Samsung Galaxy A90, Galaxy A40 और Galaxy A20e लॉन्च के बेहद करीब

United States News News

Samsung Galaxy A90, Galaxy A40 और Galaxy A20e लॉन्च के बेहद करीब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 63%

Samsung एक तरफ भारत में अपनी Galaxy A सीरीज़ के हैंडसेट का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। वहीं, कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट ने Samsung Galaxy A90, Samsung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A20e की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है।

मज़ेदार बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ए20ई, गैलेक्सी ए सीरीज़ का पहला फोन है जो"e" मोनीकर के साथ आता है, कुछ हद तक Galaxy S10e की तरह। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही यूरोप में Galaxy A40 का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था। वहीं, कंसेप्ट रेंडर्स से गैलेक्सी ए90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने के बारे में पता चला था। Samsung UK की वेबसाइट पर Galaxy A90, Galaxy A40 और Galaxy A20e के अलग-अलग प्रोडेक्ट पेज लाइव हुए हैं। प्रोडक्ट पेज पर किसी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है। लेकिन इन वेबपेज से गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने वाले दावों को बल मिल गया है। पहले एक रिपोर्ट आई उसमें Samsung Galaxy A90 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा किया गया। लेकिन इसके बाद एक और रिपोर्ट आई जिसमें इस फोन में सिर्फ एक कैमरा सेटअप होने की बात की गई जो स्लाइड अप और स्लाइड डाउन करेगा। इसी ही घुमाकर सेल्फी कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई, 6.

41 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung Galaxy A40 के सपोर्ट पेज की झलक कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर देखने को मिली थी। इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, Galaxy A20e सुर्खियों से दूर रहा है। दूसरी तरफ, SM-A260F मॉडल नंबर के साथ Samsung Galaxy A20 हैंडेसट स्पेसिफिकेशन के साथ Geekbench की साइट पर लिस्ट किया गया था। इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होगा। हो सकता है कि Samsung अपने Galaxy A20 ब्रांड के तहत एक एंड्रॉयड गो मॉडल लाए, क्योंकि गीकबेंच साइट पर मदरबोर्ड कॉलम में 'universal7870_go' का इस्तेमाल हुआ था। याद रहे कि Samsung ने बीते महीने ही गैलेक्सी ए सीरीज़ के तीन फोन मार्केट में उतारे थे। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये होगी। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है, यह मॉडल रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ए10 को 8,490 रुपये में बेचा जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात सेSamsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात सेSamsung Galaxy A30 और Galaxy A50 की बिक्री आज रात मध्यरात्रि से शुरू होगी।
Read more »

Redmi Note 7, Realme U1 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?Redmi Note 7, Realme U1 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?भारतीय बाजार में Redmi Note 7 की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy M20 और Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme U1 स्मार्टफोन से होगी।
Read more »

Samsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदSamsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदलॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हो गई है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Read more »

Realme 3, Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?Realme 3, Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के आधारित पर Realme 3 की तुलना Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 से की है।
Read more »

Samsung Galaxy A60 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमराSamsung Galaxy A60 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमराSamsung ने हाल ही में Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी के पिटारे में गैलेक्सी ए सीरीज़ के और हैंडसेट हैं।
Read more »

Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e को आज आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 परिवार के इन तीनों हैंडसेट को बीते महीने सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था।
Read more »

आज लॉन्च होगा Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e, जानें ख़ासियतें– News18 हिंदीआज लॉन्च होगा Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e, जानें ख़ासियतें– News18 हिंदीसाउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग सैन फ्रांसिस्को में अपने गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के बाद अब इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है. इन स्मार्टफोन्स को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा. भारत में इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e की प्री-बुकिंग पहले ही शुरु हो चुकी है. कंपनी ने इन तीनों स्मार्टफोन में Infinity U डिस्प्ले और डायनमिक AMOLED पैनल्स के अलावा बेहतरीन फोटोज क्लिक करने के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Read more »

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e लॉन्च हुए भारत में, जानें कीमतेंSamsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e लॉन्च हुए भारत में, जानें कीमतेंSamsung Galaxy S10 सीरीज़ को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy S10e, Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10+ को उपलब्ध कराया गया है।
Read more »

Oppo F11 Pro, Vivo V15 Pro और Samsung Galaxy A50 में कौन बेहतर?Oppo F11 Pro, Vivo V15 Pro और Samsung Galaxy A50 में कौन बेहतर?हमने आपकी सुविधा के लिए Oppo F11 Pro, Samsung Galaxy A50 और Vivo V15 Pro की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन व फीचर के आधार पर की है।
Read more »

Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे मेंSamsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे मेंSamsung ने करीब हफ्ते भर पहले ही अपनी गैलेक्सी एम परिवार का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 को पेश किया था। अब गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम30 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:29:11