चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ब्लॉकबस्टर आईपीएल ट्रेड की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा, सैम करन और संजू सैमसन शामिल हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इस ट्रेड के पीछे एमएस धोनी का दिमाग है, जो सीएसके के लिए लंबे समय का लीडर सुरक्षित करना चाहते हैं। कैफ के मुताबिक यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल ट्रेड विंडो का क्रेज छाया हुआ है। क्रिकेट जगत में एक ब्लॉकबस्टर डील पर सभी का ध्यान अटका हुआ है। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं, जिसमें संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम करन का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि अगर यह डील सफल हुई तो सैमसन सीएसके का हिस्सा बनेंगे और जडेजा व करन रॉयल्स से जुड़ेंगे। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आग में घी डालने वाला काम करते हुए दावा किया कि इस पहल के पीछे एमएस धोनी का दिमाग हो सकता है, जो संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कैफ ने कहा कि धोनी अपनी रणनीतिक स्पष्टता के लिए जाने जाते हैं। वो जडेजा जैसे मैच विजयी खिलाड़ी से अलग होकर सैमसन के रूप में लंबे समय के लीडर को सुरक्षित कर सकते हैं। कैफ ने जडेजा ने 2022 में असफल कप्तानी कार्यकाल को याद किया, जब चेन्नई सुपरकिंग्स शुरुआती आठ मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाई थी। फिर धोनी ने आधे सीजन में टीम की कमान संभाली थी। कैफ ने क्या कहा दोनों खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में की। सीएसके से जुड़ने के बाद धोनी ने कभी फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ी। अगर यह ट्रेड हुआ तो धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। संभव है कि वो पूरा सीजन भी नहीं खेले। अगर संजू सैमसन टीम और प्रबंधन में अच्छी तरह बस गए तो धोनी उन्हें अधिकार दे सकते हैं। धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश कैफ ने ध्यान दिलाया कि सीएसके की टीम धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश में जुटी हुई है। जडेजा को जब कप्तानी मिली तो उन्होंने निराश किया। कैफ ने कहा, 'जडेजा ने कप्तानी में हाथ आजमाया, लेकिन वो सहज नहीं दिखे। आईपीएल में हर कोई कप्तानी नहीं कर सकता। धोनी के लंबे समय का दृष्टिकोण स्पष्ट लगता है। वो भविष्य का कप्तान लाने के लिए जडेजा को खोने को तैयार हैं।' अगर यह ट्रेड सफल रहा तो चेन्नई सुपरकिंग्स में नए युग की शुरुआत होगी। संभ है कि धोनी के आईपीएल करियर पर विराम लग जाएगा। यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trading: संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा- सैम करन को ट्रेड कर सकती है राजस्थान यह भी पढ़ें- अभी आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे माही, अगला सीजन खेलेंगे Dhoni; CSK के सीईओ ने किया एलान.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल ट्रेड विंडो का क्रेज छाया हुआ है। क्रिकेट जगत में एक ब्लॉकबस्टर डील पर सभी का ध्यान अटका हुआ है। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं, जिसमें संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम करन का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि अगर यह डील सफल हुई तो सैमसन सीएसके का हिस्सा बनेंगे और जडेजा व करन रॉयल्स से जुड़ेंगे। