Sanju Samson Birthday Today: भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन आज 30 साल के हो गए हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें टीम में लगातार मौके नहीं मिले। वहीं, फिलहाल, संजू आईपीएल 2026 ट्रेडिंग में सीएसके द्वारा जडेजा के साथ स्वैप डील को लेकर चर्चा में बने हुए...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samon Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन का आज जन्मदिन है। आज यानी 11 नवंबर को संजू 30 साल के हो गए हैं। उन्हें उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। संजू अपनी आक्रामक बैटिंग और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन संजू को जितना मौका मिलना चाहिए था, उतना उन्हें नहीं मिला, क्योंकि टीम में बाकी कई खिलाड़ी भी अपना दावा पेश करने के लिए हर दम तैयार रहते हैं। कई बार संजू को खुद को साबित करने का मौका मिला, लेकिन वह फेल हुए और इसके पीछे की वजह रही उनका टीम से अंदर-बाहर होते रहना। कभी ओपनिंग तो कभी नंबर-3 पर संजू को आजमाया जाता रहा और संजू ने भी ये कहा कि उन्हें खेल से प्यार है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनकी बैटिंग पोजीशन बदल रही है या नहीं। मौजूदा समय में संजू आईपीएल 2026 को लेकर ट्रेडिंग के लिए चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि सीएसके की टीम जडेजा और संजू के बीच स्वैप डील करने पर विचार कर रही है। ऐसे में जानते हैं संजू सैमसन कुल कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं? कितनी हैं Sanju Samson की नेटवर्थ? दरअसल, संजू सैमसन की नेटवर्थ करीब 75-83 करोड़ रुपये के आस-पास है। उन्हें भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैच फीस मिलती है। भारतीय टीम के साथ उन्हें कॉन्ट्रैक्ट के तहत सालाना 1 करोड़ रुपये सैलरी मिलती हैं। संजू की कमाई का सबसे बड़ा जरिया आईपीएल है। साल 2012 में संजू ने केकेआर की तरफ से खेलते हुए आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। केकेआर ने संजू को सिर्फ 18 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन संजू ने केकेआर के लिए एक भी मैच नहीं खेला। अगले सीजन 2013 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 13 लाख रुपये में खरीदा। अगले ही साल संजू की सैलरी बढ़कर 5 करोड़ रुपये हो गई। 2021 तक अगले चार सीजन के सिए 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 2022 में उन्हें 14करोड़ रुपये देकर राजस्थान ने रिटेन किया। वहीं, साल 2025 में भी उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये ही रही। आलीशान घर में रहते हैं संजू 30 साल के संजू ने कई अलग-अलग ब्रांडों के साथ साझेदारी की है, जैसे वॉकमेटसिंगल.
आईडी, ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑफिशियल, यूनिमोनी इंडिया, सालपिडो, जिलेट समेत बाकी के साथ एंडोर्समेंट डील से भी वह मोटी कमाई करते हैं। संजू के पास केरल के अलावा बेंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में भी संपत्तियां है, जिन्हें लगभग 4 करोड़ रुपये में खरीदा गया। संजू के पास भारत में एक आलीशान डिजानइर घर भी है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। संजू के केरल वाले बंगले की कीमत 6 करोड़ रुपये के आस-पास है। यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'Sanju Samson अगर CSK से जुड़े तो MS Dhoni ले सकते हैं संन्यास', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trading: संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा- सैम करन को ट्रेड कर सकती है राजस्थान
Sanju Samson Birthday Sanju Samson Net Worth On This Day Sanju Born Sanju Samson Net Worth Latest Sanju Samson Salary Sanju Samson Age Sanju Samson News Sanju Samson Celebrating Birthday Anju Samson Cricket Sanju Indian Cricket Team संजू सैमसन का जन्मदिन संजू सैमसन का नेटवर्थ संजू सैमसन भारतीय टीम Sanju Samson Trade Sanju Samson Csk Chennai Super Kings Rajasthan Royals Ravindra Jadeja Sam Curran Ipl 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sanju Samson IPL 2026 Trade: संजू सैमसन का सीएसके में आना तय! धोनी के जिगरी के साथ होगा ट्रेड, फाइनल होने व...IPL 2026 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. संजू का चेन्नई सुपर किंग्स में आना तय हो गया है. संजू के लिए सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है.
Read more »
CSK-வில் சஞ்சு சாம்சன்... RR-இல் ரவீந்திர ஜடேஜா - அறிவிப்பு எப்போது?Sanju Samson CSK Trade: சஞ்சு சாம்சன் சென்னை சூப்பர் கிங்ஸ் அணிக்கு டிரேடிங் மூலம் வர இருப்பது ஏறத்தாழ உறுதியாக இருப்பதாக கூறப்படுகிறது.
Read more »
IPL 2026 Trade: Sanju Samson की CSK में एंट्री पक्की! Ravindra Jadeja के साथ होंगे ट्रेड, आखिरी मुहर लगनी बाकीIPL 2026 Trade:आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स CSK और राजस्थान रॉयल्स RR रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू सैमसन का सीएसके के साथ ट्रेड अंतिम चरण में है। राजस्थान रॉयल्स इस डील में सीएसके के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करना चाहती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इसके लिए तैयार नहीं है। दोनों खिलाड़ी 18 करोड़...
Read more »
Biggest Trade Deals In IPL History: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील, हार्दिक पंड्या से आर अश्विन तक को...- check top biggest trade deals in ipl history hardik pandya to r ashwin now sanju samson and ravindra jadeja for csk and rr
Read more »
IPL 2026: 'Sanju Samson अगर CSK से जुड़े तो MS Dhoni ले सकते हैं संन्यास', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावाचेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ब्लॉकबस्टर आईपीएल ट्रेड की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा, सैम करन और संजू सैमसन शामिल हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इस ट्रेड के पीछे एमएस धोनी का दिमाग है, जो सीएसके के लिए लंबे समय का लीडर सुरक्षित करना चाहते हैं। कैफ के मुताबिक यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो...
Read more »
Sanju Samson Net worth: 6 करोड़ का घर और लग्जरी कारों के शौकीन संजू सैमसन के पास कितनी दौलत है, कमाई जान हो...Sanju Samson Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के बीच संजू को लेकर आईपीएल 2026 के ट्रेडिंग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में इस खास मौके पर जानते हैं संजू सैमसन ने आईपीएल से अब तक कितने करोड़ कमाए हैं और क्या है उनका कुल नेटवर्थ.
Read more »
