Sawan Somwar Vrat 2024: सावन का दूसरा सोमवार व्रत आज, जानें महादेव की पूजा विधि और आरती

Sawan Somwar Vrat 2024 News

Sawan Somwar Vrat 2024: सावन का दूसरा सोमवार व्रत आज, जानें महादेव की पूजा विधि और आरती
Somwar Vrat 2024Sawan 2024Bhagwan Shiv Ki Aarti
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

Sawan Somwar Vrat 2024: हिंदू धर्म में सावन माह को तपस्या और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।

ॐ नमः शिवाय। नमो नीलकण्ठाय। ॐ पार्वतीपतये नमः। Sawan Somwar Vrat 2024 : हिंदू धर्म में सावन माह को तपस्या और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। इस माह का प्रत्येक दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना को समर्पित है। मान्यता है सावन में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मनचाहे परिणामों के भी योग बनते हैं। इस दौरान चातुर्मास होने के कारण माह की महत्ता अधिक बढ़ जाती है। बता दें, चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन शंकर जी के हाथों में होता है। ऐसे में सावन सोमवार के व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हुई थी। इस दिन ही सावन सोमवार का पहला व्रत रखा गया था। ऐसे में सावन का दूसरा व्रत आज यानी 29 जुलाई 2024 को रखा जा रहा है। आज यानी सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 55 मिनट तक है, उसके बाद से कृत्तिका नक्षत्र है। ऐसे में आइए महादेव की पूजा विधि के बारे में जान लेते हैं। सावन सोमवार पूजा विधि सावन सोमवार के दिन सुबह ही स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद पूजा की सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। फिर घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद विधि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। धीरे-धीरे उन्हें फल, पुष्प, धूप, बेलपत्र, अक्षत आदि चीजें अर्पित करते रहे। इसके बाद भोलेनाथ के समक्ष घी का दीपक जलाएं। फिर दोनों हाथ जोड़कर शिव जी के मंत्रों का जाप करें। अंत में शिव जी की आरती करना शुरू करें। फिर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शंकर जी का आशीर्वाद लें। शिवलिंग पर अर्पित करें ये 3 चीजें सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। ये महादेव को अति प्रिय होता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है। भोलेनाथ की पूजा के दौरान जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है। सावन सोमवार की पूजा में शिवलिंग पर लौंग अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि इससे धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। पूजा सामग्री सावन में भगवान शिव की पूजा करने के लिए कुछ साम्रगियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें गंगाजल, तांबे का लोटा, जल, दूध, घी और शहद का नाम शामिल है। इसके अलावा बिल्ब पत्र, शमी पत्र, जनेऊ, धूतरा, भांग, भस्म, इत्र,दूर्वा और मिठाई को भी शामिल करें। जरूर करें इन मंत्रों का जाप ॐ नमः शिवाय। नमो नीलकण्ठाय। ॐ पार्वतीपतये नमः। ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।। ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।। ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।। महामृत्युंजय मंत्र ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।। भगवान शिव की आरती जय शिव ओंकारा ऊँ जय शिव ओंकारा । ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ऊँ जय शिव.

..॥ एकानन चतुरानन पंचानन राजे। हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ऊँ जय शिव...॥ दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे। त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे॥ ऊँ जय शिव...॥ अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी। चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ ऊँ जय शिव...॥ श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे। सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ऊँ जय शिव...॥ कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता । जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ ऊँ जय शिव...॥ ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥ ऊँ जय शिव...॥ काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी। नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥ ऊँ जय शिव...॥ त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे । कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ ऊँ जय शिव...॥ जय शिव ओंकारा हर ऊँ शिव ओंकारा। ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ऊँ जय शिव ओंकारा...॥ डिस्क्लेमर : ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Somwar Vrat 2024 Sawan 2024 Bhagwan Shiv Ki Aarti Mahadev Puja Vidhi Somwar Vrat Ki Puja

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दशकों बाद Sawan पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती का आशीर्वाददशकों बाद Sawan पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती का आशीर्वादSawan Lucky Zodiac Sign: देवों के देव महादेव की पूजा का श्रेष्ठ महीना सावन 22 जुलाई 2024 से शुरू हो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर जरूर करें महादेव की ये आरती, सभी मुरादें होंगी पूरीSawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर जरूर करें महादेव की ये आरती, सभी मुरादें होंगी पूरीसावन के महीने की शुरुआत के लिए शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिव अभषेक करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं। शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद शिव आरती जरूर करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है सावन सोमवार के दिन बिना आरती किए पूजा सफल नहीं होती है। चलिए पढ़ते हैं शिव...
Read more »

Sawan Somwar 2024: सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, उपासना की खास विधि और उपायSawan Somwar 2024: सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, उपासना की खास विधि और उपायSawan Somwar 2024: सनातन धर्म में श्रावण मास को भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना गया है. शास्त्रीय मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति तो होती ही है, मृतयोग के समान विपत्ति भी टल जाती है. सावन का महीना आज से शुरू हो रहा है और ही सावन का पहला सोमवार भी है.
Read more »

Sawan: सावन का दूसरा सोमवार कब है, जानें कैसे करें महादेव की पूजा!Sawan: सावन का दूसरा सोमवार कब है, जानें कैसे करें महादेव की पूजा!धर्म-कर्म | धर्म इस महीने के सभी सोमवार विशेष महत्व रखते हैं. सावन के महीने में भगवान भोलनाथ की उपासना से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति तो होती ही है.
Read more »

Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दिव्य मंत्रSawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दिव्य मंत्रSawan Ka Doosra Somwar: सावन का दूसरा सोमवार नवमी साथ लेकर आया है. यह तिथि मां दुर्गा को समर्पित है. हर महीने के दोनों पक्ष की नवमी का महत्व अलग-अलग है. नवमी और सोमवार का अद्भुत संयोग जीवन की हर मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है.
Read more »

Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, इस नियम से करें शिव पूजा, मिलेगा मनचाहा वरSawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, इस नियम से करें शिव पूजा, मिलेगा मनचाहा वरसावन का महीना बहुत फलदायी माना जाता है। इस पूरे माह भगवान शंकर की पूजा का विधान है। इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं जिसके चलते इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं जो साधक देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान उनकी विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। साथ ही कठिन व्रत का पालन करना...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:48