुत गर्म रहता है. जब समुद्र की सतह गर्म होती है, तो उससे नमी और ऊर्जा ऊपर उठती है, जिससे कम दबाव का क्षेत्र बनता है. यहीं से ट्रॉपिकल तूफान या टाइफून का जन्म होता है. फिलीपींस में 7,000 से ज़्यादा द्वीप हैं, जिनमें से ज़्यादातर पूर्व की दिशा में खुले समुद्र की ओर हैं. इससे जब भी कोई तूफान प्रशांत से आता है, तो सबसे पहले ये द्वीप उसकी चपेट में आ जाते हैं. हर साल औसतन 20 से 25 तूफान फिलीपींस को प्रभावित करते हैं, जिनमें से 5 से 6 बेहद शक्तिशाली होते हैं. इस वजह से फिलीपींस को दुनिया के सबसे आपदा वाले देशों में गिना जाता है. भूमध्यरेखा के पास ट्रेड विंड्स पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं. इसलिए जब प्रशांत महासागर में तूफान बनता है, तो वह पूर्व से पश्चिम की तरफ बढ़ता है और सबसे पहले टकराता है फिलीपींस के पूर्वी तट से. यही कारण है कि कैटांडुआनेस, समर, और लूजोन जैसे द्वीप पहले और ज्यादा प्रभावित होते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

फिलीपींस तूफान Pacific Ocean Storms प्रशांत महासागर तूफान Typhoon Belt टाइफून बेल्ट Tropical Cyclone उष्णकटिबंधीय चक्रवात

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महोबा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 40 करोड़ का घोटाला, 14 गिरफ्तारमहोबा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 40 करोड़ का घोटाला, 14 गिरफ्तारमहोबा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 40 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है। जालसाजों ने अन्य राज्यों के किसानों की जमीनों पर बीमा कराकर भुगतान लिया। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। जन सेवा केंद्र की मिलीभगत की भी बात सामने आई है।
Read more »

ब्राजील में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही-PHOTOS: इमारतें ढही, सड़कें टूटी, 6 मौतें; फिलीपींस में 'फंग-व...ब्राजील में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही-PHOTOS: इमारतें ढही, सड़कें टूटी, 6 मौतें; फिलीपींस में 'फंग-व...ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। Typhoon in Brazil and Philippines, 6 death
Read more »

Bihar Chunav: नीतीश ने गिनाईं सरकार की उपलब्‍ध‍ियां, कुशवाहा ने कर दी 14 नवंबर की चर्चाBihar Chunav: नीतीश ने गिनाईं सरकार की उपलब्‍ध‍ियां, कुशवाहा ने कर दी 14 नवंबर की चर्चाबिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया, जबकि उपेंद्र कुशवाहा ने 14 नवंबर की चर्चा छेड़कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस अप्रत्याशित चर्चा से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं और विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी में...
Read more »

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव में आई तकनीकी खराबी बनी वजहश्रीलंकाई नौसेना ने 14 मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव में आई तकनीकी खराबी बनी वजहश्रीलंकाई नौसेना ने 14 मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव में आई तकनीकी खराबी बनी वजह
Read more »

Public Holiday : 11 आणि 14 नोव्हेंबरला शाळा आणि कॉलेजसह ऑफिसलाही असणार सुट्टी, काय आहे कारण?Public Holiday : 11 आणि 14 नोव्हेंबरला शाळा आणि कॉलेजसह ऑफिसलाही असणार सुट्टी, काय आहे कारण?दिवाळीच्या सुट्ट्यांनंतर पुन्हा एका शाळा आणि कॉलेज सुरु झाले आहेत. पण 11 आणि 14 नोव्हेंबरला शाळा, कॉलेजसोबत सरकारी कार्यालयाला सुट्टी असणार आहे.
Read more »

उत्तराखंड में शिक्षकों की भर्ती, 14 हजार से अधिक नौकरियां निकलींउत्तराखंड में शिक्षकों की भर्ती, 14 हजार से अधिक नौकरियां निकलींउत्तराखंड में प्राइमरी टीचर के 1649 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 42 साल, वेतन 1 लाख 12 हजार तक। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और प्रसार भारती में भी भर्ती जारी। पंचायत सचिव के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज। स्नातकों के लिए शिक्षक की 8477 वैकेंसी और PNB में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्तियां भी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:58