IPL 2026 Trade:आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स CSK और राजस्थान रॉयल्स RR रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू सैमसन का सीएसके के साथ ट्रेड अंतिम चरण में है। राजस्थान रॉयल्स इस डील में सीएसके के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करना चाहती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इसके लिए तैयार नहीं है। दोनों खिलाड़ी 18 करोड़...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Trade: आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स में थे, लेकिन आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद ही ये खबर लगी थी कि संजू आगामी सीजन के लिए इस टीम में नहीं खेलेंगे, लेकिन अब ये हकीकत में होने वाला है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन का पांच बार की सीएसक के साथ ट्रेड होगा। संजू के लिए ट्रेडिंग की डील आखिरी चरण में है और जल्दी ही फ्रेंचाइजी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। IPL 2026 Trade: संजू सैमसन का जडेजा-ब्रेविस के साथ होगा ट्रेड? दरअसल, ये IPL 2026 Trade को लेकर अभी ये डील अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन बातचीत सक्रिय रूप से चल रही है। रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन दोनों18 करोड़ रुपये के खिलाड़ी हैं। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स सिर्फ सीधे-सीधे अदला-बदली के लिए तैयार नहीं है। वे इस डील में एक और खिलाड़ी को शामिल करने पर जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की मुख्य मांग है कि CSK दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को इस डील में शामिल करें। ब्रेविस पिछले सीजन में CSK से जुड़े थे और अब ग्लोबल फ्रैंचाइज़ी सर्किट में एक शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स का रुख सख्त है। वे इस डील में ब्रेविस तो क्या, कोई भी एक्ट्रा खिलाड़ी शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। CSK का मानना है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक जडेजा को देना अपने आप में ही एक बड़ी बात है। यह भी पता चला है कि CSK ने 36 साल के जडेजा से बातचीत शुरू करने से पहले सलाह ली थी। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स का प्रबंधन केवल CSK तक ही सीमित नहीं है। वे बाकी टीमों को भी टटोल रहे हैं, जैसे सनराइजर्स हैदराबाद , दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के साथ भी संपर्क में है। राजस्थान रॉयल्स ने SRH से संपर्क किया था, लेकिन हैदराबाद फ्रेंचाइजी सैमसन को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है। उनके पास पहले से ही ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। SRH सूत्रों ने साफ किया है कि वे ईशान किशन या हेनरिक क्लासेन को नहीं छोड़ेंगे। यह भी पढ़ें- RCB Sale: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने को तैयार, IPL 2026 से पहले बदल जाएगा फ्रेंचाइजी का मालिक यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trade: 23 करोड़ रुपये के हेनरिक क्लासेन को रिलीज करेगा SRH, मिनी ऑक्शन में धमाके की गारंटी!.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Trade: आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स में थे, लेकिन आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद ही ये खबर लगी थी कि संजू आगामी सीजन के लिए इस टीम में नहीं खेलेंगे, लेकिन अब ये हकीकत में होने वाला है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन का पांच बार की सीएसक के साथ ट्रेड होगा। संजू के लिए ट्रेडिंग की डील आखिरी चरण में है और जल्दी ही फ्रेंचाइजी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। IPL 2026 Trade: संजू सैमसन का जडेजा-ब्रेविस के साथ होगा ट्रेड? दरअसल, ये IPL 2026 Trade को लेकर अभी ये डील अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन बातचीत सक्रिय रूप से चल रही है। रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन दोनों18 करोड़ रुपये के खिलाड़ी हैं। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स सिर्फ सीधे-सीधे अदला-बदली के लिए तैयार नहीं है। वे इस डील में एक और खिलाड़ी को शामिल करने पर जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की मुख्य मांग है कि CSK दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को इस डील में शामिल करें। ब्रेविस पिछले सीजन में CSK से जुड़े थे और अब ग्लोबल फ्रैंचाइज़ी सर्किट में एक शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स का रुख सख्त है। वे इस डील में ब्रेविस तो क्या, कोई भी एक्ट्रा खिलाड़ी शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। CSK का मानना है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक जडेजा को देना अपने आप में ही एक बड़ी बात है। यह भी पता चला है कि CSK ने 36 साल के जडेजा से बातचीत शुरू करने से पहले सलाह ली थी। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स का प्रबंधन केवल CSK तक ही सीमित नहीं है। वे बाकी टीमों को भी टटोल रहे हैं, जैसे सनराइजर्स हैदराबाद , दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के साथ भी संपर्क में है। राजस्थान रॉयल्स ने SRH से संपर्क किया था, लेकिन हैदराबाद फ्रेंचाइजी सैमसन को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है। उनके पास पहले से ही ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। SRH सूत्रों ने साफ किया है कि वे ईशान किशन या हेनरिक क्लासेन को नहीं छोड़ेंगे। यह भी पढ़ें- RCB Sale: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने को तैयार, IPL 2026 से पहले बदल जाएगा फ्रेंचाइजी का मालिक यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trade: 23 करोड़ रुपये के हेनरिक क्लासेन को रिलीज करेगा SRH, मिनी ऑक्शन में धमाके की गारंटी!
Sanju Samson News Rajasthan Royals Chennai Super Kings Sanju Samson Ipl 2026 Sanju Samson Ipl 2026 New Team Sanju Samson Trade Sanju Samson Trade With Ravindra Jadeja संजू सैमसन न्यूज संजू सैमसन आईपीएल ट्रेड संजू सैमसन आईपीएल 2026 ट्रेड संजू सैमसन का रविंद्र जडेजा के साथ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्टब्स से लेकर समीर रिजवी तक... 5 यंगस्टर, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स कर सकती है रिटेन, 2 तो लगातार दो सीजन बन...5 youngsters Delhi Capitals can retain for IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में आईपीएल के अगले सीजन के लिए 5 युवा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. डीसी आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले टीम में बरकरार रख सकती हैं. इन युवा खिलाड़ियों में ट्रिस्टन स्टब्स, विप्राज निगम और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
Read more »
IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के CEO ने दी बड़ी खबर!IPL 2026 की तैयारियों के बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है! CSK के CEO ने पुष्टि की है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे। धोनी की वापसी से टीम और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।
Read more »
किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगेकिरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे
Read more »
SIR in Bengal: SIR শুরু মিনি বাংলাদেশ কসবার গুলশান কলোনিতে! কিন্তু ২ লাখ জনসংখ্যার ফাঁকা কলোনির ভোটাররা সব কোথায়?SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 SIR starts in Kasba Gulshan colony Bangladeshi
Read more »
Sanju Samson IPL 2026 Trade: संजू सैमसन का सीएसके में आना तय! धोनी के जिगरी के साथ होगा ट्रेड, फाइनल होने व...IPL 2026 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. संजू का चेन्नई सुपर किंग्स में आना तय हो गया है. संजू के लिए सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है.
Read more »
CSK-வில் சஞ்சு சாம்சன்... RR-இல் ரவீந்திர ஜடேஜா - அறிவிப்பு எப்போது?Sanju Samson CSK Trade: சஞ்சு சாம்சன் சென்னை சூப்பர் கிங்ஸ் அணிக்கு டிரேடிங் மூலம் வர இருப்பது ஏறத்தாழ உறுதியாக இருப்பதாக கூறப்படுகிறது.
Read more »
