आर्थिक प्रतिबंधों के मुहाने पर खड़ा PAK, आतंकियों की फंडिंग नहीं रोकी तो मुश्किल तय

United States News News

आर्थिक प्रतिबंधों के मुहाने पर खड़ा PAK, आतंकियों की फंडिंग नहीं रोकी तो मुश्किल तय
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान के जवाब से FATF असंतुष्ट, बढ़ी पाक की मुश्किलें

दुनिया भर में आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाले फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के दबाव बनाने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पाकिस्तान के वित्त सचिव ने कहा है कि यदि इस्लामाबाद FATF के तय किए गए मानक के अनुरूप प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहता है तो उसे आर्थिक प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि जनवरी 2019 में हुई समीक्षा बैठक में FATF की इंटरनेशनल कोऑपरेशन रिव्यू ग्रुप ने पाकिस्तान द्वारा उठाए कदमों पर असंतोष जाहिर किया था. अंग्रेजी अखबार डॉन के मुताबिक पाकिस्तान के केंद्रीय वित्त सचिव आरिफ अहमद खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पाकिस्तान को FATF के मानकों के अनुरूप प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कड़े ऐक्शन लेने होंगे. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान FATF की सलाह की अनदेखी करता है या इसे लागू नहीं करता तो उसे आर्थिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है.आरिफ अहमद खान ने बताया कि पाकिस्तान ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कानून में सुधार किए इसके बावजूद FATF जनवरी 2019 की समीक्षा बैठक में कार्रवाई को लेकर संतुष्ट नहीं था. उन्होंने कहा कि FATF ने पाकिस्तान द्वारा 8 प्रतिबंधित संगठनों को लो-रिस्क कैटेगरी में डालने को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. बता दें कि पाकिस्तान ने पुलवामा हमले में शामिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भी लो-रिस्क कैटेगरी में रखा था. उल्लेखनीय है कि FATF की अगली समीक्षा बैठक जून 2019 में होनी है, जिसमें पाकिस्तान द्वारा 10 सूत्रीय ऐक्शन प्लान पर अमल करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इस ऐक्शन प्लान के सफलता से लागू होने और इसकी पुष्टि होने के बाद ही पाकिस्तान का नाम FATF की ग्रे-लिस्ट से बाहर आएगा. यदि पाकिस्तान इसमें नाकाम रहता है तो सितंबर 2019 में उसे ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है. इसके बाद पाक पर आर्थिक प्रतिबंध लागू हो सकते हैं.FATF की समीक्षा बैठक की तारीख नजदीक आने से पहले पाकिस्तान सरकार में भी हड़कंप है. मंगलवार को पाकिस्तान के आंतरिक मामले के मंत्रालय के आदेश पर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 44 लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का भाई हमाद अजहर और साला रऊफ असगर शामिल था. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन समेत अन्य प्रतिबंधित संगठनों की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया था.इसी क्रम में रावलपिंड़ी में बुधवार को हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा द्वारा संचालित मदरसे, अस्पताल और डिस्पेंसरी को सील कर पंजाब प्रांत की सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया. यह कार्रवाई पंजाब प्रांत के चकवाल और अटौक जिले में की गई. इस कार्रवाई में चकवाल जिले में मदरसा खालिद बिन वलीद और मदरसा दारुस सलाम को सील किया गया. वहीं अटौक जिले में जमात-उद-दावा द्वारा संचालित मदरसा और मस्जिद मुसाब बिन उमैर को भी सील किया गया. अटौक जिले में हाफिज की इन संपत्तियों को शिक्षा विभाग ने अपने कब्जे में लिया. जाहिर है जून 2019 में FATF की समीक्षा बैठक से पहले पाकिस्तान आतंकी फंडिंग रोकने को लेकर तैयार ऐक्शन प्लान के मुताबिक साबित करने योग्य ठोस कार्रवाई दिखाना चाहता है. वैश्विक दबाव में इस्लामाबाद अपनी इस कोशिश में कितना कामयाब हो पाता है, यह समीक्षा बैठक में पता चलेगा. लेकिन यह तो साफ है कि आर्थिक संकट झेल रहा पाकिस्तान अब और आर्थिक प्रतिबंध झेलने के लायक नहीं है. इसलिए इस्लामाबाद की पूरी कोशिश होगी कि वो ब्लैक लिस्ट में शामिल होने से बच सके.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुषमा के शामिल होने पर ओआईसी बैठक के बहिष्कार की पाकिस्तान ने दी धमकी- Amarujalaसुषमा के शामिल होने पर ओआईसी बैठक के बहिष्कार की पाकिस्तान ने दी धमकी- Amarujalaसुषमा के शामिल होने पर ओआईसी बैठक के बहिष्कार की पाकिस्तान ने दी धमकी SushmaSwaraj SushmaSwaraj Pakistan OICMeeting
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीAbhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »

योगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणायोगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद होने वाले यूपी के दो वीर सपूतों को श्रध्दांजलि दी है. योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम दोनों वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटनाग में शहीद हुए प्रदेश के तीन सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Read more »

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को दावा किया था कि उनका देश अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
Read more »

प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीप्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी. कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.-ABVP workers force Karnataka professor to kneel, apologise over FB post praising Pakistan PM Imran Khan onm
Read more »

बालाकोट IAF सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी हुए ढेर? अमित शाह ने बताया आंकड़ाबालाकोट IAF सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी हुए ढेर? अमित शाह ने बताया आंकड़ाशाह ने इसके साथ ही सूरत में सशस्त्र बलों के साहस पर ‘शक’ करने और भारतीय वायु सेना के हवाई हमले का सबूत मांगने पर रविवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि उनके ऐसे बयान पाकिस्तान के चेहरे पर ‘मुकुराहट’ लाए. शाह ने कहा कि अगर ये पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के जरिए हासिल की गई उपलब्धि की प्रशंसा नहीं कर सकतीं तो उन्हें ‘चुप रहना’ चाहिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:40:57