Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, इस नियम से करें शिव पूजा, मिलेगा मनचाहा वर

Second Sawan Somwar 2024 Date News

Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, इस नियम से करें शिव पूजा, मिलेगा मनचाहा वर
Second Sawan Somwar 2024Second Sawan SomwarSawan Somwar 2024
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 53%

सावन का महीना बहुत फलदायी माना जाता है। इस पूरे माह भगवान शंकर की पूजा का विधान है। इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं जिसके चलते इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं जो साधक देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान उनकी विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। साथ ही कठिन व्रत का पालन करना...

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और जब यह दिन सावन में पड़ जाए, तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आज सावन का दूसरा सोमवार है, जो बहुत ज्यादा शुभ माना जा रहा है, जो लोग सावन सोमवार व्रत का पालन कर रहे हैं, उन्हें इस मौके पर पवित्रता का खास ख्याल करना चाहिए। इसके साथ ही शिव जी के मंदिर भी अवश्य जाना चाहिए। वहीं, जो लोग इस मौके पर शिव जी के साथ देवी पार्वती की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस मौके पर उनकी विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए, तो आइए शिव पूजन के नियम को विस्तारपूर्वक जानते हैं - दूसरे सावन सोमवार 2024 की पूजा विधि व्रती सुबह जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें, हो सके तो उसमें गंगाजल मिला लें। पूजा अनुष्ठान शुरू करने से पहले मंदिर की अच्छी तरह से सफाई करें। शिव जी के समक्ष व्रत रखने का संकल्प लें। किसी मंदिर में जाकर या फिर घर पर शिवलिंग का विधि अनुसार, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें। उन्हें सफेद चंदन, भस्म का तिलक लगाएं। देसी घी का दीपक जलाएं और सफेद फूलों की माला और फूल अर्पित करें। शिव जी का आह्वान करने के लिए उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें। अगर आप चाहें, तो महादेव को प्रसन्न करने के लिए ध्यान कर सकते हैं। इस दिन रुद्राभिषेक भी करना बेहद शुभ माना जाता है। ठंडई, लस्सी, खीर और भांग के पकौड़े का भोग लगाएं। शिव आरती से पूजा को समाप्त करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। अगले दिन शिव प्रसाद से अपना व्रत खोलें और तामसिक चीजों से परहेज करें। शिव जी पूजन मंत्र 1.

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।। 2. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्! 3. ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं। रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।। पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं। विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।। शुभ योग और शिव पूजन समय हिंदू पंचांग के अनुसार, अमृत काल सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान शिव पूजा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर करें भगवान शंकर के नामों का जाप, सभी कष्टों का होगा अंत अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Second Sawan Somwar 2024 Second Sawan Somwar Sawan Somwar 2024 Sawan Lord Shiva Sawan Second Somwar Puja Vidhi Shubh Yog Mantra Bhog सावन का दूसरा सोमवार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sawan 2024: अद्भुत संयोग में शुरू हो रहा सावन, जानें कब पड़ रहा पहला सोमवारSawan 2024: अद्भुत संयोग में शुरू हो रहा सावन, जानें कब पड़ रहा पहला सोमवारSawan 2024 Date: सालभर से शिव भक्तों को सावन मास का इंतजार रहता है, कुछ ही दिनों में सावन शुरू होने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Sawan Shivratri 2024: सावन में इस दिन पड़ रही शिवरात्रि, नोट करें जलाभिषेक का मुहूर्तSawan Shivratri 2024: सावन में इस दिन पड़ रही शिवरात्रि, नोट करें जलाभिषेक का मुहूर्तSawan Shivratri 2024: सालभर से शिव भक्तों को सावन मास का इंतजार रहता है, इस साल सावन 22 जुलाई 2024 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Lord Shiva: सोमवार के दिन इस नियम से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा अभय वरदानLord Shiva: सोमवार के दिन इस नियम से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा अभय वरदानसोमवार का दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से सभी बिगड़े काम तुरंत बन जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। यदि आप देवों के देव महादेव की कृपा चाहते हैं तो आपको सोमवार का उपवास जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा इस दिन शिव जी के 108 नामों का जाप परम कल्याणकारी माना गया...
Read more »

Sawan 2024: सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को राशिनुसार अर्पित करें ये चीजेंSawan 2024: सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को राशिनुसार अर्पित करें ये चीजेंश्रावण मास जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है. लेकिन इसमें सोमवार का विशेष महत्व है. सोमवार चंद्र ग्रह का दिन होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं. इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है.
Read more »

Sawan: सावन का दूसरा सोमवार कब है, जानें कैसे करें महादेव की पूजा!Sawan: सावन का दूसरा सोमवार कब है, जानें कैसे करें महादेव की पूजा!धर्म-कर्म | धर्म इस महीने के सभी सोमवार विशेष महत्व रखते हैं. सावन के महीने में भगवान भोलनाथ की उपासना से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति तो होती ही है.
Read more »

Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर करें शिव चालीसा का पाठ, सभी समस्या होंगी दूरSawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर करें शिव चालीसा का पाठ, सभी समस्या होंगी दूरसावन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के दौरान मन में श्रद्धा होनी बेहद जरूरी है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत के दौरान शिव चालीसा का पाठ करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन खुशियों से भरा रहता है। इसलिए सोमवार व्रत के दौरान शिव चालीसा Shiv Chalisa Lyrics का पाठ जरूर करना...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:56:38