हमने आपकी सुविधा के लिए Oppo F11 Pro, Samsung Galaxy A50 और Vivo V15 Pro की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन व फीचर के आधार पर की है।
Oppo ने भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro को लॉन्च किया है। मार्केट में Oppo F11 Pro की सीधी भिड़ंत Vivo V15 Pro से होगी, क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन और एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं। देखा जाए तो चुनौती Samsung Galaxy A50 से भी मिलेगी जो तीन रियर कैमरे के साथ आता है। इस फोन को भी हाल ही में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। Oppo F11 Pro vs Vivo V15 Pro vs Samsung Galaxy A50 कीमतOppo F11 Pro को भारत में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। फोन को ऑरोरा ग्रीन और थंडर ब्लैक रंग में पेश किया गया है। बिक्री 15 मार्च से शुरू होगी। Oppo F11 Pro को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और स्नैपडील पर बेचा जाएगा। Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,990 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन टोपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में उपलब्ध है। Vivo V15 Pro को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये होगी। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। Oppo F11 Pro vs Vivo V15 Pro vs Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशनओप्पो एफ11 प्रो में 6.
53 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। Vivo V15 Pro की सबसे अहम खासियत है पॉप अप सेल्फी कैमरा। इस फीचर को पहली बार बीते साल भारत में लॉन्च किए गए Vivo Nex में दिया गया था। पॉप-अप सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटनिंग इफेक्ट्स और एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। डुअल सिम वीवो वी15 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। Vivo V15 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.25x74.71x8.21 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। Samsung Galaxy A परिवार में Galaxy A50 सबसे प्रीमियम है। इसमें में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा हैडंसेट सैमसंग के इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ आता है। Galaxy A50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi Note 7 Pro, Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 में कौन बेहतर?भारतीय बाजार में Redmi Note 7 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Oppo R17 Pro की कीमत में 6,000 रुपये की कटौतीOppo R17 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। इस फोन की कीमत 6,000 रुपये कम हो गई है। Oppo ब्रांड के इस फोन को बीते साल दिसंबर में 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Read more »
Oppo F11 Pro भारत में आज होगा लॉन्च, मिलेगा 48MP कैमराOppo F11 Pro India Launch ओप्पो आज अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाला है. इसकी खास बात ये है कि इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा.
Read more »
Vivo V15 Pro की पहली सेल आज मध्यरात्रि से, जानें लॉन्च ऑफर्सVivo V15 Pro को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही यह फोन प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध रहा है। अब स्मार्टफोन की पहली सेल आयोजित होने वाली है।
Read more »
Oppp F11, F11 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्सOppo F11 Pro भारत में लॉन्च हो चुका है. इस स्मार्टफोन में क्या है खास और इसके स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं. यहां पढ़ें.
Read more »
Oppo F11 Pro लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्सOppo ने एक नहीं, बल्कि दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. दोनों में ही 48 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे दिए गए हैं, लेकिन इनमें से एक में पॉप अप सेल्फी कैमहा है, जबकि दूसरे में वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है.
Read more »
Oppo F11 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैसOppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
Read more »
Oppo F11 Pro और Oppo F11 भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे से हैं लैसOppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
Read more »
