Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

United States News News

Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

Samsung ने करीब हफ्ते भर पहले ही अपनी गैलेक्सी एम परिवार का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 को पेश किया था। अब गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम30 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी।

सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस दौरान हैंडसेट कई लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। सैमसंग के इस फोन की बॉडी ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आती है। Samsung Galaxy M30, कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे महंगा फोन है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, जियो डबल डेटा ऑफर और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध होगा। अमेज़न पर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पाएंगे। यहां भी जियो डबल डेटा ऑफर उपलब्ध है। Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचरडुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.

1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung आज भारत में Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
Read more »

Samsung Galaxy A40 लॉन्च से दूर नहीं, Samsung Galaxy A90 में होगा अनोखा कैमरा सेटअपSamsung Galaxy A40 लॉन्च से दूर नहीं, Samsung Galaxy A90 में होगा अनोखा कैमरा सेटअपSamsung ने अपने गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही 'Galaxy A' सीरीज़ के और फोन लॉन्च करने वाली है।
Read more »

Samsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात सेSamsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात सेSamsung Galaxy A30 और Galaxy A50 की बिक्री आज रात मध्यरात्रि से शुरू होगी।
Read more »

Redmi Note 7 Pro vs Galaxy M30: कौन किस पर भारी?Redmi Note 7 Pro vs Galaxy M30: कौन किस पर भारी?Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 - ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं. दोनों ही एक प्राइस प्वॉइंट के है. जानिए कैसे ये एक दूसरे को नेट टु नेक फाइट दे सकते हैं.
Read more »

Samsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदSamsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदलॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हो गई है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Read more »

Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e को आज आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 परिवार के इन तीनों हैंडसेट को बीते महीने सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था।
Read more »

आज लॉन्च होगा Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e, जानें ख़ासियतें– News18 हिंदीआज लॉन्च होगा Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e, जानें ख़ासियतें– News18 हिंदीसाउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग सैन फ्रांसिस्को में अपने गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के बाद अब इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है. इन स्मार्टफोन्स को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा. भारत में इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e की प्री-बुकिंग पहले ही शुरु हो चुकी है. कंपनी ने इन तीनों स्मार्टफोन में Infinity U डिस्प्ले और डायनमिक AMOLED पैनल्स के अलावा बेहतरीन फोटोज क्लिक करने के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Read more »

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e लॉन्च हुए भारत में, जानें कीमतेंSamsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e लॉन्च हुए भारत में, जानें कीमतेंSamsung Galaxy S10 सीरीज़ को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy S10e, Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10+ को उपलब्ध कराया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:33:10