Tips And Tricks: पुराने कप, बोतलें और कपड़े अब फेंकने की जरूरत नहीं! थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें घर की खूबसूरती बढ़ाने में बदल सकते हैं. बोतलों से बनाएं लैंप या फूलदान, कपड़ों से तैयार करें कुशन कवर या वॉल डेकोर. इन आसान ट्रिक्स से आपका घर दिखेगा स्टाइलिश और यूनिक.
हर किसी का सपना होता है एक सुंदर और सजा-धजा घर। अक्सर लोग महंगी डेकोरेटिव चीजें खरीदकर घर सजाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पड़े पुराने और बेकार समझे जाने वाले सामान से भी आप अपने घर को एक नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं, यह न सिर्फ आपके पैसे बचाता है, बल्कि रचनात्मकता को भी बढ़ावा देता है.
पुराने कप या मग को दें नया जीवन: पुराने कप या कॉफी मग को रंगीन पेंट से सजाएं और उन पर अपनी पसंद की डिजाइन बनाएं. इनमें छोटे-छोटे आर्टिफिशियल फूल या कैक्टस लगाकर शेल्फ या किचन काउंटर पर रखें. यह एक प्यारा सा सेंटर पीस बन जाएगा. प्लास्टिक/ग्लास बोतलों को बनाएं डेकोरेटिव आइटम: प्लास्टिक की बोतलों को काटकर उन्हें रंगीन पेंट करें और उनमें मिट्टी डालकर छोटे-छोटे पौधे लगाएं. खिड़की की सिल या बालकनी में रखें। वहीं, ग्लास बोतलों को पेंट करके उनमें फेयरी लाइट्स भर दें और बेडसाइड टेबल पर रखें. इससे एक शानदार एम्बिएंस बनेगी. बेकार ऊन से बनाएं वॉल हैंगिंग: रंग-बिरंगे ऊन से सुंदर फूल, ड्रीम कैचर या मैक्रामे वॉल हैंगिंग बनाएं. इन्हें दीवार या दरवाजों पर सजाएं. इसके अलावा, एक पुरानी बोतल पर ऊन लपेटकर और मोतियों से सजाकर एक यूनिक वेस बना सकते हैं. पुराने कपड़ों से बनाएं स्टाइलिश डोर मैट: पुराने कपड़ों को फेंके नहीं, बल्कि उनकी पट्टियां बुनकर एक रंगीन और नरम डोर मैट तैयार करें. इस हैण्डमेड मैट को घर के मुख्य दरवाजे या बाथरूम के सामने रखें. इससे कमरे को एक नया और आरामदायक लुक मिलेगा. पुरानी ट्रे को दें दूसरा मौका: लकड़ी या मेटल की पुरानी ट्रे को ताज़ा पेंट करके उसे नया रूप दें. इसे डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल पर रखें. इसके ऊपर एक छोटा गमला, मोमबत्ती या रिमोट-चाबियां सजाकर रख सकते हैं.
Hyderabad News Tips And Tricks Home Decoration Ideas Recycling Crafts Reuse Old Bottles Eco-Friendly Home Tips लोकल18 न्यूज हैदराबाज न्यूज टिप्स एंड ट्रिक्स घर सजाने के आसान तरीके पुराने सामान से डेकोरेशन बोतल से होम डेकोर पुराने कपड़ों से नई चीजें घरेलू जुगाड़ टिप्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Fridge Tips and Tricks: फ्रिज में पानी लीक होने की समस्या को कैसे करें ठीकआजकल फ्रिज हर घर का ज़रूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन समय के साथ इसमें पानी लीक होने जैसी समस्याएँ आ सकती हैं। यह समस्या सिंगल-डोर फ्रिज में ज़्यादा देखने को मिलती है। इस लेख में, फ्रिज से पानी लीक होने के कारणों और उन्हें ठीक करने के आसान तरीकों के बारे में बताया गया है, जिसमें ड्रेन होल की सफाई, पानी जमा करने वाली ट्रे की जाँच और फ्रिज को सही जगह पर रखना शामिल है।
Read more »
Tips And Tricks: सिर्फ 10 मिनट में नया घर! पुराने कपड़ों से बनाएं ऐसा डेकोर कि सब पूछें- कहां से खरीदा?Tips And Tricks: पुराने कपड़ों को फेंकने के बजाय उनका अपसाइकल कर आप घर की सजावट और उपयोगी एक्सेसरीज़ बना सकते हैं. कुशन कवर, टेबल रनर, बैग, मैट, वॉल हैंगिंग जैसे आइटम आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इससे न केवल पैसा बचता है, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होता है.
Read more »
Tips and Tricks: घर की दिनचर्या और काम को आसान बना देंगे ये 6 घरेलू टिप्स, जिंदगी हो जाएगी आसानTips and Tricks : घरेलू जिंदगी को आसान बनाने वाले ये 6 देसी जुगाड़ न सिर्फ रसोई में कमाल दिखाएंगे, बल्कि सेहत और सफाई दोनों का ध्यान रखेंगे. पूरी को कुरकुरी बनाने से लेकर कड़वी दवा की कड़वाहट मिटाने तक, प्याज की गंध हटाने से लेकर चमचमाते बर्तनों तक - ये नुस्खे हर घर के काम आएंगे.
Read more »
Tips and Tricks : रसोई का मसाला बनेगा फैट बर्नर - काली मिर्च से घटेगा वजन, बिना एक्सरसाइज भी दिखेगा असर!Tips and Tricks : अगर घंटों जिम में पसीना बहाने या योगा करने के बावजूद वजन नहीं घट रहा, तो अब राहत की खबर है! आपकी रसोई में मौजूद काली मिर्च ही बन सकती है फैट गलाने का सबसे आसान उपाय. आयुर्वेद में इसे ‘थर्मोजेनिक मसाला’ कहा गया है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर चर्बी को तेजी से पिघलाता है.
Read more »
Tips And Tricks: सफर में उल्टी से परेशान? सिर्फ भुना जीरा, नींबू और काला नमक अपनाएं, पेट होगा मिनटों में ठी...Tips And Tricks: सफर के दौरान मितली और उल्टी आम समस्या है, लेकिन इसे आसानी से रोका जा सकता है. भुना हुआ जीरा, काला नमक और नींबू का देसी नुस्खा पेट को आराम देता है और मितली को तुरंत कम करता है. यह प्राकृतिक उपाय सुरक्षित, असरदार और हर उम्र के लोगों के लिए आसान है. इस छोटे से नुस्खे से सफर और भी सुखद बन सकता है.
Read more »
Tips and Tricks: फसलें बर्बाद कर रही नीलगाय? ये पारंपरिक देसी जुगाड़ करेंगे कमाल, आप भी कर सकते हैं ट्राईTips to Keep Nilgai Away from the Farm: राजस्थान समेत कई राज्यों में नीलगाय किसानों की फसलों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. ये जानवर मक्का, गेहूं, चना जैसी फसलों को रातों-रात नुकसान पहुंचा देती हैं. किसानों ने इससे बचाव के कई देसी उपाय अपनाए हैं.
Read more »