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आग में घी डालने वाला काम करते हुए दावा किया कि इस पहल के पीछे एमएस धोनी का दिमाग हो सकता है, जो संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कैफ ने कहा कि धोनी अपनी रणनीतिक स्पष्टता के लिए जाने जाते हैं। वो जडेजा जैसे मैच विजयी खिलाड़ी से अलग होकर सैमसन के रूप में लंबे समय के लीडर को सुरक्षित कर सकते हैं। कैफ ने जडेजा ने 2022 में असफल कप्तानी कार्यकाल को याद किया, जब चेन्नई सुपरकिंग्स शुरुआती आठ मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाई थी। फिर धोनी ने आधे सीजन में टीम की कमान संभाली थी। कैफ ने क्या कहा दोनों खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में की। सीएसके से जुड़ने के बाद धोनी ने कभी फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ी। अगर यह ट्रेड हुआ तो धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। संभव है कि वो पूरा सीजन भी नहीं खेले। अगर संजू सैमसन टीम और प्रबंधन में अच्छी तरह बस गए तो धोनी उन्हें अधिकार दे सकते हैं। धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश कैफ ने ध्यान दिलाया कि सीएसके की टीम धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश में जुटी हुई है। जडेजा को जब कप्तानी मिली तो उन्होंने निराश किया। कैफ ने कहा, 'जडेजा ने कप्तानी में हाथ आजमाया, लेकिन वो सहज नहीं दिखे। आईपीएल में हर कोई कप्तानी नहीं कर सकता। धोनी के लंबे समय का दृष्टिकोण स्पष्ट लगता है। वो भविष्य का कप्तान लाने के लिए जडेजा को खोने को तैयार हैं।' अगर यह ट्रेड सफल रहा तो चेन्नई सुपरकिंग्स में नए युग की शुरुआत होगी। संभ है कि धोनी के आईपीएल करियर पर विराम लग जाएगा। यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trading: संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा- सैम करन को ट्रेड कर सकती है राजस्थान यह भी पढ़ें- अभी आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे माही, अगला सीजन खेलेंगे Dhoni; CSK के सीईओ ने किया एलान
Sanju Samson Ravindra Jadeja IPL 2026 IPL Trade Mohammad Kaif Mohammad Kaif Youtube Mohammad Kaif On Sanju Samson CSK Chennai Super Kings Indian Premier League Rajasthan Royals Sam Curran CSK RR Trade IPL 2026 Trade Window MS Dhoni Retirement MS Dhoni IPL Cricket News Cricket News In Hindi Sports News MS Dhoni News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL में कितनी है MS Dhoni की सैलरीMS Dhoni IPL Salary: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की चर्चा पर चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने विराम लगा दिया है, लेकिन क्या आप उनकी सैलरी जानते हैं?
Read more »
Sanju Samson IPL 2026 Trade: संजू सैमसन का सीएसके में आना तय! धोनी के जिगरी के साथ होगा ट्रेड, फाइनल होने व...IPL 2026 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. संजू का चेन्नई सुपर किंग्स में आना तय हो गया है. संजू के लिए सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है.
Read more »
CSK-வில் சஞ்சு சாம்சன்... RR-இல் ரவீந்திர ஜடேஜா - அறிவிப்பு எப்போது?Sanju Samson CSK Trade: சஞ்சு சாம்சன் சென்னை சூப்பர் கிங்ஸ் அணிக்கு டிரேடிங் மூலம் வர இருப்பது ஏறத்தாழ உறுதியாக இருப்பதாக கூறப்படுகிறது.
Read more »
IPL 2026 Trade: Sanju Samson की CSK में एंट्री पक्की! Ravindra Jadeja के साथ होंगे ट्रेड, आखिरी मुहर लगनी बाकीIPL 2026 Trade:आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स CSK और राजस्थान रॉयल्स RR रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू सैमसन का सीएसके के साथ ट्रेड अंतिम चरण में है। राजस्थान रॉयल्स इस डील में सीएसके के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करना चाहती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इसके लिए तैयार नहीं है। दोनों खिलाड़ी 18 करोड़...
Read more »
RCB IPL 2026: ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಜ್ಜಾಯ್ತು ಆರ್ಸಿಬಿ ಟೀಂ.. ತಂಡದ ಇಬ್ಬರು ಸ್ಟ್ರಾಂಗ್ ಆಟಗಾರರೇ ಔಟ್rcb ipl 2026 auction: ಹಾಲಿ ಚಾಂಪಿಯನ್ ರಾಯಲ್ ಚಾಲೆಂಜರ್ಸ್ ಬೆಂಗಳೂರು ತಂಡವು IPL 2026 ಮಿನಿ ಹರಾಜಿಗೆ ಸಿದ್ಧತೆ ನಡೆಸುತ್ತಿದೆ.
Read more »
Biggest Trade Deals In IPL History: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील, हार्दिक पंड्या से आर अश्विन तक को...- check top biggest trade deals in ipl history hardik pandya to r ashwin now sanju samson and ravindra jadeja for csk and rr
Read more »
