हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के आधारित पर Realme 3 की तुलना Redmi Note 7 और Samsung Galaxy M20 से की है।
Realme ने सोमवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया। लॉन्च के वक्त से साफ था कि कंपनी इस फोन के ज़रिए शाओमी के लेटेस्ट हैंडसेट Redmi Note 7 को चुनौती देना चाहती है। याद रहे कि बीते हफ्ते ही शाओमी ने भारतीय मार्केट में अपने Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को उतारा था। दूसरी तरफ, सैमसंग ने हाल ही अपने Samsung Galaxy M20 स्मार्टफोन को उतारा था। कीमत और स्पेसिफिकेशन से साफ है कि मार्केट में इन तीनों फोन की भिड़ंत तय है। अहम खासियतों तो बात करें तो Realme 3 वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच बैटरी से लैस है। इस फोन की पहले सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि यह फोन अपनी चुनौतियों के सामने कहां खरा उतरता है। Realme 3 vs Redmi Note 7 vs Samsung Galaxy M20 कीमतभारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलेगा। फोन की पहली सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। इस दौरान डायमंड ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। Realme ने यह भी जानकारी दी है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट का मौज़ूदा दाम पहले 10 लाख ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा फोन के रेडिएंट ब्लू वेरिएंट को 26 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू। Redmi Note 7 की पहली फ्लैश सेल 6 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.
com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये में बेचा जाता है। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट चारकोल ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में मिलता है। Realme 3 vs Redmi Note 7 vs Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशनडुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है, वहीं Samsung Galaxy M20 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलता है। अब बात डिस्प्ले की। Realme 3 में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। Samsung Galaxy M20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। अब बात प्रोसेसर और रैम की। Realme के लेटेस्ट हैंडसेट में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। Galaxy M20 ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम। अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy M20 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग Galaxy M20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, रियलमी 3 में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है। अब बात बैटरी क्षमता की। Realme 3 की बैटरी Realme 3 की बैटरी 3500 एमएएच की है। Redmi Note 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। गैलेक्सी एम20 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी 3 बनाम रेडमी नोट 7 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम20
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज लॉन्च होगा Redmi Note 7, जाने फीचर्स और कीमत– News18 हिंदीशियोमी आज अपने सब ब्रांड Redmi के तहत इसका पहला फोन Redmi Note 7 लॉन्च करने जा रही है. इस फोन को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में सुबह 11:30 बजे लॉन्च किया जाएगा. बता दें कि कंपनी इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है.
Read more »
Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्चRedmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Read more »
Nokia 4.2, Asus ZenFone Max Pro M2 और Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन में कौन बेहतर?हमने Nokia 4.2 स्मार्टफोन की तुलना Asus ZenFone Max Pro M2 और Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन से की है।
Read more »
Redmi Note 7 हुआ भारत में लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमेंRedmi Note 7 India Launch: रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।
Read more »
Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 एक-दूसरे से कितने अलग?Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आखिर एक-दूसरे से कितने अलग है, आइए जानते हैं।
Read more »
लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया Realme 3 का टीजर, जानें खास बातेंRealme 3 की लॉन्चिंग भारत में 4 मार्च को होने वाली है. हालांकि इससे पहले ही फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन का टीजर जारी किया गया है. जानें इस स्मार्टफोन में क्या कुछ होगा खास.
Read more »
Redmi Note 7 Pro, Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 में कौन बेहतर?भारतीय बाजार में Redmi Note 7 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Redmi Note 7, Realme U1 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?भारतीय बाजार में Redmi Note 7 की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy M20 और Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme U1 स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Realme 3 की भारत में लॉन्चिंग आज, Redmi Note 7 से मुकाबलाRealme 3 to launch in India today इस साल की पहली बड़ी लॉन्चिंग करते हुए चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी आज अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 को लॉन्च करने जा रही है. यहां जानें तमाम बातें.
Read more »
Realme 3 Pro अप्रैल में होगा भारत में लॉन्चRealme ने भारत में Realme 3 लॉन्च करने के साथ यह भी ऐलान किया कि Realme 3 Pro भी जल्द लॉन्च होगा। कंपनी के फोन के बारे में तो ज़्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन यह ज़रूर कहा कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 Pro से होगी।
Read more »
