लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया Realme 3 का टीजर, जानें खास बातें

United States News News

लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया Realme 3 का टीजर, जानें खास बातें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

Redmi Note 7 को कड़ी टक्कर दे सकता है Realme 3..

Realme 3 की लॉन्चिंग बस कुछ ही दिनों में होने वाली है. फिलहाल लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाया गया है. यानी इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा.

यहां माइक्रोसाइट में इस स्मार्टफोन की कुछ खूबियां भी सामने आईं हैं. इसमें बताया गया है कि 12nm MediaTek Helio P70 प्रोसेसर दिया जाएगा. Relame 3 की लॉन्चिंग भारत में सोमवार 4 मार्च को होगी. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि रेगुलर Relame 3 के साथ ही कंपनी Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro से मुकाबले के लिए Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है. माइक्रोसाइट में Realme 3 में 12nm MediaTek Helio P70 में बताया गया है. दूसरी तरफ Redmi Note 7 की बात करें तो ये 14nm Snapdragon 660 के साथ आता है. फ्लिपकार्ट पर ये भी पुष्टि की गई है कि Realme 3 में वाटरड्रॉप स्टाइल 'ड्यू ड्रॉप' डिस्प्ले नॉच मिलेगा. इसके अलावा लिस्टिंग में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में दमदार 4,230mAh की बैटरी दी जाएगी. गौर करने वाली बात ये है कि Redmi Note 7 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है. फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर ये भी बताया गया है कि Realme 3 को ऐसी कीमत में उतारा जाएगा, जिस पर आपको भरोसा नहीं होगा. हालांकि साइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. जैसा कि हमने ऊपर बताया Realme 3 को भारत में 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि भी पहले ही हो चुकी है. साथ ही ये भी उम्मीद है कि इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा. इसके बैक पैनल में डायमंड कट केस भी देखने को मिल सकता है. Realme 3 के अलावा एक टीजर से ये भी मालूम हुआ था कि 4 मार्च के इवेंट के दौरान Realme 3 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है. यानी नए Realme 3 स्मार्टफोन्स Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को चुनौती दे सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फ्लिपकार्ट सेल: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंटFlipkart Month End Mobile Fest Sale फ्लिपकार्ट पर एक सेल का आयोजन किया गया है. इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.
Read more »

Realme 3 के साथ Realme 3 Pro हो सकता है अगले हफ्ते लॉन्चRealme 3 के साथ Realme 3 Pro हो सकता है अगले हफ्ते लॉन्चRealme ने अपने Realme 3 फोन का एक नया टीज़र ज़ारी किया है जिसमें कंपनी द्वारा Realme 3 Pro वेरिएंट को लॉन्च करने की ओर इशारा दिया गया है। कंपनी भारत में 4 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।
Read more »

Realme 3 में मिलेगी 4230mAh की बैटरी, फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ टीजर- AmarujalaRealme 3 में मिलेगी 4230mAh की बैटरी, फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ टीजर- AmarujalaRealme 3: फ्लिपकार्ट से यह भी जानकारी मिली है कि रियलमी 3 में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर होगा और साथ ही इसमें 4230 एमएएच
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:26:31