Sanju Samson Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के बीच संजू को लेकर आईपीएल 2026 के ट्रेडिंग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में इस खास मौके पर जानते हैं संजू सैमसन ने आईपीएल से अब तक कितने करोड़ कमाए हैं और क्या है उनका कुल नेटवर्थ.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज यानी 11 नवंबर को 30 साल के हो गए हैं. केरल का यह खिलाड़ी विकेटकीपिंग के साथ-साथ अपने अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन ये उनकी किस्मत कहें या फिर समय का तकाजा, जिस दौर में संजू ने भारतीय क्रिकेट टीम में कदम रखा उसी दौरान उन्हीं के बराबरी के कई और खिलाड़ियों ने भी टीम में अपना दावा पेश किया.
ऐसे में हुआ ये कि संजू को जितना मौका मिलना चाहिए था उतना नहीं मिल पाया. हालांकि, संजू को जब-जब टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला उन्होंने खुद को साबित करने की पूरी कोशिश की, कई बार वे फेल भी हुए, लेकिन इसके पीछे की असल वजह उनका खराब खेल से ज्यादा टीम का असंतुलन होना रहा. क्योंकि संजू को आज तक भारतीय टीम में कोई खास जगह नहीं मिल पाई है. कभी ओपनिंग तो कभी तीसरा नंबर तो कभी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी. संजू से जो कहा गया उन्होंने चुप-चाप स्वीकार किया. इसमें उन्हें अफलता भी मिली है. हालांकि, इसके बावजूद आज संजू भारतीय क्रिकेट में हॉट टॉपिक बने हुए हैं. चाहें वह आईपीएल में सीएसके साथ ट्रेडिंग हो या फिर टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर चर्चा. ऐसे में उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं कितनी है संजू सैमसन की नेटवर्थ. ये भी पढ़ें-रविंद्र जडेजा के ट्रेड डील के बीच सीएसके को झटका, इस फ्रेंचाइजी ने बड़े ऑफ को ठुकराया! कहां-कहां से होती है संजू सैमसन की कमाई संजू सैमसन की कमाई का सबसे बड़ा जरिया इंडियन प्रीमियर लीग में उनका कॉन्ट्रैक्ट है. संजू ने साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत केकेआर से की थी. केकेआर ने संजू को सिर्फ 18 लाख रुपए में खरीदा था. केकेआर के लिए संजू एक भी मैच नहीं खेले थे. ऐसे में अगले सीजन में वह टीम से अलग हुए फिर 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 10 लाख में खरीदा. अगले ही साल संजू की सैलरी बढ़कर करीब 5 करोड़ रुपए हो गई. 2021 तक अगले चार सीजन के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. संजू की कमाई में बड़ा उछाल आईपीएल 2022 में आया जब उन्हें 2024 सीजन तक के लिए 14 करोड़ रुपए मिले. ये भी पढ़ें-गौतम गंभीर ने बिना नाम लिए विराट और रोहित को मारा ताना, ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में मिली हार का फोड़ा ठीकरा इसके बाद मेगा ऑक्शन में संजू को राजस्थान ने 18 करोड़ में रिटेन किया. इस तरह साल 2012 से लेकर अब तक की बात करें तो संजू सिर्फ आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से करीब 95 करोड़ कमाए हैं. आईपीएल के अलावा के संजू बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी हैं. बीसीसीआई से संजू को फिलहाल सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं. इसके साथ घरेलू और इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैच फीस की रकम अलग होती है. साथ ही संजू ने कई बड़े विज्ञपान भी किए, जिससे उनकी मोटी कमाई हुई है. कितनी है संजू सैमसन की कुल नेटवर्थ संजू ना सिर्फ एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं बल्कि एक अच्छे निवेशक भी हैं. संजू अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा रियल स्टेट में भी लगा रखा है. यही कारण है कि उन्होंने अलग-अलग शहरों में कई प्रोपर्टी खरीदा है, जिसमें केरल के तिरुवनंतपुरम में 6 करोड़ रुपए का एक शानदार बंगला भी शामिल है. इसके अलावा, सैमसन के पास मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी कुछ प्रोपर्टी है. ये भी पढ़ें-मोहम्मद शमी को लेकर आमने-सामने सौरव गांगुली और अजीत अगरकर, भारतीय क्रिकेट में खींच गई तलवारें संजू सैमसन को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में एक रेंज रोवर स्पोर्ट कार शामिल है, जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपए से 1.84 करोड़ रुपए के बीच है. इसके अलावा उनके पास 52 लाख रुपए की एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज भी है. संजू ने ऑडी A6 भी खरीदी है, जिसकी कीमत तकरीबन 65 लाख बताई जाती है. इस तरह कमाई के साथ संजू ने कई तरह के निवेश भी किए जिससे उनका नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपए है.
Sanju Samson News Sanju Samson Cricket Sanju Samson Birthday Sanju Samson Net Worth Sanju Indian Cricket Team संजू सैमसन का जन्मदिन संजू सैमसन का नेटवर्थ संजू सैमसन भारतीय टीम संजू सैमसन का नेटवर्थ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sanju Samson IPL 2026 Trade: संजू सैमसन का सीएसके में आना तय! धोनी के जिगरी के साथ होगा ट्रेड, फाइनल होने व...IPL 2026 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. संजू का चेन्नई सुपर किंग्स में आना तय हो गया है. संजू के लिए सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है.
Read more »
CSK-வில் சஞ்சு சாம்சன்... RR-இல் ரவீந்திர ஜடேஜா - அறிவிப்பு எப்போது?Sanju Samson CSK Trade: சஞ்சு சாம்சன் சென்னை சூப்பர் கிங்ஸ் அணிக்கு டிரேடிங் மூலம் வர இருப்பது ஏறத்தாழ உறுதியாக இருப்பதாக கூறப்படுகிறது.
Read more »
IPL 2026 Trade: Sanju Samson की CSK में एंट्री पक्की! Ravindra Jadeja के साथ होंगे ट्रेड, आखिरी मुहर लगनी बाकीIPL 2026 Trade:आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स CSK और राजस्थान रॉयल्स RR रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू सैमसन का सीएसके के साथ ट्रेड अंतिम चरण में है। राजस्थान रॉयल्स इस डील में सीएसके के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करना चाहती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इसके लिए तैयार नहीं है। दोनों खिलाड़ी 18 करोड़...
Read more »
IPL 2026: संजू सैमसन के बदले में CSK से 2 बड़े खिलाड़ी की डिमांड कर रही राजस्थान रॉयल्स, जानें क्या है पूरा मामलाIPL 2026: क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन (Sanju Samson) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 18-18 करोड़ में रिटेन किया था. खेल समाचार | IPL
Read more »
Biggest Trade Deals In IPL History: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील, हार्दिक पंड्या से आर अश्विन तक को...- check top biggest trade deals in ipl history hardik pandya to r ashwin now sanju samson and ravindra jadeja for csk and rr
Read more »
IPL 2026: 'Sanju Samson अगर CSK से जुड़े तो MS Dhoni ले सकते हैं संन्यास', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावाचेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ब्लॉकबस्टर आईपीएल ट्रेड की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा, सैम करन और संजू सैमसन शामिल हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इस ट्रेड के पीछे एमएस धोनी का दिमाग है, जो सीएसके के लिए लंबे समय का लीडर सुरक्षित करना चाहते हैं। कैफ के मुताबिक यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो...
Read more »
